Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी • त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा • बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा • पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा • सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग • झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल • परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान • पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी • पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर • Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

पंजाब

*‘सहेलियों का समारोह’ बेटियों के मान-सम्मान, आपसी भाईचारे और आत्मविश्वास का बना सुंदर प्रतीक* | *डॉ. बलजीत कौर ने बाल देखभाल संस्थाओं की बच्चियों के साथ मनाई तीज और राखी; पंजाब की समृद्ध विरासत की महक के बीच महिला सशक्तीकरण और बाल कल्याण का दिया संदेश*

Updated on Wednesday, September 09, 2026 20:34 PM IST

चंडीगढ़ : पंजाब की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत आज उस समय अपने पूरे रंगों में खिल उठी, जब सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा राज्य भर की बाल देखभाल संस्थाओं की बच्चियों तथा नवजीवनी इंस्टीट्यूट ऑफ स्पेशल एजुकेशन एंड रिसर्च, पटियाला की विशेष योग्यता वाली बच्चियों के लिए “तीज और राखी–सहेलियों का समारोह” का शानदार आयोजन किया गया। पंजाब की सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए बच्चियों के साथ तीज और राखी के पवित्र त्योहार मनाए तथा प्रेम, आपसी सहभागिता, सम्मान और नारी शक्ति का संदेश दिया। समारोह की भरपूर सराहना करते हुए डॉ. बलजीत कौर ने सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग की निदेशक डॉ. शेना अग्रवाल और पूरी टीम को ऐसा सार्थक एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित करने के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि ऐसे समारोह न केवल बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाते हैं, बल्कि उनके मन में आत्मविश्वास, अपनत्व और उम्मीद की नई रोशनी भी जगाते हैं। समारोह को संबोधित करते हुए डॉ. बलजीत कौर ने कहा, “तीज की खुशी, राखी का प्यार, नारी हमारी शान—सुरक्षा की पहरेदार। आइए हर बेटी का सम्मान करें, उसे सशक्त बनाएं और उसके सुनहरे भविष्य की सामूहिक जिम्मेदारी निभाएं।” उन्होंने कहा कि तीज नारी की आत्मशक्ति, उम्मीदों, सपनों और जीवन के उत्साह का पर्व है, जबकि राखी आपसी विश्वास, प्रेम और साझा जिम्मेदारी का पावन प्रतीक है। उन्होंने कहा कि आज की बेटियां प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, न्याय और समाज सेवा सहित हर क्षेत्र में नई ऊंचाइयां छू रही हैं और परिवारों के साथ-साथ समाज की मजबूत नींव भी बन रही हैं।

उन्होंने कहा कि महिलाएं केवल सुरक्षा की हकदार ही नहीं, बल्कि अपने परिवारों और समाज की सच्ची रक्षक भी हैं। बाल देखभाल संस्थाओं तथा नवजीवनी इंस्टीट्यूट ऑफ स्पेशल एजुकेशन एंड रिसर्च, पटियाला की विशेष योग्यता वाली बच्चियों की भागीदारी का उल्लेख करते हुए मंत्री ने कहा कि यह समारोह उनके भीतर छिपी प्रतिभा को मंच प्रदान करने तथा उनमें नए सपने और नया आत्मविश्वास जगाने की एक अनूठी पहल है। उन्होंने कहा कि हर बच्चा अवसरों का हकदार है और सही मार्गदर्शन तथा प्रोत्साहन मिलने पर वह जीवन की हर चुनौती को पार कर सकता है।  बलजीत कौर ने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार हर बेटी और हर बच्चे को सुरक्षित, स्नेहपूर्ण और अवसरों से भरपूर वातावरण उपलब्ध करवाने के लिए पूरी दृढ़ता से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, सुरक्षा, समान अवसर और सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करना सरकार की प्रमुख प्राथमिकता है, ताकि हर बच्चा अपनी क्षमताओं को पूरी तरह निखार सके। पंजाबी विरासत के महत्व पर प्रकाश डालते हुए मंत्री ने कहा कि लोक-संगीत, लोकनृत्य और सांस्कृतिक परंपराएं हमारी पहचान की आत्मा हैं, जो नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ती हैं और जीवन में सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करती हैं।


Have something to say? Post your comment
पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा

: पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा

सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग

: सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग

झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

: झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान

: परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान

पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी

: पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी

पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर

: पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर

Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

: Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

खरड़ में पुलिस पार्टी से हाथापाई, ASI पर किया डंडे से हमला... 2 गिरफ्तार

: खरड़ में पुलिस पार्टी से हाथापाई, ASI पर किया डंडे से हमला... 2 गिरफ्तार

जालंधर में 14 नवंबर से 22 नवंबर, 2026 तक अग्निवीर भर्ती रैली आयोजित की जाएगी

: जालंधर में 14 नवंबर से 22 नवंबर, 2026 तक अग्निवीर भर्ती रैली आयोजित की जाएगी

उपायुक्त कोमल मित्तल की किसानों से अपील—मंडियों में सूखा धान लाएं, पराली जलाने से करें परहेज

: उपायुक्त कोमल मित्तल की किसानों से अपील—मंडियों में सूखा धान लाएं, पराली जलाने से करें परहेज

X