Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी • त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा • बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा • पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा • सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग • झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल • परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान • पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी • पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर • Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

राष्ट्रीय

भाजपा नेताओं ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के गिनाए फायदे, विपक्ष को भी दिया जवाब

Updated on Sunday, September 13, 2026 14:20 PM IST

नई दिल्ली; भारत में हो रहे ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को लेकर देश के अलग-अलग हिस्सों से प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। हुगली में भाजपा विधायक दिलीप सिंह ने ब्रिक्स सम्मेलन और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के भारत दौरे को भारत और चीन के लिए महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में दुनिया के कई देश आर्थिक चुनौतियों से जूझ रहे हैं और कई हिस्सों में युद्ध की स्थिति बनी हुई है। ऐसे वैश्विक तनाव के बीच करीब सात साल बाद शी जिनपिंग का भारत आना दोनों देशों के संबंधों के लिए सकारात्मक संकेत है। इस दौरे से भारत और चीन के बीच भविष्य में मित्रता और बेहतर संबंधों की दिशा में एक रास्ता खुलने की उम्मीद है।

दिल्ली में भाजपा प्रवक्ता यासिर जिलानी ने ब्रिक्स सम्मेलन को लेकर कहा कि भारत सभी देशों के राष्ट्राध्यक्षों और शासनाध्यक्षों का स्वागत करता है। ब्रिक्स के 20 वर्ष पूरे होना संगठन के लिए एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। दो दशक का यह सफर ब्रिक्स के अधिक परिपक्व और जिम्मेदार संगठन के रूप में आगे बढ़ने को दर्शाता है। सम्मेलन में शामिल देशों के बीच संवाद और सहयोग की संभावनाएं वैश्विक स्तर पर महत्वपूर्ण हैं।

जम्मू में जम्मू-कश्मीर के पूर्व डीजीपी एसपी वैद ने ब्रिक्स सम्मेलन को बदलती वैश्विक शक्ति-संरचना से जोड़कर देखा। उन्होंने कहा कि दुनिया अब पहले की तरह एकध्रुवीय नहीं रही है। वैद ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक साथ मौजूदगी को वैश्विक स्तर पर महत्वपूर्ण तस्वीर बताया। पूर्व डीजीपी ने कहा कि मौजूदा परिस्थितियां इस बात का संकेत देती हैं कि वैश्विक व्यवस्था में बदलाव आया है। उन्होंने इसे दुनिया में उभरती बहुध्रुवीय व्यवस्था के संदर्भ में महत्वपूर्ण घटनाक्रम बताया।

मुंबई में भाजपा विधायक राम कदम ने ब्रिक्स सम्मेलन को लेकर विपक्ष की ओर से उठाए जा रहे सवालों पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि सम्मेलन में दुनिया के कई प्रमुख देशों के प्रधानमंत्री और राष्ट्राध्यक्ष हिस्सा ले रहे हैं। कदम ने विपक्ष, विशेषकर कांग्रेस नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि ब्रिक्स जैसे अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के महत्व पर सवाल उठाने के बजाय भारत की मेजबानी और इससे मिलने वाले अवसरों को समझना चाहिए।

मुंबई में एआईएमआईएम के राष्ट्रीय प्रवक्ता वारिस पठान ने ब्रिक्स सम्मेलन में पहलगाम आतंकी हमले की निंदा किए जाने का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि पहलगाम में निर्दोषों की हत्या की घटना पूरी तरह निंदनीय थी और उनकी पार्टी ने भी इसकी निंदा की थी। उन्होंने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत कार्रवाई की थी। इस कार्रवाई में आतंकवादी ठिकानों और सुविधाओं को निशाना बनाया गया।

 

Have something to say? Post your comment
केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने अपोलो अस्पताल पहुंचकर लालकृष्ण आडवाणी का हाल जाना

: केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने अपोलो अस्पताल पहुंचकर लालकृष्ण आडवाणी का हाल जाना

प्रधानमंत्री मोदी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं

: प्रधानमंत्री मोदी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं

गुजरात के भरूच की फार्मा कंपनी में रिएक्टर ब्लास्ट होने से 5 कर्मचारियों की मौ*त, 6 घायल

: गुजरात के भरूच की फार्मा कंपनी में रिएक्टर ब्लास्ट होने से 5 कर्मचारियों की मौ*त, 6 घायल

लालकृष्ण आडवाणी अपोलो अस्पताल के आईसीयू में भर्ती, डॉ. विनीत सूरी की निगरानी में चल रहा इलाज; हालत स्थिर

: लालकृष्ण आडवाणी अपोलो अस्पताल के आईसीयू में भर्ती, डॉ. विनीत सूरी की निगरानी में चल रहा इलाज; हालत स्थिर

विकसित भारत 2047 का लक्ष्य पाने में शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, बुनियादी ढांचा और उद्यमिता चार प्रमुख स्तंभ: नीति आयोग उपाध्यक्ष

: विकसित भारत 2047 का लक्ष्य पाने में शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, बुनियादी ढांचा और उद्यमिता चार प्रमुख स्तंभ: नीति आयोग उपाध्यक्ष

CJI पर टिप्पणी को लेकर संजय राउत और निखिल वागले को सुप्रीम कोर्ट का अवमानना नोटिस

: CJI पर टिप्पणी को लेकर संजय राउत और निखिल वागले को सुप्रीम कोर्ट का अवमानना नोटिस

बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर सख्त नियमों की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब

: बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर सख्त नियमों की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब

पंजाब ड्रग्स, गैंगस्टरवाद और संगठित अपराध से जूझ रहा है: गृह मंत्री अमित शाह

: पंजाब ड्रग्स, गैंगस्टरवाद और संगठित अपराध से जूझ रहा है: गृह मंत्री अमित शाह

‘सपा के बिना रायबरेली भी जीत पाओगे?’ राजनाथ सिंह का राहुल गांधी पर कटाक्ष

: ‘सपा के बिना रायबरेली भी जीत पाओगे?’ राजनाथ सिंह का राहुल गांधी पर कटाक्ष

‘सर्वत्र सर्वोत्तम सुरक्षा’ के ध्येय के साथ राष्ट्र की रक्षा में जुटे NSG के जवान, स्थापना दिवस पर नेताओं ने दी शुभकामनाएं

: ‘सर्वत्र सर्वोत्तम सुरक्षा’ के ध्येय के साथ राष्ट्र की रक्षा में जुटे NSG के जवान, स्थापना दिवस पर नेताओं ने दी शुभकामनाएं

X