Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी • त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा • बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा • पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा • सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग • झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल • परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान • पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी • पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर • Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

पंजाब

ठेकेदार और नगर परिषद मानसा के संबंधित कर्मचारियों की मिलीभगत से सरकारी खजाने को 2.62 लाख रुपये का वित्तीय नुकसान | विजिलेंस ब्यूरो द्वारा नगर परिषद मानसा के संबंधित कर्मचारियों और ठेकेदार के विरुद्ध आपराधिक मामला दर्ज

Updated on Friday, September 11, 2026 22:40 PM IST

राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने सड़क निर्माण में घटिया स्तर की सामग्री के इस्तेमाल और फंडों के दुरुपयोग के कारण सरकारी खजाने को 2.62 लाख रुपये का वित्तीय नुकसान पहुंचाने के आरोप में सड़क निर्माण करने वाले ठेकेदार तथा नगर परिषद मानसा के संबंधित कर्मचारियों के विरुद्ध आपराधिक मामला दर्ज किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए आज यहां राज्य विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि यह मामला वार्ड नंबर 5, नई कचहरी रोड, मानसा के एक निवासी द्वारा दर्ज करवाई गई शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया है। प्रवक्ता ने आगे बताया कि नगर परिषद मानसा द्वारा नई कचहरी रोड, मानसा स्थित ‘गगोवाल वाली गली’ से लेकर मानसा खुर्द में नगर परिषद की सीमा तक जाने वाली सड़क की मरम्मत के लिए टेंडर जारी किया गया था। परिषद द्वारा वर्क ऑर्डर जारी किए जाने के बाद कार्य शुरू कर दिया गया। हालांकि, टेंडर में शामिल सड़क के पूरे हिस्से की मरम्मत करने के बजाय केवल ‘गगोवाल वाली गली’ से छोटी मानसा की ओर जाने वाली सड़क के हिस्से का नए सिरे से निर्माण किया गया। उन्होंने बताया कि मानसा के उपायुक्त के आदेश पर सड़क की जांच के लिए एक कमेटी गठित की गई थी। इस जांच के दौरान लिए गए नमूनों की प्रयोगशाला रिपोर्ट में इस्तेमाल की गई सामग्री में निर्धारित दबाव सहने की आवश्यक क्षमता नहीं पाई गई। इसके अलावा, पंजाब मंडी बोर्ड, बठिंडा के कार्यकारी अभियंता द्वारा तैयार की गई जांच रिपोर्ट में सामने आया कि इस कार्य के लिए लागू दरें सरकार द्वारा स्वीकृत दरों की तुलना में काफी अधिक थीं, जिसके कारण 2.62 लाख रुपये की अतिरिक्त अदायगी की गई।

प्रवक्ता ने बताया कि संबंधित नगर परिषद कर्मचारियों और ठेकेदार की मिलीभगत के कारण सड़क निर्माण के दौरान घटिया स्तर की सामग्री का इस्तेमाल किया गया, जिसके परिणामस्वरूप राज्य के खजाने को वित्तीय नुकसान हुआ। इस संबंध में आरोपी कर्मचारियों और ठेकेदार के विरुद्ध विजिलेंस ब्यूरो थाना, बठिंडा में भ्रष्टाचार निवारण कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है।

Have something to say? Post your comment
पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा

: पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा

सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग

: सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग

झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

: झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान

: परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान

पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी

: पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी

पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर

: पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर

Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

: Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

खरड़ में पुलिस पार्टी से हाथापाई, ASI पर किया डंडे से हमला... 2 गिरफ्तार

: खरड़ में पुलिस पार्टी से हाथापाई, ASI पर किया डंडे से हमला... 2 गिरफ्तार

जालंधर में 14 नवंबर से 22 नवंबर, 2026 तक अग्निवीर भर्ती रैली आयोजित की जाएगी

: जालंधर में 14 नवंबर से 22 नवंबर, 2026 तक अग्निवीर भर्ती रैली आयोजित की जाएगी

उपायुक्त कोमल मित्तल की किसानों से अपील—मंडियों में सूखा धान लाएं, पराली जलाने से करें परहेज

: उपायुक्त कोमल मित्तल की किसानों से अपील—मंडियों में सूखा धान लाएं, पराली जलाने से करें परहेज

X