Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी • त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा • बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा • पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा • सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग • झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल • परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान • पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी • पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर • Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

राष्ट्रीय

ब्रिक्स समिट में खाने का खास इंतजाम, आईटीसी के 100 से ज्यादा मास्टर शेफ संभाल रहे जायका

Updated on Saturday, September 12, 2026 16:39 PM IST

नई दिल्ली: दिल्ली के भारत मंडपम में चल रहे ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में मेहमानों के खाने का खास इंतजाम आईटीसी होटल्स की तरफ से किया गया है। मीडिया सेंटर में देश-विदेश से आए पत्रकारों और मेहमानों के लिए भारतीय और ग्लोबल कुजीन परोसी जा रही है। ब्रिक्स समिट में आईटीसी की कॉर्पोरेट शेफ मनीषा ने आईएएनएस से कहा, "हम कई तरह के व्यंजन पेश कर रहे हैं। पिछले डेढ़ दिन से हम अपने ब्रांड्स जैसे बुखारा, दम पुख्त, दक्षिण और कबाब एंड करीज के खाने को शोकेस कर रहे हैं, ताकि हर प्रतिभागी उन्हें चख सके।"

उन्होंने कहा, "जब हम मेन्यू बनाते हैं, क्योंकि हमें पता होता है कि पूरी दुनिया से गेस्ट आते हैं। तो इसमें हमारा इंडियन खाना तो है ही, इसके साथ-साथ चाइनीज खाना भी है, वेस्टर्न खाना भी है। ऐसा इसलिए क्योंकि वे भारतीय खाना खाएंगे ही, लेकिन इसके साथ ही उनका खाना भी होना चाहिए। आज हमने जितने भी देश हैं, उनका थोड़ा-बहुत खाना शोकेस किया है।"

मनीषा ने बताया कि यह उनके लिए बहुत गर्व की बात है कि इस इवेंट के लिए उन्हें चुना गया है। उन्होंने कहा, "जी20 में भी हमने ही सर्व किया था, इसके अलावा एआई समिट में भी हमने ही सर्व किया था। अब हम ये वाला समिट भी सर्व कर रहे हैं। इसमें हमें भी एक चैलेंज मिलता है, जिसमें हम अपने देश को शोकेस करते हैं और हमारे लिए भी बड़ी गर्व की बात है कि हमें सम्मान दिया जाता है।"

उन्होंने बताया कि आईटीसी के पूरे भारत में करीब 140 होटल हैं। जब ऐसे बड़े इवेंट आते हैं, तो हर जगह से उनके एक्सपर्ट शेफ आते हैं। यहां 100 से अधिक शेफ मेन्यू हैंडल कर रहे हैं और खाना बना रहे हैं।

आईटीसी होटल के एरिया शेफ राजदीप कपूर ने कहा, "आइए और हमने आपकी सेवा के लिए जो भारतीय खाना लाया है, उसका आनंद लीजिए।"

ब्रिक्स समिट में आईटीसी होटल्स के प्रतिनिधि रजनीश मल्लर ने कहा, "यह मीडिया सेंटर है, जहां अंतरराष्ट्रीय और घरेलू मीडिया है। आईटीसी होटल्स को ब्रिक्स देशों के इस प्रतिष्ठित शिखर सम्मेलन के साथ साझेदारी करके बेहद गर्व महसूस हो रहा है। यहां हम जो पाक कला पेश कर रहे हैं, वह कई क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करती है, क्योंकि हमारे मेहमान वहीं से आए हैं। तो निश्चित रूप से, यहां भारत के बेहतरीन और दुनिया के सबसे अच्छे व्यंजन पेश किए जा रहे हैं। मेन्यू को बहुत ही सावधानी से तैयार किया गया है, ताकि यह वैश्विक स्वाद को भारतीय व्यंजनों के सर्वश्रेष्ठ और कंफर्ट फूड के साथ संतुष्ट कर सके।"

बता दें कि आईटीसी का मूल नाम इंपीरियल टोबैको कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड था, जिसकी स्थापना 1910 में हुई थी। 1970 में इसका नाम बदलकर इंडिया टोबैको कंपनी लिमिटेड कर दिया गया और अंत में 1974 में इसे सिर्फ आईटीसी लिमिटेड कर दिया गया। होटल डिवीजन ने 1975 में चेन्नई में अपनी पहली प्रॉपर्टी के साथ शुरुआत की थी और अब आईटीसी होटल्स और वेलकम होटल जैसे ब्रांड्स के तहत 150 से अधिक प्रॉपर्टीज का संचालन करता है।

 

Have something to say? Post your comment
केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने अपोलो अस्पताल पहुंचकर लालकृष्ण आडवाणी का हाल जाना

: केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने अपोलो अस्पताल पहुंचकर लालकृष्ण आडवाणी का हाल जाना

प्रधानमंत्री मोदी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं

: प्रधानमंत्री मोदी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं

गुजरात के भरूच की फार्मा कंपनी में रिएक्टर ब्लास्ट होने से 5 कर्मचारियों की मौ*त, 6 घायल

: गुजरात के भरूच की फार्मा कंपनी में रिएक्टर ब्लास्ट होने से 5 कर्मचारियों की मौ*त, 6 घायल

लालकृष्ण आडवाणी अपोलो अस्पताल के आईसीयू में भर्ती, डॉ. विनीत सूरी की निगरानी में चल रहा इलाज; हालत स्थिर

: लालकृष्ण आडवाणी अपोलो अस्पताल के आईसीयू में भर्ती, डॉ. विनीत सूरी की निगरानी में चल रहा इलाज; हालत स्थिर

विकसित भारत 2047 का लक्ष्य पाने में शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, बुनियादी ढांचा और उद्यमिता चार प्रमुख स्तंभ: नीति आयोग उपाध्यक्ष

: विकसित भारत 2047 का लक्ष्य पाने में शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, बुनियादी ढांचा और उद्यमिता चार प्रमुख स्तंभ: नीति आयोग उपाध्यक्ष

CJI पर टिप्पणी को लेकर संजय राउत और निखिल वागले को सुप्रीम कोर्ट का अवमानना नोटिस

: CJI पर टिप्पणी को लेकर संजय राउत और निखिल वागले को सुप्रीम कोर्ट का अवमानना नोटिस

बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर सख्त नियमों की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब

: बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर सख्त नियमों की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब

पंजाब ड्रग्स, गैंगस्टरवाद और संगठित अपराध से जूझ रहा है: गृह मंत्री अमित शाह

: पंजाब ड्रग्स, गैंगस्टरवाद और संगठित अपराध से जूझ रहा है: गृह मंत्री अमित शाह

‘सपा के बिना रायबरेली भी जीत पाओगे?’ राजनाथ सिंह का राहुल गांधी पर कटाक्ष

: ‘सपा के बिना रायबरेली भी जीत पाओगे?’ राजनाथ सिंह का राहुल गांधी पर कटाक्ष

‘सर्वत्र सर्वोत्तम सुरक्षा’ के ध्येय के साथ राष्ट्र की रक्षा में जुटे NSG के जवान, स्थापना दिवस पर नेताओं ने दी शुभकामनाएं

: ‘सर्वत्र सर्वोत्तम सुरक्षा’ के ध्येय के साथ राष्ट्र की रक्षा में जुटे NSG के जवान, स्थापना दिवस पर नेताओं ने दी शुभकामनाएं

X