Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी • त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा • बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा • पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा • सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग • झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल • परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान • पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी • पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर • Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

हरियाणा

*राष्ट्रीय स्तर पर चयनित युवाओं को प्रधानमंत्री के समक्ष विचार प्रस्तुत करने का मिलेगा अवसर* | विकसित भारत क्विज में युवाओं की भागीदारी का आह्वान*

Updated on Wednesday, September 09, 2026 20:39 PM IST

पंचकूला :  भारत को वर्ष 2047 तक एक विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से देशभर में युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए ‘विकसित भारत क्विज’ का आयोजन किया जा रहा है। यह क्विज माय भारत पोर्टल के माध्यम से आयोजित की जा रही है, जिसमें देश के 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के पात्र युवा भाग ले सकते हैं। जिला युवा अधिकारी पंचकूला, स्निग्धा सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय युवा महोत्सव देश के युवाओं को एक मंच पर लाकर राष्ट्रीय एकता, युवा सशक्तिकरण और नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण माध्यम रहा है। वर्ष 2025 में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत 2047 के विजन के अनुरूप आयोजित राष्ट्रीय युवा महोत्सव का नाम बदलकर विकसित भारत यंग लीडर्स डाॅयलाग-वीबीवाईएलडी के रूप में किया गया। इसी क्रम में 30वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव/विकसित भारत युवा संवाद (एनवाईएफ-वीबीवाईएलडी-2027) का आयोजन किया जा रहा है। युवाओं के ज्ञान और विचारों को मिलेगा राष्ट्रीय मंच उन्हांेने बताया कि ‘विकसित भारत क्विज’ का उद्देश्य युवाओं में भारत के प्रति ज्ञान, जिज्ञासा और जागरूकता को बढ़ावा देना तथा उन्हें देश के भविष्य से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विचार करने के लिए प्रेरित करना है। यह क्विज 22 भाषाओं में आयोजित की जा रही है। इसमें भारत, भारतीय विरासत, देश की उपलब्धियों, विकास यात्रा तथा विकसित भारत/2047 की परिकल्पना से जुड़े विभिन्न विषयों पर युवाओं के सामान्य ज्ञान एवं समझ का परीक्षण किया जाएगा। इस पहल के माध्यम से युवाओं को केवल क्विज तक सीमित न रखते हुए उनके विचारों, विजन, नवाचार और नेतृत्व क्षमता को आगे के विभिन्न चरणों में प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान किया जाएगा। पाँच चरणों में होगा विकसित भारत चैलेंज टैªक ‘विकसित भारत’ पहल के अंतर्गत युवाओं की सहभागिता को विकसित भारत चैलेंज टैªक के माध्यम से पांच चरणों में आगे बढ़ाया जाएगा। श्रीमती स्निग्धा ने बताया कि प्रथम चरण- क्विज- 17 अगस्त से 30 सितम्बर 2026 तक, द्वितीय चरण- निबंध-05 से 09 अक्टूबर 2026 तक, तृतीय चरण- जिला चैंपियनशीप (पीपीटी)- 10 से 16 नवम्बर 2026 तक, चतुर्थ चरण- स्टेट वीबीवाईएलडी (पीपीटी)- 17 नवम्बर से 07 दिसम्बर 2026 तक और पंचम चरण- नेशनल डायलाग-10 से 12 जनवरी 2027 तक आयोजित किया जाएगा। 
उन्होने बताया कि क्विज में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को आगामी चरणों में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। निबंध लेखन और प्रस्तुतीकरण के माध्यम से युवा विकसित भारत के निर्माण से जुड़े अपने विचार, विजन, नवाचार एवं समाधान प्रस्तुत करेंगे। जिला एवं राज्य स्तर पर चयनित प्रतिभागी आगे राष्ट्रीय स्तर की प्रक्रिया में अपनी प्रतिभागिता सुनिश्चित करेंगे।
 
महत्वपूर्ण राष्ट्रीय विषयों पर युवाओं को विचार रखने का अवसर
 
उन्होने बताया कि चैलंेज टैªक में भाग लेने वाले युवाओं को विभिन्न महत्वपूर्ण विषयगत क्षेत्रों पर अपने विचार रखने का अवसर मिलेगा। इन विषयों के माध्यम से युवाओं को देश के विकास, रोजगार, तकनीकी, पर्यावरण, उद्यमिता, शासन, पर्यटन, नवाचार, मानव पूंजी और आर्थिक विकास जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपने सुझाव एवं समाधान प्रस्तुत करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।
 
राष्ट्रीय संवाद होगा सबसे महत्वपूर्ण चरण
 
उन्होने बताया कि इस पूरी प्रक्रिया का सबसे महत्वपूर्ण चरण नेशनल डायलाग होगा। राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम के लिए चयनित युवाओं को अपने विचार, विजन एवं विकसित भारत से संबंधित सुझाव प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के समक्ष प्रस्तुत करने का अवसर प्राप्त होगा। यह मंच युवाओं को राष्ट्रीय नेतृत्व के समक्ष अपने विचार रखने का अवसर प्रदान करेगा और उन्हें वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में सक्रिय एवं सार्थक भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करेगा।
Have something to say? Post your comment
सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी

: सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी

त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा

: त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा

बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा

: बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा

विपक्ष को 'लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र हटाओ' अभियान से मुंहतोड़ जवाब देगी BJP, नायब सरकार के 2 साल पूरे होने पर बोलीं डॉ. अर्चना गुप्ता

: विपक्ष को 'लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र हटाओ' अभियान से मुंहतोड़ जवाब देगी BJP, नायब सरकार के 2 साल पूरे होने पर बोलीं डॉ. अर्चना गुप्ता

हरियाणा सरकार का बड़ा कदम: साल 2014 की नीतियों के तहत नियमित हुए कर्मचारियों का डेटा तलब, जानिए क्या है वजह

: हरियाणा सरकार का बड़ा कदम: साल 2014 की नीतियों के तहत नियमित हुए कर्मचारियों का डेटा तलब, जानिए क्या है वजह

हरियाणा में सिंगापुर-स्वीडन से 9,500 करोड़ के निवेश पर सहमति, CM बोले- 5 जिलों में बनेंगे ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर, खुलेंगे हजारों रोजगार के रास्ते

: हरियाणा में सिंगापुर-स्वीडन से 9,500 करोड़ के निवेश पर सहमति, CM बोले- 5 जिलों में बनेंगे ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर, खुलेंगे हजारों रोजगार के रास्ते

जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

: जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज

: कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज

पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार

: पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार

हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए

: हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए

X