Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी • त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा • बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा • पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा • सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग • झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल • परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान • पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी • पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर • Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

हरियाणा

सेवा संकल्प को जनांदोलन बनाएं सामाजिक, धार्मिक संगठन और आमजनः विनोद तावड़े

Updated on Monday, September 14, 2026 19:28 PM IST

भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री एवं हरियाणा भाजपा के पूर्व प्रभारी विनोद तावड़े ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होना देश के लिए गौरव का विषय है। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में यह संदेश दिया है कि प्रत्येक व्यक्ति को दिन समाप्त होने से पहले स्वयं से यह सवाल करना चाहिए कि ‘आज मैंने ऐसा क्या अच्छा किया, जिससे समाज के सबसे नीचे खड़े व्यक्ति का जीवन थोड़ा आगे बढ़ सके।’ यही भावना सेवा संकल्प अभियान की मूल प्रेरणा है। उन्होंने प्रदेश के सामाजिक, धार्मिक संगठनों व आमजन से इस जनांदोलन में सक्रिय भागीदारी करने का आह्वान किया। सोमवार को सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता की अध्यक्षता में पंचकमल से आयोजित वर्चुअल बैठक में प्रदेश भर से भाजपा जिलाध्यक्ष, सामाजिक-धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं सेवा संकल्प अभियान के राष्ट्रीय संयोजक विनोद तावड़े ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन सेवा, संवेदनशीलता और कर्मठता का उदाहरण है।


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने व्यक्तिगत सुख-सुविधाओं से ऊपर राष्ट्रसेवा को रखा है। यही कारण है कि 25 वर्षों की इस यात्रा को केवल राजनीतिक उपलब्धियों के रूप में देखने के बजाय सेवा के 25 वर्षों और विकसित भारत के संकल्प के रूप में देखा जाना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह सिल्वर जुबली मनाने का कार्यक्रम नहीं, बल्कि सेवा का संकल्प लेकर विकसित भारत-2047 के लक्ष्य को मजबूत करने का अभियान है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन ने देश को सेवा, सुशासन और अंत्योदय की राजनीति का नया मॉडल दिया है। ‘नर सेवा ही नारायण सेवा’ की भावना के साथ भाजपा संगठन और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार मिलकर समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुंचाने का प्रयासरत हैं। सरकार की ओर से ‘मोतियाबिंद मुक्त हरियाणा’ अभियान के तहत बड़ी संख्या में निःशुल्क मोतियाबिंद सर्जरी कराने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए सेवा पोर्टल के माध्यम से जरूरतमंद लोग पंजीकरण कर सकेंगे।


भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि सेवा अभियान से अभिप्राय बडे आयोजन ही नहीं है, अपितु घर के रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम की सफाई करवाना, किसी जरूरतमंद बच्चे को पढ़ाना, डिजिटल साक्षर बनाना, नशे से दूर करने में सहयोग देना, करियर काउंसलिंग करना, पौधे लगाना, अंगदान के प्रति जागरूकता फैलाना, सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करना और गीले-सूखे कचरे को अलग करना भी सेवा के महत्वपूर्ण रूप हैं। उन्होंने कहा कि समाज में सेवा की भावना को बढ़ाने के लिए 25 प्रकार के सेवा कार्यों को चिन्हित किया गया है। अभियान में सामाजिक संस्थाओं की भागीदारी को केवल सहयोग तक सीमित नहीं रखा जाएगा, बल्कि उन्हें सेवा के सहभागी और अभियान के वाहक के रूप में जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि जो संस्था जिस क्षेत्र में कार्य करती है, वह उसी क्षेत्र में सेवा का कार्य चुनकर अभियान से जुड़े और अपनी गतिविधियों को सोशल मीडिया पर भी साझा करे, ताकि एक व्यक्ति को देखकर दूसरा व्यक्ति भी सेवा के लिए प्रेरित हो। उन्होंने कहा कि हम सब मिलकर 17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक सेवा को अभियान नहीं, बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारी मानकर आगे बढेंगे और ‘सेवा संकल्प अभियान’ को हर हरियाणवी का जनाभियान बनाएंगे। इस अवसर पर संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा, नमो ऐप के राष्ट्रीय संयोजक कुलजीत चहल, प्रदेश आईटी प्रमुख आदित्य चावला, जिला अध्यक्ष अजय मित्तल, जिला उपाध्यक्ष सुरेश कुमार वर्मा, जिला महामंत्री भवनजीत सिंह, जय कौशिक, पूर्व महापौर कुलभूषण गोयल सहित प्रदेश के जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी तथा विभिन्न धार्मिक, सामाजिक एवं अन्य संस्थाओं के प्रतिनिधि शामिल हुए।

Have something to say? Post your comment
सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी

: सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी

त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा

: त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा

बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा

: बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा

विपक्ष को 'लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र हटाओ' अभियान से मुंहतोड़ जवाब देगी BJP, नायब सरकार के 2 साल पूरे होने पर बोलीं डॉ. अर्चना गुप्ता

: विपक्ष को 'लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र हटाओ' अभियान से मुंहतोड़ जवाब देगी BJP, नायब सरकार के 2 साल पूरे होने पर बोलीं डॉ. अर्चना गुप्ता

हरियाणा सरकार का बड़ा कदम: साल 2014 की नीतियों के तहत नियमित हुए कर्मचारियों का डेटा तलब, जानिए क्या है वजह

: हरियाणा सरकार का बड़ा कदम: साल 2014 की नीतियों के तहत नियमित हुए कर्मचारियों का डेटा तलब, जानिए क्या है वजह

हरियाणा में सिंगापुर-स्वीडन से 9,500 करोड़ के निवेश पर सहमति, CM बोले- 5 जिलों में बनेंगे ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर, खुलेंगे हजारों रोजगार के रास्ते

: हरियाणा में सिंगापुर-स्वीडन से 9,500 करोड़ के निवेश पर सहमति, CM बोले- 5 जिलों में बनेंगे ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर, खुलेंगे हजारों रोजगार के रास्ते

जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

: जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज

: कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज

पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार

: पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार

हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए

: हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए

X