Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी • त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा • बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा • पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा • सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग • झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल • परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान • पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी • पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर • Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

हरियाणा

सामाजिक अंकेक्षण औपचारिकता नहीं, पारदर्शिता का ब्रह्मास्त्र : डॉ. चौहान

Updated on Sunday, September 13, 2026 19:53 PM IST

सामाजिक अंकेक्षण शासन व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के साथ-साथ ग्रामीणों को विकास योजनाओं की निगरानी में सक्रिय भागीदारी का अवसर प्रदान करता है। योजनाओं का वास्तविक लाभ पात्र लोगों तक पहुंचे और उनके क्रियान्वयन में किसी प्रकार की कमी न रहे, इसके लिए सामाजिक अंकेक्षण की प्रक्रिया को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाना आवश्यक है। यह बात हरियाणा ग्रामीण विकास संस्थान, नीलोखेड़ी के निदेशक डॉ. वीरेंद्र सिंह चौहान ने कही। वे बीते 5 दिनों से राज्य के 13 जिलों में चल रहे सामाजिक अंकेक्षण विषयक प्रशिक्षण के समापन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की लोक कल्याण के प्रति प्रतिबद्धता को रेखांकित करते हुए उन्होंने कहा कि इन दिनों राज्य में जारी सामाजिक अंकेक्षण का काम कागजी कार्यवाही बनकर न रहे, प्रशिक्षित ग्राम संसाधन व्यक्ति यह सुनिश्चित करें। उन्होंने सामाजिक अंकेक्षण को पारदर्शिता और जन भागीदारी सुनिश्चित करने वाला अचूक ब्रह्मास्त्र करार दिया।

संस्थान के निदेशक डॉ. चौहान ने कहा कि सामाजिक अंकेक्षण की सफलता तभी संभव है, जब इसमें ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी हो। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के माध्यम से तैयार किए गए गांव के संसाधन व्यक्ति अब अपने-अपने गांवों में जाकर पहले से जारी सामाजिक अंकेक्षण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाएंगे। वे ग्रामीणों से संवाद स्थापित कर योजनाओं से संबंधित जानकारी एकत्र करेंगे तथा लोगों को सामाजिक अंकेक्षण की प्रक्रिया से जोड़ने का कार्य करेंगे। उन्होंने बताया कि करनाल, कुरुक्षेत्र, झज्जर, जींद, कैथल, महेंद्रगढ़, नूंह, अंबाला, भिवानी, फतेहाबाद, हिसार, सोनीपत, सिरसा और यमुनानगर जिलों में संबंधित जिला परिषदों के परिसर में प्रशिक्षण के कार्यक्रम का संचालन हरियाणा ग्रामीण विकास संस्थान द्वारा किया गया।पांच दिनों के दौरान लगभग 300 गांव संसाधन व्यक्तियों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

निदेशक डॉ. चौहान ने कहा कि जनसुनवाई सामाजिक अंकेक्षण की आत्मा है, क्योंकि इसके माध्यम से ग्रामीणों को अपनी बात सार्वजनिक रूप से रखने और विकास कार्यों से जुड़े तथ्यों को सामने लाने का अवसर मिलता है। उन्होंने प्रशिक्षित प्रतिभागियों से कहा कि वे निष्पक्षता और जिम्मेदारी के साथ अपनी भूमिका निभाएं तथा सामाजिक अंकेक्षण को केवल औपचारिक प्रक्रिया न बनाकर इसे ग्रामीणों की भागीदारी और योजनाओं की गुणवत्ता सुधारने का प्रभावी माध्यम बनाएं।

कार्यक्रम के समन्वयक एवं संस्थान के सहायक आचार्य डॉ. वजीर सिंह ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान संस्थान के संसाधन व्यक्तियों एवं सामाजिक अंकेक्षण टीम के खंड संसाधन व्यक्तियों द्वारा गांव संसाधन व्यक्तियों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रतिभागियों को सामाजिक अंकेक्षण की प्रक्रिया, ग्रामीण स्तर पर इसके संचालन, अभिलेखों के परीक्षण, ग्रामीणों से संवाद तथा जनसुनवाई सहित विभिन्न व्यवहारिक पहलुओं की जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद गांव संसाधन व्यक्ति अब अपने-अपने गांवों में जाकर पहले से जारी सामाजिक अंकेक्षण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाएंगे। उनका उद्देश्य ग्रामीणों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करते हुए सामाजिक अंकेक्षण की प्रक्रिया को प्रभावी एवं परिणामोन्मुख बनाना है।

इस अवसर पर संस्थान के अधिकारी, प्रशिक्षण समन्वयक, संसाधन व्यक्ति, सामाजिक अंकेक्षण टीम के खंड संसाधन व्यक्ति तथा विभिन्न जिलों से ऑनलाइन जुड़े प्रतिभागी उपस्थित रहे।

 

Have something to say? Post your comment
सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी

: सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी

त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा

: त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा

बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा

: बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा

विपक्ष को 'लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र हटाओ' अभियान से मुंहतोड़ जवाब देगी BJP, नायब सरकार के 2 साल पूरे होने पर बोलीं डॉ. अर्चना गुप्ता

: विपक्ष को 'लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र हटाओ' अभियान से मुंहतोड़ जवाब देगी BJP, नायब सरकार के 2 साल पूरे होने पर बोलीं डॉ. अर्चना गुप्ता

हरियाणा सरकार का बड़ा कदम: साल 2014 की नीतियों के तहत नियमित हुए कर्मचारियों का डेटा तलब, जानिए क्या है वजह

: हरियाणा सरकार का बड़ा कदम: साल 2014 की नीतियों के तहत नियमित हुए कर्मचारियों का डेटा तलब, जानिए क्या है वजह

हरियाणा में सिंगापुर-स्वीडन से 9,500 करोड़ के निवेश पर सहमति, CM बोले- 5 जिलों में बनेंगे ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर, खुलेंगे हजारों रोजगार के रास्ते

: हरियाणा में सिंगापुर-स्वीडन से 9,500 करोड़ के निवेश पर सहमति, CM बोले- 5 जिलों में बनेंगे ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर, खुलेंगे हजारों रोजगार के रास्ते

जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

: जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज

: कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज

पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार

: पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार

हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए

: हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए

X