Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी • त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा • बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा • पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा • सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग • झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल • परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान • पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी • पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर • Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

पंजाब

पंजाब में राष्ट्रवाद, राज्य की एकता और सीमाओं की सुरक्षा के मुद्दे पर चुनाव लड़ेगी भाजपा - राजीव बब्बर

Updated on Monday, September 14, 2026 18:43 PM IST

पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा नेता राजीव बब्बर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रवाद, पंजाब की एकता और सीमाओं की सुरक्षा के मुद्दे को आधार बनाकर चुनाव मैदान में उतरेगी। पार्टी चुनाव की तैयारियों में जुटी है और पंजाब में भाजपा का जनाधार लगातार बढ़ रहा है। बब्बर ने पंजाब सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि राज्य में नशे और भ्रष्टाचार की समस्या गंभीर है तथा स्कूलों में बच्चों के लिए पर्याप्त सुविधाएं नहीं हैं। बाढ़ जैसी परिस्थितियों से निपटने के लिए सरकार की तैयारियां पूरी नहीं हैं। उन्होंने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की तुलना करते हुए आरोप लगाया कि जिस तरह दिल्ली में केजरीवाल सरकार केंद्र पर आरोप लगाती थी, उसी तरह पंजाब में भगवंत मान भी केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराते हैं। पंजाब में जमीनी स्तर पर अपेक्षित काम नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि अब ऐसी सरकार को बदलने का समय आ गया है।


राजीव बब्बर के मुताबिक पंजाब में बड़ी संख्या में लोग भाजपा से जुड़ना चाहते हैं और पार्टी सभी वर्गों को साथ लेकर आगे बढ़ रही है। यूसीसी पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बयान का समर्थन करते हुए राजीव बब्बर ने कहा कि यूनिफॉर्म सिविल कोड देश की और हमारी मांग है और इसका सही मतलब समझना बहुत जरूरी है। उन्होंने संविधान को सर्वोपरि बताते हुए कहा कि व्यक्ति किस जाति या धर्म से आता है। यह बाद की बात है, सबसे पहले देश का संविधान है।


तिरंगे का उदाहरण देते हुए भाजपा नेता ने कहा कि जिस तरह तिरंगा पूरे देश का प्रतीक है, उसी तरह संविधान भी सभी नागरिकों के लिए सर्वोच्च है।
राजीव बब्बर ने तीन तलाक का उदाहरण देते हुए कहा कि जब केंद्र सरकार ने इसे लेकर कानून बनाया तो कई शिक्षित मुस्लिम महिलाओं ने इसका स्वागत किया। इंसानियत और मानवाधिकार किसी भी धर्म से ऊपर हैं। लोग चाहते हैं कि यूसीसी लागू की जाए। अमित शाह द्वारा यूसीसी को लेकर जो घोषणा हुई है, हम उसका स्वागत करते हैं।
ब्रिक्स सम्मेलन को लेकर राजीव बब्बर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दिल्ली की जनता को बधाई दी। उन्होंने कहा कि ब्रिक्स की ताकत केवल 11 देशों तक सीमित नहीं है, बल्कि इन देशों की वैश्विक स्तर पर बड़ी आबादी और अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण हिस्सेदारी है।


उन्होंने कहा कि सम्मेलन बेहद महत्वपूर्ण रहा और इस दौरान 350 से अधिक बैठकें आयोजित की गईं। सम्मेलन में इंसानियत को प्राथमिकता दी गई और भारत अपनी संस्कृति तथा विचारों को वैश्विक मंच पर रखने में सफल रहा।

Have something to say? Post your comment
पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा

: पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा

सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग

: सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग

झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

: झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान

: परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान

पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी

: पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी

पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर

: पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर

Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

: Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

खरड़ में पुलिस पार्टी से हाथापाई, ASI पर किया डंडे से हमला... 2 गिरफ्तार

: खरड़ में पुलिस पार्टी से हाथापाई, ASI पर किया डंडे से हमला... 2 गिरफ्तार

जालंधर में 14 नवंबर से 22 नवंबर, 2026 तक अग्निवीर भर्ती रैली आयोजित की जाएगी

: जालंधर में 14 नवंबर से 22 नवंबर, 2026 तक अग्निवीर भर्ती रैली आयोजित की जाएगी

उपायुक्त कोमल मित्तल की किसानों से अपील—मंडियों में सूखा धान लाएं, पराली जलाने से करें परहेज

: उपायुक्त कोमल मित्तल की किसानों से अपील—मंडियों में सूखा धान लाएं, पराली जलाने से करें परहेज

X