Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी • त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा • बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा • पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा • सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग • झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल • परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान • पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी • पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर • Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

पंजाब

युवाओं की सक्रिय भागीदारी जीवंत एवं मजबूत लोकतंत्र का आधार : सीईओ अनिंदिता मित्रा | पंजाब विशेष गहन पुनरीक्षण 2026: 1 अक्टूबर 2026 तक 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवा 12 सितंबर तक मतदाता के रूप में अपना नाम दर्ज करवा सकते हैं : सीईओ पंजाबअनिंदिता मित्रा

Updated on Wednesday, September 09, 2026 20:29 PM IST

चंडीगढ़  : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार पंजाब राज्य में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) 2026 के तहत 13 अगस्त 2026 को प्रकाशित प्रारूप मतदाता सूची के संबंध में दावे और आपत्तियां प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 12 सितंबर 2026 है। यह जानकारी पंजाब की मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्रीमती अनिंदिता मित्रा ने आज यहां साझा की। श्रीमती मित्रा ने आगे बताया कि निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी (ईआरओ) द्वारा दावों और आपत्तियों का साथ-साथ निपटारा किया जा रहा है और यह प्रक्रिया 8 अक्टूबर 2026 तक जारी रहेगी। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 12 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। उन्होंने पंजाब राज्य के सभी पात्र नागरिकों से अपील की कि वे प्रारूप मतदाता सूची में अपने मतदाता संबंधी विवरणों की जांच कर लें और यदि किसी प्रकार की आपत्ति हो तो उसे 12 सितंबर 2026 तक प्रस्तुत कर दें। मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्रीमती अनिंदिता मित्रा ने विशेष रूप से पंजाब राज्य के उन सभी युवाओं से अपील की, जिनकी आयु 18 वर्ष हो चुकी है या जो 1 अक्टूबर 2026 तक 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले हैं, कि वे फॉर्म नंबर 6ए भरकर बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) के पास जमा करवा सकते हैं।

कोई भी व्यक्ति जिसका नाम पहले ही 13 अगस्त 2026 को प्रकाशित प्रारूप मतदाता सूची में मौजूद है, वह अपने विवरण में सुधार, पता बदलने या अन्य विवरणों को अपडेट करने के लिए फॉर्म नंबर 8 जमा करवा सकता है। इस संबंध में आवेदन ऑनलाइन https://voters.eci.gov.in पर, मोबाइल ऐप के माध्यम से, बूथ लेवल अधिकारियों के जरिए ऑफलाइन अथवा ईआरओ/एईआरओ के कार्यालय में जमा करवाए जा सकते हैं। श्रीमती मित्रा ने जोर देते हुए कहा, “मतदान केवल एक नागरिक कर्तव्य नहीं, बल्कि एक मौलिक संवैधानिक अधिकार है, जिसके माध्यम से युवा नागरिक सक्रिय रूप से देश के शासन और भविष्य को आकार देते हैं।”

Have something to say? Post your comment
पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा

: पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा

सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग

: सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग

झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

: झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान

: परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान

पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी

: पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी

पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर

: पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर

Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

: Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

खरड़ में पुलिस पार्टी से हाथापाई, ASI पर किया डंडे से हमला... 2 गिरफ्तार

: खरड़ में पुलिस पार्टी से हाथापाई, ASI पर किया डंडे से हमला... 2 गिरफ्तार

जालंधर में 14 नवंबर से 22 नवंबर, 2026 तक अग्निवीर भर्ती रैली आयोजित की जाएगी

: जालंधर में 14 नवंबर से 22 नवंबर, 2026 तक अग्निवीर भर्ती रैली आयोजित की जाएगी

उपायुक्त कोमल मित्तल की किसानों से अपील—मंडियों में सूखा धान लाएं, पराली जलाने से करें परहेज

: उपायुक्त कोमल मित्तल की किसानों से अपील—मंडियों में सूखा धान लाएं, पराली जलाने से करें परहेज

X