Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• सरकार ने चीनी से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर लगाई रोक, कमजोर मानसून से उत्पादन प्रभावित • वर्ल्ड कप 2027 के लिए बुमराह की यह कैसी तैयारी? 2023 के बाद खेले हैं सिर्फ दो वनडे मैच • भारत बनाम वेस्टइंडीज: पांचवें टी20 मैच पर बारिश का साया, जानिए बेंगलुरु में कैसा रहेगा मौसम का हाल • लालकृष्ण आडवाणी अपोलो अस्पताल के आईसीयू में भर्ती, डॉ. विनीत सूरी की निगरानी में चल रहा इलाज; हालत स्थिर • फेक सर्वे के जरिए बसपा को कमजोर दिखाने की साजिश, विरोधियों के दुष्प्रचार से सावधान रहें : मायावती • 'अक्का' का टीजर रिलीज, गैंगस्टर वर्ल्ड में दिखेगी दो महिलाओं की जंग • 27वीं सालगिरह पर श्रीराम नेने ने किया माधुरी को विश, बोले- तुम आज भी मेरी फेवरेट हो • दिल्ली कैपिटल्स की आधिकारिक घोषणा, श्रीलंकाई दिग्गज चामिंडा वास को बनाया तेज गेंदबाजी कोच • एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो • ट्रंप का यू-टर्न: 'ग्राहम एक्ट' लागू पर छूट का ऐलान, रूस से तेल खरीद पर भारत-चीन को फिलहाल टैरिफ से राहत

हिमाचल प्रदेश

फोरेस्ट स्पोर्टस मीट के आयोजकों-प्रतिभागियों की CM ने थपथपाई पीठ, विजेताओं को दी बधाई

Updated on Monday, September 14, 2026 17:56 PM IST

वन विभाग की राज्य स्तरीय खेलकूद एवं कर्तव्य प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने प्रतिभागियों और आयोजकों को पीठ थपथपाई है। साथ ही विजेताओं को भी बधाई दी है। विभाग की 27वीं वार्षिक खेलकूद एवं कर्तव्य प्रतियोगिता का आयोजन 11 सितंबर से 13 सितंबर तक रामपुर में हुआ और इस दौरान प्रदेश भर से एक हजार से अधिक खिलाडिय़ों ने भाग लिया।

विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाडिय़ों को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री ने उनके समर्पण, कड़ी मेहनत, अनुशासन और खेल भावना की सराहना की। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक स्वस्थता और मानसिक संतुलन को बढ़ावा देते हैं बल्कि टीम एकता, नेतृत्व, दृढ़ संकल्प और प्रतिस्पर्धा की स्वस्थ भावनाओं जैसे गुणों का भी विकास करते हैं। मुख्यमंत्री ने सभी प्रतिभागियों की भागीदारी और सराहनीय प्रदर्शन की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि हर प्रतिभागी प्रतिबद्धता और खेल भावना का प्रदर्शन करने के लिए सराहना का पात्र है। इस तरह के खेल आयोजन कर्मचारियों के बीच भाईचारे और टीम भावना को मजबूत करते हुए प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करते हैं।

सीएम ने कहा कि वन विभाग राज्य की समृद्ध वन संपदा की रक्षा और संरक्षण तथा राज्य के पारिस्थितिक संतुलन को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। वन एवं जैव विविधता संरक्षण और प्राकृतिक संसाधनों के स्थायी प्रबंधन में वन विभाग के कर्मियों का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है। विभागीय कर्मियों के लिए आयोजित किए जाने वाले खेल आयोजनों से वे शारीरिक रूप से स्वस्थ रहते हैं और उनमें एकता और भाईचारे की भावना सुदृढ़ होती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार खेलों को बढ़ावा देने और कर्मचारियों के साथ-साथ युवाओं में एक स्वस्थ और संतुलित जीवन शैली को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है। खेलों में नियमित भागीदारी से शारीरिक फिटनेस बढ़ाने, तनाव कम करने और दक्षता में सुधार करने में मदद मिलती है। इस प्रतियोगिता में हमीरपुर वन सर्कल को ओवरऑल चैंपियन घोषित किया गया जबकि रामपुर वन सर्कल दूसरे स्थान पर रहा।

 

Have something to say? Post your comment
जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

: जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

: बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

: सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात

: पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात

Himachal: नए जिलों के मुद्दे पर CM सुक्खू पर जमकर बरसे जयराम ठाकुर, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

: Himachal: नए जिलों के मुद्दे पर CM सुक्खू पर जमकर बरसे जयराम ठाकुर, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

'कांग्रेस के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को रद्द करने का सपना देख रहे जयराम', CM सुक्खू ने विपक्ष पर साधा निशाना

: 'कांग्रेस के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को रद्द करने का सपना देख रहे जयराम', CM सुक्खू ने विपक्ष पर साधा निशाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवा शक्ति, शिक्षा, नवाचार और आत्मनिर्भरता से विकसित भारत का निर्माण हो रहा है : डॉ. सिकंदर कुमार

: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवा शक्ति, शिक्षा, नवाचार और आत्मनिर्भरता से विकसित भारत का निर्माण हो रहा है : डॉ. सिकंदर कुमार

मुख्यमंत्री ने रंगरिक में बालिका छात्रावास के लिए 2 करोड़ रुपये देने की घोषणा की

: मुख्यमंत्री ने रंगरिक में बालिका छात्रावास के लिए 2 करोड़ रुपये देने की घोषणा की

गारंटियों में विफलता और नए शगूफे छोड़ जनता को छलने में जुटी सुक्खू सरकार : जयराम ठाकुर

: गारंटियों में विफलता और नए शगूफे छोड़ जनता को छलने में जुटी सुक्खू सरकार : जयराम ठाकुर

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

: सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

X