Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• सरकार ने चीनी से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर लगाई रोक, कमजोर मानसून से उत्पादन प्रभावित • वर्ल्ड कप 2027 के लिए बुमराह की यह कैसी तैयारी? 2023 के बाद खेले हैं सिर्फ दो वनडे मैच • भारत बनाम वेस्टइंडीज: पांचवें टी20 मैच पर बारिश का साया, जानिए बेंगलुरु में कैसा रहेगा मौसम का हाल • लालकृष्ण आडवाणी अपोलो अस्पताल के आईसीयू में भर्ती, डॉ. विनीत सूरी की निगरानी में चल रहा इलाज; हालत स्थिर • फेक सर्वे के जरिए बसपा को कमजोर दिखाने की साजिश, विरोधियों के दुष्प्रचार से सावधान रहें : मायावती • 'अक्का' का टीजर रिलीज, गैंगस्टर वर्ल्ड में दिखेगी दो महिलाओं की जंग • 27वीं सालगिरह पर श्रीराम नेने ने किया माधुरी को विश, बोले- तुम आज भी मेरी फेवरेट हो • दिल्ली कैपिटल्स की आधिकारिक घोषणा, श्रीलंकाई दिग्गज चामिंडा वास को बनाया तेज गेंदबाजी कोच • एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो • ट्रंप का यू-टर्न: 'ग्राहम एक्ट' लागू पर छूट का ऐलान, रूस से तेल खरीद पर भारत-चीन को फिलहाल टैरिफ से राहत

हिमाचल प्रदेश

श्री भूपेंद्र गुप्ता, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, एसजेवीएन ने 1320 मेगावाट बक्सर ताप विद्युत परियोजना की इकाई-II के वाणिज्यिक प्रचालन का जश्न मनाया

Updated on Monday, September 14, 2026 19:33 PM IST

शिमला : श्री भूपेंद्र गुप्ता, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, एसजेवीएन ने बिहार में अवस्थित 1320 मेगावाट बक्सर ताप विद्युत परियोजना (बीटीपीपी) की 660 मेगावाट क्षमता वाली इकाई-II के वाणिज्यिक प्रचालन के महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करने के उपलक्ष्य में परियोजना परिसर में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस अवसर पर श्री राजेश कुमार चंदेल, निदेशक (परियोजनाएँ), एसजेवीएन भी उपस्थित रहे। श्री भूपेंद्र गुप्ता ने रिबन काटकर तथा औपचारिक उद्घाटन बटन को दबाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने परियोजना के केंद्रीकृत नियंत्रण कक्ष का भी उद्घाटन किया तथा प्रचालन की तैयारियों और कार्यप्रणाली का जायजा लेने के लिए ऐश डाइक सहित परियोजना के प्रमुख प्रचालन घटकों का दौरा किया। श्री भूपेंद्र गुप्ता ने टीम एसटीपीएल को संबोधित करते हुए इस उपलब्धि के लिए पूरी टीम को बधाई दी और इस कामयाबी का श्रेय उनके सामूहिक प्रयासों, समर्पण एवं टीम भावना को दिया। श्री गुप्ता ने परियोजना के रणनीतिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह परियोजना बिहार की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करने तथा राज्य के सामाजिक-आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने टीम एसटीपीएल से इसी गति को बनाए रखने तथा विद्युत संयंत्र के सुरक्षित, कुशल एवं विश्वसनीय प्रचालन पर निरंतर ध्यान केंद्रित करने का आह्वान किया।

 

श्री भूपेंद्र गुप्ता एवं श्री राजेश कुमार चंदेल का एसजेवीएन थर्मल प्राइवेट लिमिटेड (एसटीपीएल) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, श्री पुलक कुमार मुखोपाध्याय तथा वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा स्वागत किया गया। इस अवसर पर, श्री राजेश कुमार चंदेल, निदेशक (परियोजनाएँ) ने टीम एसटीपीएल की प्रतिबद्धता एवं निरंतर प्रयासों की सराहना की तथा इस उपलब्धि का श्रेय परियोजना से जुड़े सभी लोगों की सुदृढ़ टीम भावना को दिया। दौरे के दौरान श्री भूपेंद्र गुप्ता एवं श्री राजेश कुमार चंदेल ने बिहार सरकार के ऊर्जा सचिव, श्री अजय यादव तथा बक्सर की जिला दंडाधिकारी, श्रीमती साहिला से भी मुलाकात की। बैठक के दौरान परियोजना से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई, जिसमें भूमि अधिग्रहण कार्य, सीएसआर, पीएसपी परियोजनाएँ, पीपीए से संबंधित मुद्दे, एसजेवीएन के पास उपलब्ध नवीकरणीय विद्युत तथा बिहार में संभावित निवेश के अवसर शामिल थे। पर्यावरण संरक्षण के प्रति एसजेवीएन की प्रतिबद्धता को रेखांकित करते हुए, श्री भूपेंद्र गुप्ता और श्री राजेश कुमार चंदेल ने परियोजना परिसर में पौधारोपण भी किया।
बिहार के बक्सर जिले के चौसा में अवस्थित 1320 मेगावाट की बक्सर ताप विद्युत परियोजना को एसजेवीएन की पूर्ण स्वामित्व वाली अधीनस्थ कंपनी एसजेवीएन थर्मल प्राइवेट लिमिटेड (एसटीपीएल) द्वारा निष्पादित किया गया है।

Have something to say? Post your comment
जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

: जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

: बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

: सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात

: पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात

Himachal: नए जिलों के मुद्दे पर CM सुक्खू पर जमकर बरसे जयराम ठाकुर, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

: Himachal: नए जिलों के मुद्दे पर CM सुक्खू पर जमकर बरसे जयराम ठाकुर, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

'कांग्रेस के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को रद्द करने का सपना देख रहे जयराम', CM सुक्खू ने विपक्ष पर साधा निशाना

: 'कांग्रेस के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को रद्द करने का सपना देख रहे जयराम', CM सुक्खू ने विपक्ष पर साधा निशाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवा शक्ति, शिक्षा, नवाचार और आत्मनिर्भरता से विकसित भारत का निर्माण हो रहा है : डॉ. सिकंदर कुमार

: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवा शक्ति, शिक्षा, नवाचार और आत्मनिर्भरता से विकसित भारत का निर्माण हो रहा है : डॉ. सिकंदर कुमार

मुख्यमंत्री ने रंगरिक में बालिका छात्रावास के लिए 2 करोड़ रुपये देने की घोषणा की

: मुख्यमंत्री ने रंगरिक में बालिका छात्रावास के लिए 2 करोड़ रुपये देने की घोषणा की

गारंटियों में विफलता और नए शगूफे छोड़ जनता को छलने में जुटी सुक्खू सरकार : जयराम ठाकुर

: गारंटियों में विफलता और नए शगूफे छोड़ जनता को छलने में जुटी सुक्खू सरकार : जयराम ठाकुर

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

: सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

X