Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी • त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा • बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा • पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा • सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग • झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल • परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान • पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी • पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर • Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

राष्ट्रीय

ईरान ‘अहंकार’ के सामने आत्मसमर्पण नहीं करेगा : राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान

Updated on Saturday, September 12, 2026 16:37 PM IST

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच कहा कि अमेरिका और इजराइल को सीधा संदेश देते हुए कहा कि ईरान ‘‘दादागीरी’’ और ‘‘अहंकार’’ के आगे आत्मसमर्पण नहीं करेगा तथा अपने राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए मजबूती से खड़ा रहेगा।

धार्मिक नेताओं, बुद्धिजीवियों, शिक्षाविदों और कारोबारी हस्तियों की एक सभा को संबोधित करते हुए पेजेश्कियान ने खाड़ी क्षेत्र के लिए तेहरान का पक्ष रखते हुए शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व के प्रति प्रतिबद्धता जताई और ईरानी समाज में ‘‘मतभेद के बीज बोने’’ की कोशिश करने वाली विदेशी ताकतों को हराने का संकल्प लिया।

ईरानी राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘हम अत्याचार के आगे आत्मसमर्पण नहीं करेंगे। ईरान इजराइल और अमेरिका के खिलाफ मजबूती से खड़ा है क्योंकि हम डराने-धमकाने के आगे नहीं झुकेंगे और अगर वे हम पर दबाव डालेंगे तो हम भी उनका जवाब देंगे।’’ उन्होंने अमेरिका और इजराइल की सेनाओं को ‘‘असली आतंकवादी’’ करार दिया और दक्षिणी ईरान में एक प्राथमिक स्कूल के पास हुए अमेरिकी हमले का जिक्र किया, जिसमें 168 बच्चों की मौत हो गई थी।

पेजेश्कियान ने कहा, ‘‘उन्हें अस्पतालों, बुनियादी ढांचे और लोगों की आजीविका को निशाना बनाने के बजाय हमारे सैनिकों का सामना करना चाहिए। वे सोचते हैं कि आपूर्ति की कमी के कारण लोग आत्मसमर्पण कर देंगे, लेकिन ईरान के लोग आत्मसमर्पण नहीं करेंगे।’’

ईरानी राष्ट्रपति ने कहा कि अमेरिका और इजराइल ‘‘ऐसी गलतियां कर रहे हैं जैसे कोई बिना लगाम के जंगली घोड़े की सवारी कर रहा हो।’’ पेजेश्कियान ने कहा, ‘‘यह उन्हें विनाश और नरक की आग की ओर ले जाएगा। ईश्वर ने ईरानियों, चीनियों, भारतीयों और अन्य लोगों को बनाया है और हमें एक-दूसरे के साथ रहना होगा। हम अत्याचार के आगे आत्मसमर्पण नहीं करेंगे और पीड़ितों का समर्थन करते रहेंगे।’’

शुक्रवार को हुए इस कार्यक्रम में ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची, कश्मीरी अलगाववादी नेता मीरवाइज उमर फारूक, पतंजलि आयुर्वेद के सह-संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक आचार्य बालकृष्ण समेत अन्य लोग शामिल हुए। पेजेश्कियान शुक्रवार सुबह तीन दिवसीय यात्रा पर नयी दिल्ली पहुंचे। उनकी यात्रा का मुख्य उद्देश्य ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होना है।

Have something to say? Post your comment
केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने अपोलो अस्पताल पहुंचकर लालकृष्ण आडवाणी का हाल जाना

: केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने अपोलो अस्पताल पहुंचकर लालकृष्ण आडवाणी का हाल जाना

प्रधानमंत्री मोदी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं

: प्रधानमंत्री मोदी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं

गुजरात के भरूच की फार्मा कंपनी में रिएक्टर ब्लास्ट होने से 5 कर्मचारियों की मौ*त, 6 घायल

: गुजरात के भरूच की फार्मा कंपनी में रिएक्टर ब्लास्ट होने से 5 कर्मचारियों की मौ*त, 6 घायल

लालकृष्ण आडवाणी अपोलो अस्पताल के आईसीयू में भर्ती, डॉ. विनीत सूरी की निगरानी में चल रहा इलाज; हालत स्थिर

: लालकृष्ण आडवाणी अपोलो अस्पताल के आईसीयू में भर्ती, डॉ. विनीत सूरी की निगरानी में चल रहा इलाज; हालत स्थिर

विकसित भारत 2047 का लक्ष्य पाने में शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, बुनियादी ढांचा और उद्यमिता चार प्रमुख स्तंभ: नीति आयोग उपाध्यक्ष

: विकसित भारत 2047 का लक्ष्य पाने में शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, बुनियादी ढांचा और उद्यमिता चार प्रमुख स्तंभ: नीति आयोग उपाध्यक्ष

CJI पर टिप्पणी को लेकर संजय राउत और निखिल वागले को सुप्रीम कोर्ट का अवमानना नोटिस

: CJI पर टिप्पणी को लेकर संजय राउत और निखिल वागले को सुप्रीम कोर्ट का अवमानना नोटिस

बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर सख्त नियमों की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब

: बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर सख्त नियमों की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब

पंजाब ड्रग्स, गैंगस्टरवाद और संगठित अपराध से जूझ रहा है: गृह मंत्री अमित शाह

: पंजाब ड्रग्स, गैंगस्टरवाद और संगठित अपराध से जूझ रहा है: गृह मंत्री अमित शाह

‘सपा के बिना रायबरेली भी जीत पाओगे?’ राजनाथ सिंह का राहुल गांधी पर कटाक्ष

: ‘सपा के बिना रायबरेली भी जीत पाओगे?’ राजनाथ सिंह का राहुल गांधी पर कटाक्ष

‘सर्वत्र सर्वोत्तम सुरक्षा’ के ध्येय के साथ राष्ट्र की रक्षा में जुटे NSG के जवान, स्थापना दिवस पर नेताओं ने दी शुभकामनाएं

: ‘सर्वत्र सर्वोत्तम सुरक्षा’ के ध्येय के साथ राष्ट्र की रक्षा में जुटे NSG के जवान, स्थापना दिवस पर नेताओं ने दी शुभकामनाएं

X