Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• सरकार ने चीनी से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर लगाई रोक, कमजोर मानसून से उत्पादन प्रभावित • वर्ल्ड कप 2027 के लिए बुमराह की यह कैसी तैयारी? 2023 के बाद खेले हैं सिर्फ दो वनडे मैच • भारत बनाम वेस्टइंडीज: पांचवें टी20 मैच पर बारिश का साया, जानिए बेंगलुरु में कैसा रहेगा मौसम का हाल • लालकृष्ण आडवाणी अपोलो अस्पताल के आईसीयू में भर्ती, डॉ. विनीत सूरी की निगरानी में चल रहा इलाज; हालत स्थिर • फेक सर्वे के जरिए बसपा को कमजोर दिखाने की साजिश, विरोधियों के दुष्प्रचार से सावधान रहें : मायावती • 'अक्का' का टीजर रिलीज, गैंगस्टर वर्ल्ड में दिखेगी दो महिलाओं की जंग • 27वीं सालगिरह पर श्रीराम नेने ने किया माधुरी को विश, बोले- तुम आज भी मेरी फेवरेट हो • दिल्ली कैपिटल्स की आधिकारिक घोषणा, श्रीलंकाई दिग्गज चामिंडा वास को बनाया तेज गेंदबाजी कोच • एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो • ट्रंप का यू-टर्न: 'ग्राहम एक्ट' लागू पर छूट का ऐलान, रूस से तेल खरीद पर भारत-चीन को फिलहाल टैरिफ से राहत

हिमाचल प्रदेश

हमीरपुर में पानी की गुणवत्ता की होगी रियल टाइम मॉनीटरिंग, अत्याधुनिक प्रणाली का शुभारंभ

Updated on Tuesday, September 15, 2026 19:52 PM IST

जिला मुख्यालय में पेयजल की गुणवत्ता की अब रियल टाइम यानि हर समय निगरानी की सकेगी। इसके लिए जल शक्ति विभाग ने लगभग 18 लाख रुपये की लागत से अत्याधुनिक प्रणाली का प्रावधान किया है। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने सोमवार शाम को बस स्टैंड के पास इस अत्याधुनिक प्रणाली एवं प्याऊ का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर समस्त शहरवासियों को बधाई देते हुए सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि जल शक्ति विभाग के मानकों के अनुसार पानी की गुणवत्ता की जानकारी एलईडी स्क्रीन पर लगातार डिसप्ले होती रहेगी। इससे शहरवासियों को उच्च गुणवत्ता का पेयजल उपलब्ध होगा। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हमीरपुर शहर के लिए करोड़ों रुपये की परियोजनाएं मंजूर की हैं। मुख्य बाजार की विद्युत एवं पेयजल लाइनों को अंडरग्राउंड करने के लिए मुख्यमंत्री ने यहां शिमला तर्ज पर अंडरग्राउंड डक्ट के निर्माण के लिए 45 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं, जिसमें से 15 करोड़ की पहली किस्त भी जारी कर दी गई है। शहीद कैप्टन मृदुल शर्मा चौक से मुख्य बाजार और भोटा चौक तक तथा पैट्रोल पंप से बस स्टैंड और भोटा चौक तक लगभग 5 फुट चौड़ा और 5 फुट गहरा अंडरग्राउंड डक्ट बनाया जाएगा। इससे शहर को बिजली की तारों के जाल, खंभों और जहां-तहां से गुजर रही पाइपों से निजात मिलेगी। सुनील शर्मा बिट्टू ने बताया कि वर्तमान बस स्टैंड की जगह पर अत्याधुनिक सिटी सेंटर बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने बस स्टैंड के पुराने खोखाधारकों का पुनर्वास सुनिश्चित किया है। भविष्य में भी उनके हितों की रक्षा की जाएगी। सिटी सेंटर के निर्माण से प्रभावित होने वाले दुकानदारों के पुनर्वास की व्यवस्था भी की जा रही है।

सुनील शर्मा बिट्टू ने नगर निगम के अधिकारियों को रानी झांसी पार्क के पास उपयुक्त स्थान पर शौचालय का निर्माण करने तथा नालियों की सही निकासी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि यहां के दुकानदारों एवं ग्राहकों को कोई दिक्कत न हो। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने साढे तीन वर्षों के दौरान जिला हमीरपुर के लिए मेडिकल कालेज, डेंटल कालेज, नर्सिंग कालेज, अलाइड हैल्थ सर्विसेज कालेज, कैंसर केयर संस्थान, इंटीग्रेटड साइंस कालेज, बस स्टैंड और कई अन्य बड़ी परियोजनाएं मंजूर करके विकास की एक नई गाथा लिखी है। इस अवसर पर जल शक्ति विभाग के मुख्य अभियंता रोहित दुबे ने सुनील शर्मा बिट्टू और अन्य अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में राज्य नशा निवारण बोर्ड के संयोजक एवं सलाहकार नरेश ठाकुर, एपीएमसी अध्यक्ष अजय शर्मा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमन भारती, पार्टी के अन्य पदाधिकारी और जल शक्ति विभाग के अधिकारी भी उपस्थित थे।

 

Have something to say? Post your comment
जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

: जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

: बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

: सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात

: पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात

Himachal: नए जिलों के मुद्दे पर CM सुक्खू पर जमकर बरसे जयराम ठाकुर, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

: Himachal: नए जिलों के मुद्दे पर CM सुक्खू पर जमकर बरसे जयराम ठाकुर, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

'कांग्रेस के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को रद्द करने का सपना देख रहे जयराम', CM सुक्खू ने विपक्ष पर साधा निशाना

: 'कांग्रेस के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को रद्द करने का सपना देख रहे जयराम', CM सुक्खू ने विपक्ष पर साधा निशाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवा शक्ति, शिक्षा, नवाचार और आत्मनिर्भरता से विकसित भारत का निर्माण हो रहा है : डॉ. सिकंदर कुमार

: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवा शक्ति, शिक्षा, नवाचार और आत्मनिर्भरता से विकसित भारत का निर्माण हो रहा है : डॉ. सिकंदर कुमार

मुख्यमंत्री ने रंगरिक में बालिका छात्रावास के लिए 2 करोड़ रुपये देने की घोषणा की

: मुख्यमंत्री ने रंगरिक में बालिका छात्रावास के लिए 2 करोड़ रुपये देने की घोषणा की

गारंटियों में विफलता और नए शगूफे छोड़ जनता को छलने में जुटी सुक्खू सरकार : जयराम ठाकुर

: गारंटियों में विफलता और नए शगूफे छोड़ जनता को छलने में जुटी सुक्खू सरकार : जयराम ठाकुर

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

: सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

X