Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी • त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा • बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा • पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा • सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग • झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल • परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान • पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी • पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर • Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

पंजाब

‘खेलें वतन पंजाब की’ सीजन-4 का मोहाली में जोशो-खरोश से आगाज, विधायक कुलवंत सिंह ने ब्लॉक स्तरीय मुकाबलों का किया उद्घाटन

Updated on Saturday, September 12, 2026 19:52 PM IST

पंजाब को फिर से खेलों के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने और युवाओं सहित हर आयु वर्ग के लोगों को खेलों से जोड़ने के उद्देश्य से पंजाब सरकार द्वारा आयोजित ‘खेलें वतन पंजाब की-2026’ सीजन-4 के तहत मोहाली में ब्लॉक स्तरीय खेल मुकाबलों का आज जोशो-खरोश से आगाज हुआ।

विधायक मोहाली स. कुलवंत सिंह ने ब्लॉक स्तरीय खेल मुकाबलों का विधिवत उद्घाटन किया तथा खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य में खेलों के लिए आवश्यक बुनियादी ढांचा, सुविधाएं और खेल सामग्री उपलब्ध करवाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

स. कुलवंत सिंह ने कहा कि “पंजाब को फिर से रंगला और मजबूत पंजाब बनाने के लिए खेलों को बड़ा प्रोत्साहन दिया जा रहा है।” उन्होंने कहा कि ‘खेलें वतन पंजाब की’ केवल एक खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि पंजाब के हर आयु वर्ग को खेलों से जोड़ने और युवाओं को नशे से दूर रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

उन्होंने कहा कि इस बार अंडर 14 से 70 वर्ष से अधिक तक के खिलाड़ी बड़ी संख्या में इन खेलों में भाग ले रहे हैं। इसके अलावा लोगों में सबसे अधिक लोकप्रिय खेलों में शामिल क्रिकेट को पहली बार ‘खेलें वतन पंजाब की’ में शामिल किया गया है, जिससे खेलों में लोगों की भागीदारी और बढ़ेगी।

विधायक ने कहा कि खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करने के साथ-साथ उनकी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा दी जा सकती है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार का उद्देश्य गांवों और शहरों में खेल संस्कृति को और मजबूत करना है, ताकि पंजाब को फिर से नशामुक्त, स्वस्थ, खुशहाल और रंगला पंजाब बनाया जा सके।

इस अवसर पर ज़िला खेल अधिकारी उमेश्वरी शर्मा, सीनियर डिप्टी मेयर, मोहाली नगर निगम राजिंदर प्रसाद शर्मा, डिप्टी मेयर स. हरपाल सिंह चन्ना, स. जसपाल सिंह मटौर और स. अकविंदर सिंह गोसल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment
पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा

: पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा

सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग

: सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग

झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

: झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान

: परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान

पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी

: पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी

पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर

: पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर

Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

: Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

खरड़ में पुलिस पार्टी से हाथापाई, ASI पर किया डंडे से हमला... 2 गिरफ्तार

: खरड़ में पुलिस पार्टी से हाथापाई, ASI पर किया डंडे से हमला... 2 गिरफ्तार

जालंधर में 14 नवंबर से 22 नवंबर, 2026 तक अग्निवीर भर्ती रैली आयोजित की जाएगी

: जालंधर में 14 नवंबर से 22 नवंबर, 2026 तक अग्निवीर भर्ती रैली आयोजित की जाएगी

उपायुक्त कोमल मित्तल की किसानों से अपील—मंडियों में सूखा धान लाएं, पराली जलाने से करें परहेज

: उपायुक्त कोमल मित्तल की किसानों से अपील—मंडियों में सूखा धान लाएं, पराली जलाने से करें परहेज

X