Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी • बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर • सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर • जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी • पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात • कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज • पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार • हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए • पंजाब: अवैध माइनिंग पर सियासत तेज, पूर्व सीएम चन्नी ने मान सरकार को बताया माइनिंग माफिया • सीएम भगवंत मान के फ्रांस दौरे को हाई कोर्ट की अनुमति, केंद्र की राजनीतिक मंजूरी न मिलने पर मिली राहत

उत्तर प्रदेश

पीडीए नहीं, एनडीए हर जाति और हर वर्ग के हित के लिए कर रहा है काम : संजय निषाद

Updated on Monday, September 14, 2026 12:57 PM IST

बाराबंकी : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अभी समय है, लेकिन प्रदेश में सियासी हलचल तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के बीच नीले रंग और सामाजिक समीकरणों को लेकर चल रही बयानबाजी के बीच उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री संजय निषाद का बयान सामने आया है। सपा सांसद डिंपल यादव द्वारा बसपा सुप्रीमो मायावती पर लगाए गए आरोपों के सवाल पर मंत्री संजय निषाद ने कहा कि एनडीए पीडीए के लिए लड़ रहा है। उनकी सरकार बिना किसी भेदभाव के हर जाति, हर धर्म और समाज के प्रत्येक वर्ग के साथ खड़ी है। उन्होंने विपक्ष पर आरोप लगाया कि वह अलग-अलग जातियों के बीच विवाद और दुश्मनी पैदा करने की कोशिश कर रहा है। जाति के आधार पर समाज को बांटने की राजनीति नहीं होनी चाहिए।


अखिलेश यादव की ओर से भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाए जाने पर संजय निषाद ने कहा कि उनकी सरकार जनता के साथ खड़ी है और जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत काम कर रही है।
ब्रिक्स सम्मेलन को लेकर उन्होंने कहा कि भारत विश्वगुरु बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी की सराहना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया जाना चाहिए, क्योंकि वह दुनिया की भलाई के बारे में सोचते हैं।
गोंडा हत्याकांड के सवाल पर संजय निषाद ने कहा कि आरोपी होने और दोषी होने में अंतर होता है। उन्होंने मुख्यमंत्री की कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है और मामले में शामिल अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।


उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि असली गुनहगार वे लोग हैं जो इस मामले को लेकर राजनीति कर रहे हैं।
संजय निषाद ने कहा कि मेरा स्पष्ट और अडिग विश्वास है कि जनहित पहले है, पार्टी और सत्ता बाद में। भारतीय जनता पार्टी हो या कोई अन्य राजनीतिक दल, हमारे लिए सबसे बड़ी प्राथमिकता आम जनता और शोषित-वंचित वर्ग का हित, सम्मान और उनके कानूनी अधिकार हैं। न्याय के प्रश्न पर हम सदैव अपनी पूरी सांगठनिक ताकत के साथ खड़े रहेंगे।
सच्चा और समर्पित नेतृत्व ही न्याय दिलाएगा। कुछ तत्व जो पांच साल तक पीड़ितों की सुध नहीं लेते, चुनावी मौसम आते ही सक्रिय होते हैं और फिर मैदान से गायब हो जाते हैं। अब प्रबुद्ध जनता उनके इस दिखावे और हमारे वास्तविक समर्पण का फर्क अच्छी तरह समझ चुकी है। संकट की घड़ी में जो हर पल धरातल पर डटा रहा, वही सच्चा नेतृत्व है। वक्त ने सबका वास्तविक रूप सामने ला दिया है।

Have something to say? Post your comment
सशक्त नारी ही समर्थ उत्तर प्रदेश और विकसित भारत की आधारशिला : मुख्यमंत्री योगी

: सशक्त नारी ही समर्थ उत्तर प्रदेश और विकसित भारत की आधारशिला : मुख्यमंत्री योगी

मेधावी विद्यार्थियों की उपलब्धियों का उत्सव मनाने को तैयार काशी हिंदू विश्वविद्यालय, प्रतिभाओं का होगा सम्मान

: मेधावी विद्यार्थियों की उपलब्धियों का उत्सव मनाने को तैयार काशी हिंदू विश्वविद्यालय, प्रतिभाओं का होगा सम्मान

ग्रामीण अर्थव्यवस्था की ताकत और नए भारत की भाग्यविधाता बन रही यूपी की नारी : सीएम योगी

: ग्रामीण अर्थव्यवस्था की ताकत और नए भारत की भाग्यविधाता बन रही यूपी की नारी : सीएम योगी

नवरात्र पर योगी का संदेश: मातृशक्ति की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन से ही साकार होगा विकसित यूपी का सपना

: नवरात्र पर योगी का संदेश: मातृशक्ति की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन से ही साकार होगा विकसित यूपी का सपना

नवरात्रि के पहले दिन सीएम योगी ने की देवी पाटन मंदिर में आराधना, लोक मंगल की कामना

: नवरात्रि के पहले दिन सीएम योगी ने की देवी पाटन मंदिर में आराधना, लोक मंगल की कामना

नारी का सम्मान और स्वावलंबन ही रामराज्य का आधार : मुख्यमंत्री योगी

: नारी का सम्मान और स्वावलंबन ही रामराज्य का आधार : मुख्यमंत्री योगी

बुलंदशहर में भूरा गैंग का एनकाउंटर : सरगना समेत पांच पशु चोर गिरफ्तार, दो बदमाश घायल

: बुलंदशहर में भूरा गैंग का एनकाउंटर : सरगना समेत पांच पशु चोर गिरफ्तार, दो बदमाश घायल

'मैं तैयार, आप भी अयोध्या से लड़िए चुनाव', सीएम योगी को अखिलेश यादव का चैलेंज स्वीकार

: 'मैं तैयार, आप भी अयोध्या से लड़िए चुनाव', सीएम योगी को अखिलेश यादव का चैलेंज स्वीकार

भदोही को फिर मिलेगी संत रविदास के नाम से पहचान, यूपी कैबिनेट ने दी मंजूरी

: भदोही को फिर मिलेगी संत रविदास के नाम से पहचान, यूपी कैबिनेट ने दी मंजूरी

जेवर एयरपोर्ट का नाम होगा ‘नरेंद्र मोदी जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट’, योगी कैबिनेट की मंजूरी

: जेवर एयरपोर्ट का नाम होगा ‘नरेंद्र मोदी जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट’, योगी कैबिनेट की मंजूरी

X