Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी • त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा • बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा • पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा • सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग • झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल • परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान • पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी • पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर • Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

हरियाणा

प्रभु श्री राम का जीवन मर्यादा, कर्तव्यनिष्ठा, त्याग और दृढ़ आचरण का अनुपम आदर्श : नायब सिंह सैनी

Updated on Monday, September 14, 2026 18:50 PM IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार देर सांय को श्री राम भवन, खरड़ में आयोजित श्री राम कथा के भव्य समापन समारोह में सम्मिलित होकर प्रभु श्री राम जी की दिव्य कथा का श्रवण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने यज्ञ में आहुति अर्पित कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। उन्होंने श्री राम भवन में लगाई गई प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रभु श्री राम जी का दिव्य चरित्र मानवीय मूल्यों, मर्यादा पालन, कर्तव्यनिष्ठा, त्याग और दृढ़ आचरण का अनुपम आदर्श है। उनका संपूर्ण जीवन हमें सत्य और धर्म के मार्ग पर अडिग रहते हुए अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने की प्रेरणा देता है। नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रभु श्री राम ने अपने जीवन और आचरण से समाज के समक्ष ऐसे आदर्श स्थापित किए, जो सदैव मानवता का मार्गदर्शन करते रहेंगे। उन्होंने प्रत्येक परिस्थिति में मर्यादा, सत्य, धैर्य और धर्म का पालन किया। उनका जीवन हमें सिखाता है कि व्यक्ति को कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी अपने मूल्यों और कर्तव्यों से विचलित नहीं होना चाहिए।


मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री राम कथा केवल प्रभु श्री राम के जीवन प्रसंगों का वर्णन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, संस्कारों और जीवन मूल्यों का संदेश भी है। श्री राम कथा के श्रवण से हमें अपने जीवन में सेवा, सद्भाव, करुणा, संयम और कर्तव्यपरायणता जैसे गुणों को आत्मसात करने की प्रेरणा मिलती है।
उन्होंने कहा कि प्रभु श्री राम के आदर्श आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं और समाज को एकता, भाईचारे तथा परस्पर सम्मान के सूत्र में बांधने का मार्ग दिखाते हैं। हमें उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर समाज और राष्ट्र के कल्याण में अपना योगदान देना चाहिए।


इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने श्री राम भवन में लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया और वहां प्रदर्शित विभिन्न विषयों की जानकारी ली। उन्होंने श्री राम कथा के सफल आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई एवं शुभकामनाएं भी दीं। इस अवसर पर पंचकुला के मेयर श्री श्याम लाल बंसल व अन्य गणमान्य व्यक्ति मौज़ूद रहे ।

Have something to say? Post your comment
सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी

: सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी

त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा

: त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा

बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा

: बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा

विपक्ष को 'लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र हटाओ' अभियान से मुंहतोड़ जवाब देगी BJP, नायब सरकार के 2 साल पूरे होने पर बोलीं डॉ. अर्चना गुप्ता

: विपक्ष को 'लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र हटाओ' अभियान से मुंहतोड़ जवाब देगी BJP, नायब सरकार के 2 साल पूरे होने पर बोलीं डॉ. अर्चना गुप्ता

हरियाणा सरकार का बड़ा कदम: साल 2014 की नीतियों के तहत नियमित हुए कर्मचारियों का डेटा तलब, जानिए क्या है वजह

: हरियाणा सरकार का बड़ा कदम: साल 2014 की नीतियों के तहत नियमित हुए कर्मचारियों का डेटा तलब, जानिए क्या है वजह

हरियाणा में सिंगापुर-स्वीडन से 9,500 करोड़ के निवेश पर सहमति, CM बोले- 5 जिलों में बनेंगे ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर, खुलेंगे हजारों रोजगार के रास्ते

: हरियाणा में सिंगापुर-स्वीडन से 9,500 करोड़ के निवेश पर सहमति, CM बोले- 5 जिलों में बनेंगे ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर, खुलेंगे हजारों रोजगार के रास्ते

जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

: जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज

: कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज

पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार

: पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार

हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए

: हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए

X