Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी • त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा • बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा • पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा • सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग • झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल • परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान • पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी • पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर • Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

पंजाब

पंजाब पुलिस ने गुरदासपुर में पीछा करते हुए गैंगस्टर बुरी बसंतकोटिया समेत पांच व्यक्तियों को किया गिरफ्तार; छह पिस्तौल बरामद

Updated on Sunday, September 13, 2026 18:51 PM IST

चंडीगढ़/गुरदासपुर : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों के अनुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान बड़ी सफलता हासिल करते हुए, गुरदासपुर पुलिस ने केंद्रीय एजेंसी के सहयोग से सफलतापूर्वक पीछा करते हुए पांच व्यक्तियों को गिरफ्तार कर सीमा पार से चलाए जा रहे हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। पुलिस टीमों ने उनके कब्जे से छह पिस्तौल, जिनमें एक 9 एमएम बेरेटा और एक 9 एमएम ग्लॉक शामिल है, समेत 49 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। यह जानकारी आज यहां पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने दी।

गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान सुखविंदर सिंह उर्फ सुख्खा निवासी अलूना, गुरदासपुर; करन कुमार निवासी भाऊपुर अफगाना, गुरदासपुर; बलराज सिंह उर्फ बुरी निवासी बसंतकोट, गुरदासपुर; अमरीक सिंह उर्फ सोनू निवासी जोड़ियां कलां, डेरा बाबा नानक, गुरदासपुर और मनजिंदर सिंह उर्फ मंगू निवासी उप्पल, गुरदासपुर के रूप में हुई है। हथियार बरामद करने के अलावा, पुलिस टीमों ने उनकी महिंद्रा स्कॉर्पियो कार, जिसका पंजीकरण नंबर पीबी 06 बीपी 3908 है, को भी जब्त कर लिया है।


डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि हथियारों और गोला-बारूद की खेप सीमा पार से ड्रोन के जरिए भेजी गई थी। उन्होंने कहा कि इस नेटवर्क की आगे-पीछे की कड़ियों का पता लगाने और सीमा पार से चलाए जा रहे हथियार तस्करी मॉड्यूल में शामिल अन्य व्यक्तियों की पहचान करने के लिए आगे की जांच जारी है।

इस ऑपरेशन के बारे में जानकारी देते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) गुरदासपुर आदित्य ने बताया कि विश्वसनीय सूचना के आधार पर स्पेशल ब्रांच गुरदासपुर, थाना डोरांगला और थाना बहिरामपुर की पुलिस टीम ने गांव नूरपुर थेह के चौराहे पर खड़ी एक महिंद्रा स्कॉर्पियो गाड़ी देखी, जिसमें दो व्यक्ति गाड़ी के बाहर खड़े थे और तीन व्यक्ति गाड़ी के अंदर बैठे हुए थे।

उन्होंने बताया कि पुलिस पार्टी को देखते ही चालक ने गाड़ी तेज गति से भगा ली, लेकिन पुलिस पार्टी ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके पर ही दो व्यक्तियों को काबू कर लिया।

एसएसपी ने बताया कि पुलिस पार्टी ने स्कॉर्पियो कार का पीछा किया और थाना कलानौर के क्षेत्र में सफलतापूर्वक गाड़ी को रोककर गैंगस्टर बलराज सिंह उर्फ ‘बुरी बसंतकोटिया’ और उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि आरोपियों के कब्जे से मैगजीन समेत कुल छह पिस्तौल और 49 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।

एसएसपी आदित्य ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी बलराज उर्फ बुरी बसंतकोटिया एक कुख्यात अपराधी है और उसके खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट के तहत 26 एफआईआर दर्ज हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले में आगे की जांच जारी है।

इस संबंध में एफआईआर नंबर 96 दिनांक 13.09.2026 को थाना दोरांगला में आर्म्स एक्ट की धाराओं 25(8) और 27 के तहत दर्ज की गई है।

Have something to say? Post your comment
पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा

: पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा

सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग

: सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग

झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

: झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान

: परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान

पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी

: पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी

पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर

: पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर

Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

: Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

खरड़ में पुलिस पार्टी से हाथापाई, ASI पर किया डंडे से हमला... 2 गिरफ्तार

: खरड़ में पुलिस पार्टी से हाथापाई, ASI पर किया डंडे से हमला... 2 गिरफ्तार

जालंधर में 14 नवंबर से 22 नवंबर, 2026 तक अग्निवीर भर्ती रैली आयोजित की जाएगी

: जालंधर में 14 नवंबर से 22 नवंबर, 2026 तक अग्निवीर भर्ती रैली आयोजित की जाएगी

उपायुक्त कोमल मित्तल की किसानों से अपील—मंडियों में सूखा धान लाएं, पराली जलाने से करें परहेज

: उपायुक्त कोमल मित्तल की किसानों से अपील—मंडियों में सूखा धान लाएं, पराली जलाने से करें परहेज

X