Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी • त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा • बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा • पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा • सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग • झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल • परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान • पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी • पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर • Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

हरियाणा

सेवा संकल्प अभियान से जुड़कर सामाजिक संस्थाएं निभाएं सक्रिय भूमिका : डॉ. अर्चना गुप्ता

Updated on Sunday, September 13, 2026 20:02 PM IST

भारतीय जनता पार्टी हरियाणा की प्रदेशाध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता ने कहा कि समाज में सकारात्मक बदलाव केवल सरकारी प्रयासों से नहीं, बल्कि सामाजिक संस्थाओं, प्रबुद्ध नागरिकों और आमजन की सक्रिय भागीदारी से संभव है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ से सामाजिक संस्थाएं जुड़कर सेवा कार्यों को व्यापक स्वरूप दें, ताकि हर पात्र, जरूरतमंद व वंचित तक लाभ पहुंच सके। रविवार को अंबाला स्थित रीजेंटा सिटी विलास पैलेस में रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3080 की ओर से आयोजित ‘समृद्धि’ एवं पब्लिक इमेज सेमिनार में डॉ. अर्चना गुप्ता ने हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश और चंडीगढ़ से पहुंचे रोटरी प्रतिनिधियों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि रोटरी से जुड़े सदस्य समाज के प्रबुद्ध और जिम्मेदार वर्ग का प्रतिनिधित्व करते हैं। विशेषकर युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति को रोकने के लिए केवल कानून या प्रशासन पर्याप्त नहीं है। इसके लिए समाज के स्तर पर दो महत्वपूर्ण पहलुओं पर काम करना होगा—सोशल मॉनिटरिंग और मॉरल सपोर्ट। परिवार, शिक्षक, सामाजिक संस्थाएं और जिम्मेदार नागरिक समय रहते युवाओं के व्यवहार में आने वाले बदलावों को पहचानें और उन्हें अकेला छोड़ने के बजाय सही मार्गदर्शन और भावनात्मक सहयोग दें।


भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. गुप्ता ने कहा कि युवा जिस व्यक्तित्व को अपना आदर्श मानते हैं, उसके जीवन और मूल्यों का उनके व्यवहार पर गहरा प्रभाव पड़ता है। इसलिए युवाओं को ऐसे सकारात्मक रोल मॉडल से जोड़ना आवश्यक है जो अनुशासन, मेहनत, राष्ट्रसेवा और चरित्र निर्माण की प्रेरणा दें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन संघर्ष, परिश्रम, आत्मअनुशासन और जनसेवा का उदाहरण है। उनके 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन से युवाओं को जोड़कर उन्हें नशे और नकारात्मक प्रवृत्तियों से दूर रखते हुए समाज एवं राष्ट्र निर्माण की दिशा में प्रेरित किया जा सकता है। उन्होंने सामाजिक संस्थाओं से स्वास्थ्य शिविर, महिला एवं बाल स्वास्थ्य, स्वच्छता, पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण, वर्षा जल संचयन, श्रमदान, नशामुक्ति जागरूकता और करियर काउंसलिंग जैसे कार्यों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में रोटरी फाउंडेशन की डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डॉ. रीटा कालरा, डॉ. संजय कालरा, धीरज मिगलानी, अरुण मोंगिया, टी.के. रूबी, संदीप जैन, भाजपा प्रदेश मंत्री गुरप्रीत कौर, भाजपा जिला अध्यक्ष मनदीप राणा, नगर निगम अंबाला की मेयर अक्षिता सैनी सहित रोटरी इंटरनेशनल के 800 पदाधिकारी उपस्थित रहे।


भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के आह्वान पर रोटेरियन 6 राज्यों में लगाएंगे रक्तदान शिविर
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता द्वारा सेवा संकल्प अभियान से जुड़ने के आह्वान पर रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3080 की वर्तमान डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डॉ रीटा कालरा, वर्ष 2027-27 के लिए आगामी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर धीरज मिगलानी व वर्ष 2028-29 के लिए आगामी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एमपी गुप्ता ने तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए सेवा संकल्प अभियान से जुड़ने की घोषणा कर दी। संयुक्त तौर पर डॉ रीटा कालरा, धीरज मिलगानी व एमपी गुप्ता ने कहा कि रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3080 सेवा संकल्प अभियान के दौरान 25 सितंबर को हरियाणा के साथ-साथ पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड व चंडीगढ़ में अपने 140 क्लबों के माध्यम से रोटेरियन रक्तदान शिविर आयोजित करते हुए 6000 यूनिट रक्तदान करवाएंगे, ताकि जरुरतमंदों को इसका लाभ मिल सके। रोटेरियन की त्वरित प्रतिक्रिया पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता ने उनको साधुवाद देते हुए कहा कि जनसेवा क्षेत्र में किया हर प्रयास आमजनमानस की भलाई में काम आएगा।

Have something to say? Post your comment
सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी

: सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी

त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा

: त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा

बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा

: बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा

विपक्ष को 'लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र हटाओ' अभियान से मुंहतोड़ जवाब देगी BJP, नायब सरकार के 2 साल पूरे होने पर बोलीं डॉ. अर्चना गुप्ता

: विपक्ष को 'लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र हटाओ' अभियान से मुंहतोड़ जवाब देगी BJP, नायब सरकार के 2 साल पूरे होने पर बोलीं डॉ. अर्चना गुप्ता

हरियाणा सरकार का बड़ा कदम: साल 2014 की नीतियों के तहत नियमित हुए कर्मचारियों का डेटा तलब, जानिए क्या है वजह

: हरियाणा सरकार का बड़ा कदम: साल 2014 की नीतियों के तहत नियमित हुए कर्मचारियों का डेटा तलब, जानिए क्या है वजह

हरियाणा में सिंगापुर-स्वीडन से 9,500 करोड़ के निवेश पर सहमति, CM बोले- 5 जिलों में बनेंगे ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर, खुलेंगे हजारों रोजगार के रास्ते

: हरियाणा में सिंगापुर-स्वीडन से 9,500 करोड़ के निवेश पर सहमति, CM बोले- 5 जिलों में बनेंगे ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर, खुलेंगे हजारों रोजगार के रास्ते

जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

: जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज

: कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज

पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार

: पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार

हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए

: हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए

X