पंचकूला - अतिरिक्त उपायुक्त श्री विवेक आर्या ने लघु सचिवालय के सभागार में समाधान शिविर में आज भरैली निवासी की निशानदेही करवाने की मांग पर संज्ञान लेते हुए नायब तहसीलदार बरवाला को जल्द से जल्द मौका निरीक्षण कर निशानदेही करने के निर्देश दिए। अतिरिक्त उपायुक्त समाधान शिविर में जिलावासियों की समस्याएं सुन रहे थे। उन्होंने अलग-अलग मामलों की 6 शिकायतें सुनी व संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के निर्देश दिए। अतिरिक्त उपायुक्त ने हिमशिखा काॅलोनी के निवासी की स्ट्रीट लाईट लगवाने की मांग पर संज्ञान लेते हुए ईओ नगर परिषद को मौका का मुआयना कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। एडीसी ने महादेव काॅलोनी रायपुर सयूडी में अवैध मोबाईल टावर हटवाने की मांग पर कार्रवाही करते हुए ईओ नगर परिषद को मौके का मुआयना कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने व टावर हटवाने के निर्देश दिए।
अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि सरकार द्वारा निर्देशित समाधान शिविर उपायुक्त कार्यालय में प्रत्येक सोमवार व वीरवार को प्रातः 10 से दोपहर 12 बजे तक कार्य दिवस के दिन आयोजित किए जा रहे है। इन शिविरों में जिलावासियों की समस्याओं का त्वरित समाधान भी सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से समाधान शिविर से जुड़ते है व लोगों की आई समस्या पर की गई कार्रवाही को स्वयं मोनिटरिंग करते है। उन्होंने सभी अधिकारियों को जिलावासियों की समस्याओं का ंबिना विलंब किये समाधान करने के निर्देश दिए। अतिरिक्त उपायुक्त ने जिलावासियों से समाधान शिविर में आकर अपनी समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान करवाने की अपील भी की।
इस अवसर पर एसडीएम कालका संयम गर्ग, एसडीएम मन्नत राणा, नगराधीश जागृति, तहसीलदार सुरेश कुमार, नायब तहसीलदार मोरनी प्रद्युम्न, स्वास्थ्य विभाग, पुलिस, शिक्षा, आबकारी व कराधान, वन विभाग, हरियाणा शहरी विकास प्राधिरण सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।