Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी • त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा • बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा • पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा • सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग • झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल • परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान • पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी • पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर • Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

पंजाब

खेडा वतन पंजाब दियां के चौथे सीजन की शानदार शुरुआत

Updated on Saturday, September 12, 2026 19:47 PM IST

लालड़ू/डेराबस्सी : पंजाब सरकार द्वारा युवाओं को खेलों से जोड़ने, खेल संस्कृति को बढ़ावा देने और उभरती खेल प्रतिभाओं को बेहतर अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही ‘खेडा वतन पंजाब दियां’ के चौथे सीजन की आज डेराबस्सी और लालड़ू में शानदार शुरुआत हुई।

विधायक डेराबस्सी स. कुलजीत सिंह रंधावा ने सरकारी कॉलेज डेराबस्सी तथा लालड़ू खेल स्टेडियम से ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया और खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया।

इन खेल प्रतियोगिताओं के दौरान एथलेटिक्स, खो-खो, कबड्डी, वॉलीबॉल, फुटबॉल और क्रिकेट सहित विभिन्न खेलों में खिलाड़ियों ने पूरे जोश, उत्साह और खेल भावना के साथ भाग लिया। खेल मैदानों में खिलाड़ियों का उत्साह और दर्शकों द्वारा की गई हौसला-अफजाई खेल मेले के माहौल को और अधिक उत्साहपूर्ण बनाती रही।

विधायक रंधावा ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा राज्य में खेलों को बढ़ावा देने और युवाओं को नशे से दूर रखकर खेलों से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ‘खेडा वतन पंजाब दियां' युवाओं को अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करने और आगे बढ़ने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान कर रही है।

उन्होंने बताया कि सरकारी कॉलेज डेराबस्सी, लालड़ू खेल स्टेडियम और सुखमनी इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित की जा रही ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं तीन दिन तक जारी रहेंगी, जिनमें बड़ी संख्या में खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।

उन्होंने बताया कि ब्लॉक स्तर पर विजेता रहने वाली टीमें अगले चरण में जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेंगी। जिला स्तर पर विजेता रहने वाली टीमों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने का अवसर मिलेगा। राज्य स्तर पर विजेता रहने वाली टीमों/खिलाड़ियों को सरकार द्वारा पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले को 10,000 रुपये, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले को 7,000 रुपये तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को 5,000 रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी।

Have something to say? Post your comment
पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा

: पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा

सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग

: सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग

झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

: झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान

: परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान

पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी

: पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी

पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर

: पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर

Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

: Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

खरड़ में पुलिस पार्टी से हाथापाई, ASI पर किया डंडे से हमला... 2 गिरफ्तार

: खरड़ में पुलिस पार्टी से हाथापाई, ASI पर किया डंडे से हमला... 2 गिरफ्तार

जालंधर में 14 नवंबर से 22 नवंबर, 2026 तक अग्निवीर भर्ती रैली आयोजित की जाएगी

: जालंधर में 14 नवंबर से 22 नवंबर, 2026 तक अग्निवीर भर्ती रैली आयोजित की जाएगी

उपायुक्त कोमल मित्तल की किसानों से अपील—मंडियों में सूखा धान लाएं, पराली जलाने से करें परहेज

: उपायुक्त कोमल मित्तल की किसानों से अपील—मंडियों में सूखा धान लाएं, पराली जलाने से करें परहेज

X