Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी • त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा • बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा • पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा • सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग • झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल • परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान • पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी • पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर • Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

पंजाब

हमारी आंगनवाड़ी, हमारी ज़िम्मेदारी” थीम के साथ शुरू हुआ राष्ट्रीय पोषण माह | नौवें राष्ट्रीय पोषण माह का पंचकूला में शुभारंभ

Updated on Wednesday, September 09, 2026 20:20 PM IST

पंचकूला  : नौवें राष्ट्रीय पोषण माह-2026 के सफल आयोजन को लेकर आज अतिरिक्त  उपायुक्त श्री विवेक आर्य की अध्यक्षता में महिला एवं बाल विकास विभाग, पंचकूला सहित विभिन्न संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। नौवां राष्ट्रीय पोषण माह 9 सितंबर 2026 से 9 अक्टूबर 2026 तक मनाया जा रहा है। इस वर्ष राष्ट्रीय पोषण माह का थीम “हमारी आंगनवाड़ी, हमारी ज़िम्मेदारी” है। बैठक के दौरान नौवें राष्ट्रीय पोषण माह-2026 का शुभारंभ भी किया गया। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम, जिला परिषद,  आयुष विभाग, बागवानी विभाग, पंचायती राज विभाग,  शिक्षा विभाग तथा  ग्रामीण आजीविका मिशन   के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। बैठक में  जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास , पंचकूला, सभी महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओज़), जिला मिशन समन्वयक, जिला पोषण समन्वयक तथा सभी सुपरवाइजर्स उपस्थित रहे। बैठक के दौरान राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत आयोजित की जाने वाली विभिन्न गतिविधियों एवं कार्यक्रमों को लेकर विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श किया गया। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि पोषण माह के दौरान निर्धारित दैनिक गतिविधियों एवं जागरूकता कार्यक्रमों का प्रभावी ढंग से आयोजन सुनिश्चित किया जाए तथा अधिक से अधिक लाभार्थियों एवं आमजन की भागीदारी सुनिश्चित की जाए।  अतिरिक्त उपायुक्त श्री विवेक आर्य द्वारा निर्देश दिए गए कि राष्ट्रीय पोषण माह को जन-आंदोलन का रूप देते हुए विभिन्न विभागों के आपसी समन्वय से व्यापक स्तर पर गतिविधियां आयोजित की जाएं। इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग, आयुष विभाग, शिक्षा विभाग, बागवानी विभाग, पंचायती राज विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों को भी सक्रिय रूप से भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

 बैठक के दौरान सभी उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय पोषण माह के सफल आयोजन एवं पोषण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए शपथ भी दिलाई गई। साथ ही महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आईसी मटेरियल का प्रदर्शन भी किया गया। अतिरिक्त  उपायुक्त द्वारा सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पोषण के प्रति जागरूकता फैलाने, कुपोषण की रोकथाम तथा स्वस्थ एवं सुपोषित समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया।बैठक में पोषण, संतुलित आहार, कुपोषण की रोकथाम, बच्चों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य तथा पोषण संबंधी जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न विभागों द्वारा किए जाने वाले प्रयासों पर भी चर्चा की गई। साथ ही, आंगनवाड़ी केंद्रों को पोषण एवं जन-जागरूकता गतिविधियों का प्रभावी केंद्र बनाने तथा समुदाय की भागीदारी बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया। नौवें राष्ट्रीय पोषण माह के दौरान आंगनवाड़ी केंद्रों, विद्यालयों एवं समुदाय स्तर पर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम, पोषण संबंधी गतिविधियां एवं जन-जागरूकता अभियान आयोजित किए जाएंगे। इन गतिविधियों का उद्देश्य आमजन को पोषण के प्रति जागरूक करना, स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना तथा बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं धात्री माताओं के पोषण स्तर में सुधार लाना है। इस अवसर पर “हमारी आंगनवाड़ी, हमारी ज़िम्मेदारी” के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने तथा आंगनवाड़ी केंद्रों से समुदाय को अधिक से अधिक जोड़ने का आह्वान किया गया।

Have something to say? Post your comment
पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा

: पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा

सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग

: सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग

झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

: झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान

: परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान

पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी

: पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी

पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर

: पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर

Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

: Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

खरड़ में पुलिस पार्टी से हाथापाई, ASI पर किया डंडे से हमला... 2 गिरफ्तार

: खरड़ में पुलिस पार्टी से हाथापाई, ASI पर किया डंडे से हमला... 2 गिरफ्तार

जालंधर में 14 नवंबर से 22 नवंबर, 2026 तक अग्निवीर भर्ती रैली आयोजित की जाएगी

: जालंधर में 14 नवंबर से 22 नवंबर, 2026 तक अग्निवीर भर्ती रैली आयोजित की जाएगी

उपायुक्त कोमल मित्तल की किसानों से अपील—मंडियों में सूखा धान लाएं, पराली जलाने से करें परहेज

: उपायुक्त कोमल मित्तल की किसानों से अपील—मंडियों में सूखा धान लाएं, पराली जलाने से करें परहेज

X