Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी • त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा • बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा • पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा • सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग • झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल • परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान • पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी • पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर • Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

हरियाणा

-खेड़ी लक्खा सिंह कांग्रेस अधिवेशन में सैलजा ने भरी हुंकार, महंगाई और कर्मचारी मुद्दों पर सरकार को घेरा | :-कांग्रेस अधिवेशन में कुमारी सैलजा का कार्यकर्ताओं को संदेश, एकजुट होकर जनता की लड़ाई लड़ें

Updated on Wednesday, September 09, 2026 20:00 PM IST

सिरसा से सांसद एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव कुमारी सैलजा ने रादौर रोड स्थित रतन फार्म, ऊंचा चंदना में आयोजित खेड़ी लक्खा सिंह ब्लॉक कांग्रेस अधिवेशन को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए भाजपा सरकार पर जनविरोधी नीतियों को लेकर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और आम जनता की आवाज बनकर संघर्ष करने का आह्वान किया। कुमारी सैलजा ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का संदेश स्पष्ट है कि कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर उनके मुद्दों को उठाएं और संगठन को मजबूत करें। उन्होंने कहा कि आज महंगाई, बेरोजगारी, कर्मचारियों की समस्याएं और भ्रष्टाचार आम आदमी के सामने बड़ी चुनौतियां बनकर खड़े हैं। उन्होंने प्रदेश में चल रही सफाई कर्मचारियों की हड़ताल का मुद्दा प्रमुखता से उठाते हुए कहा कि अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे कर्मचारियों पर निलंबन, बर्खास्तगी और अन्य दंडात्मक कार्रवाई करना समाधान नहीं है। हरियाणा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल लंबे समय से जारी है और नियमितीकरण समेत विभिन्न मांगों को लेकर सरकार और कर्मचारियों के बीच गतिरोध बना हुआ है। कुमारी सैलजा ने कहा कि सरकार को कर्मचारियों को धमकाने के बजाय उनके प्रतिनिधियों के साथ बैठकर बातचीत करनी चाहिए। “जो लोग शहरों को साफ रखने का काम करते हैं, उनकी आवाज को दबाने के बजाय उनकी समस्याएं सुनी जानी चाहिए।” उन्होंने सरकार से दंडात्मक कार्रवाई रोककर वार्ता के माध्यम से समाधान निकालने की मांग की।

 उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में महंगाई ने आम परिवार का घरेलू बजट बिगाड़ दिया है। रोजमर्रा की जरूरतों की वस्तुओं के बढ़ते दामों से मध्यम वर्ग और गरीब परिवार परेशान हैं। रोजगार के अवसरों की कमी और बढ़ती आर्थिक मुश्किलों ने युवाओं और परिवारों की चिंता बढ़ाई है। कुमारी सैलजा ने सरकारी व्यवस्था में कथित भ्रष्टाचार और फिजूलखर्ची पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जनता के टैक्स का पैसा जनकल्याण पर खर्च होना चाहिए, न कि अनावश्यक खर्चों में। प्रशासनिक तंत्र में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कहा कि वे गांव-गांव और घर-घर जाकर लोगों की समस्याएं सुनें तथा उन्हें संगठन के माध्यम से मजबूती से उठाएं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही किसानों, मजदूरों, कर्मचारियों, युवाओं और आम लोगों के अधिकारों की लड़ाई मजबूती से लड़ सकती है। अधिवेशन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे और संगठन को मजबूत करने तथा जनहित के मुद्दों पर संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया। इस अवसर पर हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह, विधायक चंद्रमोहन, नरपाल सिंह गुर्जर जिलाध्यक्ष, शहरी अध्यक्ष देवेंद्र सिंह, जिला अध्यक्ष अंबाला कैंट परविंदर सिंह परी, ब्लॉक अध्यक्ष (खेड़ी लक्खा सिंह) परमजीत धीमान, पूर्व सांसद कैलाशो सैनी, पूर्व विधायक प्रदीप चौधरी, श्याम सुंदर बत्रा, निर्मल चौहान, सुधा भारद्वाज, सुरेश ढांडा, एवं भारी संख्या में कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment
सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी

: सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी

त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा

: त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा

बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा

: बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा

विपक्ष को 'लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र हटाओ' अभियान से मुंहतोड़ जवाब देगी BJP, नायब सरकार के 2 साल पूरे होने पर बोलीं डॉ. अर्चना गुप्ता

: विपक्ष को 'लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र हटाओ' अभियान से मुंहतोड़ जवाब देगी BJP, नायब सरकार के 2 साल पूरे होने पर बोलीं डॉ. अर्चना गुप्ता

हरियाणा सरकार का बड़ा कदम: साल 2014 की नीतियों के तहत नियमित हुए कर्मचारियों का डेटा तलब, जानिए क्या है वजह

: हरियाणा सरकार का बड़ा कदम: साल 2014 की नीतियों के तहत नियमित हुए कर्मचारियों का डेटा तलब, जानिए क्या है वजह

हरियाणा में सिंगापुर-स्वीडन से 9,500 करोड़ के निवेश पर सहमति, CM बोले- 5 जिलों में बनेंगे ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर, खुलेंगे हजारों रोजगार के रास्ते

: हरियाणा में सिंगापुर-स्वीडन से 9,500 करोड़ के निवेश पर सहमति, CM बोले- 5 जिलों में बनेंगे ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर, खुलेंगे हजारों रोजगार के रास्ते

जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

: जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज

: कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज

पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार

: पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार

हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए

: हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए

X