Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी • त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा • बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा • पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा • सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग • झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल • परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान • पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी • पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर • Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

हरियाणा

दो पीड़ितों को मुआवजा राशि जल्द से जल्द देने के दिए | उपायुक्त ने दयालु-2 योजना के तहत आयोजित बैठक की करी अध्यक्षता

Updated on Friday, September 11, 2026 09:25 AM IST

पंचकूला - उपायुक्त श्री सतपाल शर्मा की अध्यक्षता में लघु सचिवालय के सभागार में दीन दयाल उपाध्याय अंत्योदय परिवार सुरक्षा योजना (दयालु-2) की समिति के सदस्यों के साथ बैठक आयोजित हुई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि 2 पीडित को सरकार की जल्द से जल्द आर्थिक सहायता प्रदान की जाए। जिला सांख्यिकीय अधिकारी व सदस्य सचिव श्री सुनील कुमार जाखड़ ने उपायुक्त को दयालु-2 योजना के तहत 3 मामलों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उपायुक्त ने समिति द्वारा प्रस्तुत 3 दयालु-2 केसों की समीक्षा की। इन मामलों में समिति द्वारा पुलिस सत्यापन रिपोर्ट, चिकित्सा रिपोर्ट तथा अन्य आवश्यक अभिलेखों का परीक्षण करते हुए 2 मामलों पर योजना के प्रावधानों के अनुसार पात्र लाभार्थियों को 50 हजार व 40 हजार की मुआवजा राशि स्वीकृत करने का निर्णय लिया गया। इसके अतिरिक्त 1 मामले में पीड़ित के पेश नहीं हो सका। जिला सांख्यिकीय सुनील जाखड़ अधिकारी ने बताया गया कि हरियाणा सरकार द्वारा ‘दयालु-2’ योजना के तहत दुर्घटना में घायल या मृत व्यक्तियों के परिजनों को 1 लाख से 5 लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।योजना के तहत, किसी दुर्घटना, आवारा या पालतू पशु से टक्कर के कारण मृत्यु या गंभीर चोट की स्थिति में 12 वर्ष तक की आयु के पीड़ितों को 1 लाख रुपये, 12 से 18 वर्ष तक 2 लाख रुपये, 18 से 25 वर्ष तक 3 लाख रुपये, 25 से 45 वर्ष तक 5 लाख रुपये तथा 45 से 60 वर्ष तक की आयु के व्यक्तियों को 3 लाख रुपये की सहायता प्रदान की जाती है। इसके अलावा, कुत्ते के काटने की स्थिति में एक दांत के निशान पर 10 हजार रुपये तथा दो दांत के निशान पर 20 हजार रुपये तक की सहायता दी जाती है। दुर्घटना में मामूली चोट लगने पर भी 10 हजार रुपये तक की सहायता का प्रावधान है।

उपायुक्त ने संबंधित चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए कि कुत्ते के काटने अथवा अन्य चोटों से संबंधित मामलों में चिकित्सा रिपोर्ट तैयार करते समय चोट की गंभीरता, काटने वाले दांतों की संख्या तथा अन्य आवश्यक चिकित्सीय विवरण स्पष्ट रूप से अंकित किए जाएं ताकि पूर्ण एवं सटीक चिकित्सा रिपोर्ट उपलब्ध होने से पात्र लाभार्थियों को समयबद्ध रूप से मुआवजा प्रदान किया जा सके। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए दयालु-2 योजना के अंतर्गत प्राप्त दावों का गंभीरता व समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें, जिससे पात्र लाभार्थियों को समय व जल्द से जल्द आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा सके। इस अवसर परएसडीएम कालका संयम गर्ग, एसडीएम मन्नत राणा, वन विभाग के रीजनल अधिकारी विशाल कौशिक, एडीए महीपाल सिंह, डीडीपीओ विशाल पराशर, सिविल सर्जन कार्यालय से डिप्टी सीएमओ डाॅ. संदीप जैन, बी एंड आर के कार्यकारी अभियंता, पीएमडीए, एनएचएआई, नगर निगम पंचकूला व कालका के सीएसआई सहित अन्य संबंधित अधिकारी व प्रतिनिधि मौजूद थे।
 
Have something to say? Post your comment
सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी

: सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी

त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा

: त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा

बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा

: बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा

विपक्ष को 'लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र हटाओ' अभियान से मुंहतोड़ जवाब देगी BJP, नायब सरकार के 2 साल पूरे होने पर बोलीं डॉ. अर्चना गुप्ता

: विपक्ष को 'लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र हटाओ' अभियान से मुंहतोड़ जवाब देगी BJP, नायब सरकार के 2 साल पूरे होने पर बोलीं डॉ. अर्चना गुप्ता

हरियाणा सरकार का बड़ा कदम: साल 2014 की नीतियों के तहत नियमित हुए कर्मचारियों का डेटा तलब, जानिए क्या है वजह

: हरियाणा सरकार का बड़ा कदम: साल 2014 की नीतियों के तहत नियमित हुए कर्मचारियों का डेटा तलब, जानिए क्या है वजह

हरियाणा में सिंगापुर-स्वीडन से 9,500 करोड़ के निवेश पर सहमति, CM बोले- 5 जिलों में बनेंगे ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर, खुलेंगे हजारों रोजगार के रास्ते

: हरियाणा में सिंगापुर-स्वीडन से 9,500 करोड़ के निवेश पर सहमति, CM बोले- 5 जिलों में बनेंगे ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर, खुलेंगे हजारों रोजगार के रास्ते

जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

: जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज

: कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज

पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार

: पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार

हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए

: हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए

X