Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी • त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा • बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा • पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा • सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग • झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल • परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान • पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी • पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर • Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

हरियाणा

संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करें, किसानों व सफाई कर्मचारियों के मुद्दों पर सरकार को चेताया | राव नरेंद्र सिंह व कुमारी सैलजा ने यमुनानगर के खेड़ी लक्खा सिंह में ब्लॉक कांग्रेस सम्मेलन में भाग लिया

Updated on Wednesday, September 09, 2026 20:03 PM IST

चंडीगढ़/यमुनानगर हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह तथा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव एवं सांसद कुमारी सैलजा ने बुधवार को यमुनानगर जिले के खेड़ी लक्खा सिंह ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा लिया। सम्मेलन की अध्यक्षता यमुनानगर ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नरपाल सिंह गुर्जर ने की, जबकि आयोजन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष परमजीत धीमान ने किया। प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह: संगठन को मजबूत करो, किसानों को राहत दो प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर देते हुए कार्यकर्ताओं से कहा कि पार्टी की जड़ें गांव-गांव और बूथ-बूथ तक गहरी होनी चाहिए। उन्होंने किसानों और सफाई कर्मचारियों के लंबित मुद्दों को उठाते हुए सरकार से तत्काल समाधान की मांग की। धान की खरीद को लेकर उन्होंने साफ कहा कि खरीद 15 सितंबर से शुरू की जाए। कम बारिश के कारण इस वर्ष किसानों की लागत लगभग डेढ़ गुना बढ़ गई है, इसलिए सरकार को प्रति क्विंटल 500 रुपये बोनस देना चाहिए। उन्होंने मंडियों की सफाई करवाने, शेड खाली करवाने और धान खरीद में नमी की सीमा 17 प्रतिशत से बढ़ाकर 22 प्रतिशत करने की मांग रखी। उन्होंने कहा कि धान कटाई के बाद गेहूं की बुआई शुरू होती है, इसलिए किसानों को पर्याप्त मात्रा में डीएपी खाद और गेहूं का बीज समय पर उपलब्ध करवाया जाए। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल पर सरकार की कार्रवाई की निंदा सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को लेकर राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि सफाई कर्मचारियों की हड़ताल मंगलवार को 33वें दिन भी जारी रही। पक्की नौकरी और सुरक्षित भविष्य की मांग को लेकर वे आंदोलन कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने 36 कच्चे कर्मचारियों को बर्खास्त, छह नियमित कर्मचारियों को निलंबित, 19 को गिरफ्तार तथा 455 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि जायज मांगों का समाधान करने के बजाय सरकार कार्रवाई कर कर्मचारियों को डराने का प्रयास कर रही है। पुलिस कार्रवाई महिला कर्मचारियों तक भी पहुंची है। उन्होंने सरकार से अहंकार छोड़कर कर्मचारियों से बातचीत करने और उनकी मांगों का सम्मानजनक समाधान निकालने की अपील की। उन्होंने स्पष्ट किया कि न्याय की इस लड़ाई में कांग्रेस सफाई कर्मचारियों के साथ खड़ी रहेगी।

कुमारी सैलजा: ‘शुद्धिकरण’ मामले में देरी और राहुल गांधी पर FIR का सवाल कुमारी सैलजा ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी के दबाव और कांग्रेस पार्टी के लगातार संघर्ष के बाद आखिरकार भाजपा सरकार को कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे की सभा के बाद हुए ‘शुद्धिकरण’ मामले में FIR दर्ज करनी पड़ी। लेकिन सवाल यह है कि इस कार्रवाई में एक महीने से अधिक समय क्यों लगा? जिस मुद्दे पर श्री राहुल गांधी ने आवाज उठाई, उसी मुद्दे पर उनकी आवाज दबाने के लिए उन पर FIR क्यों दर्ज की गई? उन्होंने याद दिलाया कि कल उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस ने देहरादून में मुख्यमंत्री आवास का घेराव कर स्पष्ट कर दिया था कि दलित समाज के अपमान पर सरकार की चुप्पी स्वीकार नहीं की जाएगी। आज दबाव के बाद सरकार को कार्रवाई करनी पड़ी। अब जब सरकार ने स्वयं इस मामले में FIR दर्ज कर दी है, तो श्री राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज FIR का आधार क्या बचता है? उसे तत्काल रद्द किया जाए और ‘शुद्धिकरण’ करने वालों पर कठोर कार्रवाई हो। कुमारी सैलजा ने कहा कि भाजपा और आरएसएस की दलित-विरोधी सोच के खिलाफ हमारी लड़ाई पूरी ताकत से जारी रहेगी। दलित सम्मान, सामाजिक न्याय और संविधान के मूल्यों से कोई समझौता नहीं होगा।
इस अवसर पर विधायक चंद्रमोहन, पूर्व सांसद कैलाशो सैनी, पूर्व विधायक प्रदीप चौधरी, यमुनानगर शहरी जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह, हरियाणा महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष एवं एआईसीसी की सदस्या सुधा भारद्वाज, रचनात्मक कांग्रेस के प्रदेश प्रमुख सुरेश रोड, सोशल मीडिया विभाग की प्रमुख मोनिका डुमरा, अंबाला कैंट जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष परविंदर परी, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्याम सुंदर बत्रा, निर्मल चौहान, सुरेश ढांडा, सतपाल कौशिक, राय सिंह गुर्जर, संदीप कुमार साढ़ौरा, राजपाल खरकली, समस्त ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, अग्रणी संगठनों एवं विभागों के पदाधिकारी तथा पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
 
Have something to say? Post your comment
सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी

: सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी

त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा

: त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा

बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा

: बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा

विपक्ष को 'लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र हटाओ' अभियान से मुंहतोड़ जवाब देगी BJP, नायब सरकार के 2 साल पूरे होने पर बोलीं डॉ. अर्चना गुप्ता

: विपक्ष को 'लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र हटाओ' अभियान से मुंहतोड़ जवाब देगी BJP, नायब सरकार के 2 साल पूरे होने पर बोलीं डॉ. अर्चना गुप्ता

हरियाणा सरकार का बड़ा कदम: साल 2014 की नीतियों के तहत नियमित हुए कर्मचारियों का डेटा तलब, जानिए क्या है वजह

: हरियाणा सरकार का बड़ा कदम: साल 2014 की नीतियों के तहत नियमित हुए कर्मचारियों का डेटा तलब, जानिए क्या है वजह

हरियाणा में सिंगापुर-स्वीडन से 9,500 करोड़ के निवेश पर सहमति, CM बोले- 5 जिलों में बनेंगे ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर, खुलेंगे हजारों रोजगार के रास्ते

: हरियाणा में सिंगापुर-स्वीडन से 9,500 करोड़ के निवेश पर सहमति, CM बोले- 5 जिलों में बनेंगे ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर, खुलेंगे हजारों रोजगार के रास्ते

जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

: जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज

: कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज

पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार

: पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार

हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए

: हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए

X