Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी • त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा • बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा • पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा • सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग • झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल • परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान • पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी • पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर • Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

राष्ट्रीय

भरतपुर नगर निगम परिणाम : 27 वार्डों के नतीजों में निर्दलीयों का दबदबा, 16 पर निर्दलीय, 7 पर बीजेपी और 3 पर कांग्रेस विजयी

Updated on Monday, September 14, 2026 12:24 PM IST

भरतपुर : राजस्थान नगर निकाय चुनाव 2026 के तहत भरतपुर नगर निगम की जारी मतगणना के शुरुआती रुझानों और नतीजों में निर्दलीय प्रत्याशियों ने एकतरफा दबदबा कायम कर लिया है। घोषित 27 वार्डों के परिणामों में से 16 वार्डों (लगभग 59%) पर निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है। वहीं, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को 7 और कांग्रेस को केवल 3 वार्डों में जीत मिली है, जबकि 1 वार्ड राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के खाते में गया है। निर्दलीयों की 16 सीटों पर जीत भाजपा और कांग्रेस की संयुक्त सीटों (10) से भी अधिक है। इस चुनाव में पूर्व डिप्टी मेयर की पत्नी ने भी जीत दर्ज की है। उल्लेखनीय है कि नगर निगम चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शहर में रोड शो किया था, जिसमें भाजपा के सभी प्रत्याशी शामिल हुए थे। हालांकि, शुरुआती परिणामों में निर्दलीयों ने दोनों प्रमुख राष्ट्रीय दलों के समीकरण बिगाड़ दिए हैं। नतीजों के बीच जोड़-तोड़ की संभावना को देखते हुए भाजपा और कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों को बाड़ेबंदी में रखा हुआ है। नगर निगम के कुल 65 वार्डों और रूपवास नगर पालिका के 25 वार्डों के लिए मतों की गिनती सुबह 8 बजे से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जारी है। भरतपुर नगर निगम में 9 सितंबर को 73.13% मतदान दर्ज किया गया था।


अब तक घोषित प्रमुख वार्डवार परिणाम (वार्ड 1 से 27):
वार्ड 1: कारण सिंह (निर्दलीय) विजयी
वार्ड 2: अंबिका (निर्दलीय) विजयी
वार्ड 3: आकाश (निर्दलीय) विजयी
वार्ड 4: अरविंद (निर्दलीय) विजयी
वार्ड 5: गजेंद्र (कांग्रेस) विजयी
वार्ड 6: कमलेश (निर्दलीय) विजयी
वार्ड 7: कुंदन (निर्दलीय) विजयी
वार्ड 8: जितेंद्र (भाजपा) विजयी
वार्ड 9: कमलेश विजयी
वार्ड 10: अमरनाथ (निर्दलीय) विजयी
वार्ड 11: तेजराम (निर्दलीय) विजयी
वार्ड 12: सुधा शर्मा (भाजपा) विजयी
वार्ड 13: ओमप्रकाश (कांग्रेस) विजयी
वार्ड 14: अर्जुन सिंह (निर्दलीय) विजयी
वार्ड 15: बर्फी (निर्दलीय) विजयी
वार्ड 16: मोती सिंह (निर्दलीय) विजयी
वार्ड 17: विचित्रा सिंह (निर्दलीय) विजयी
वार्ड 18: मीनू (कांग्रेस) विजयी
वार्ड 19: मनोज सिंह (भाजपा) विजयी
वार्ड 20: पूनम (निर्दलीय) विजयी
वार्ड 21: गोपाल सिंह (RLP) विजयी
वार्ड 22: नीतू सिंह (भाजपा) विजयी
वार्ड 23: किरन (भाजपा) विजयी
वार्ड 24: राजेन्द्र कुमार (निर्दलीय) विजयी
वार्ड 25: आरती (निर्दलीय) विजयी
वार्ड 26: वीरमति (निर्दलीय) विजयी
वार्ड 27: लोकेश (निर्दलीय) विजयी

कुल 65 वार्डों में से अभी 38 वार्डों के नतीजे आने शेष हैं। शेष राउंड की मतगणना पूरी होने के बाद ही बोर्ड गठन और नए मेयर को लेकर अंतिम स्थिति साफ हो सकेगी।

Have something to say? Post your comment
केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने अपोलो अस्पताल पहुंचकर लालकृष्ण आडवाणी का हाल जाना

: केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने अपोलो अस्पताल पहुंचकर लालकृष्ण आडवाणी का हाल जाना

प्रधानमंत्री मोदी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं

: प्रधानमंत्री मोदी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं

गुजरात के भरूच की फार्मा कंपनी में रिएक्टर ब्लास्ट होने से 5 कर्मचारियों की मौ*त, 6 घायल

: गुजरात के भरूच की फार्मा कंपनी में रिएक्टर ब्लास्ट होने से 5 कर्मचारियों की मौ*त, 6 घायल

लालकृष्ण आडवाणी अपोलो अस्पताल के आईसीयू में भर्ती, डॉ. विनीत सूरी की निगरानी में चल रहा इलाज; हालत स्थिर

: लालकृष्ण आडवाणी अपोलो अस्पताल के आईसीयू में भर्ती, डॉ. विनीत सूरी की निगरानी में चल रहा इलाज; हालत स्थिर

विकसित भारत 2047 का लक्ष्य पाने में शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, बुनियादी ढांचा और उद्यमिता चार प्रमुख स्तंभ: नीति आयोग उपाध्यक्ष

: विकसित भारत 2047 का लक्ष्य पाने में शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, बुनियादी ढांचा और उद्यमिता चार प्रमुख स्तंभ: नीति आयोग उपाध्यक्ष

CJI पर टिप्पणी को लेकर संजय राउत और निखिल वागले को सुप्रीम कोर्ट का अवमानना नोटिस

: CJI पर टिप्पणी को लेकर संजय राउत और निखिल वागले को सुप्रीम कोर्ट का अवमानना नोटिस

बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर सख्त नियमों की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब

: बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर सख्त नियमों की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब

पंजाब ड्रग्स, गैंगस्टरवाद और संगठित अपराध से जूझ रहा है: गृह मंत्री अमित शाह

: पंजाब ड्रग्स, गैंगस्टरवाद और संगठित अपराध से जूझ रहा है: गृह मंत्री अमित शाह

‘सपा के बिना रायबरेली भी जीत पाओगे?’ राजनाथ सिंह का राहुल गांधी पर कटाक्ष

: ‘सपा के बिना रायबरेली भी जीत पाओगे?’ राजनाथ सिंह का राहुल गांधी पर कटाक्ष

‘सर्वत्र सर्वोत्तम सुरक्षा’ के ध्येय के साथ राष्ट्र की रक्षा में जुटे NSG के जवान, स्थापना दिवस पर नेताओं ने दी शुभकामनाएं

: ‘सर्वत्र सर्वोत्तम सुरक्षा’ के ध्येय के साथ राष्ट्र की रक्षा में जुटे NSG के जवान, स्थापना दिवस पर नेताओं ने दी शुभकामनाएं

X