Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी • त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा • बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा • पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा • सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग • झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल • परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान • पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी • पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर • Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

हरियाणा

ब्लॉक कांग्रेस सम्मेलनों से बूथ स्तर तक संगठन को मिलेगी मजबूती : राव नरेंद्र सिंह

Updated on Tuesday, September 15, 2026 20:03 PM IST

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के हरियाणा प्रभारी संजय दत्त तथा हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह द्वारा प्रदेश में ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों के सम्मेलनों के दौरे लगातार किए जा रहे हैं। इन सम्मेलनों के माध्यम से पार्टी को बूथ एवं जमीनी स्तर तक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद स्थापित करने तथा स्थानीय मुद्दों को संगठन के माध्यम से मजबूती से उठाने की रणनीति पर काम किया जा रहा है। हरियाणा कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त ने बताया कि इन ब्लॉक अधिवेशनों का उद्देश्य राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ अभियान का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के साथ-साथ राम मंदिर चंदा प्रकरण, महिला आरक्षण तत्काल लागू करने, SIR की समीक्षा, बेरोजगारी, महंगाई एवं हरियाणा की कृषि समस्याओं पर चर्चा करना है। साथ ही, कांग्रेस की जनहितैषी नीतियों एवं कार्यक्रमों को घर-घर तक पहुंचाने की प्रभावी रणनीति तैयार की जाएगी। वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों पर चर्चा करते हुए भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों एवं भ्रष्टाचार को उजागर करने तथा उनके विरुद्ध जन-जागरण अभियान की रूपरेखा भी तय की जाएगी। संजय दत्त ने बताया कि आगामी कार्यक्रम के तहत 18 सितंबर को असंध (करनाल) एवं गुरुग्राम-II, 19 सितंबर को रेवाड़ी एवं महम (रोहतक), 20 सितंबर को आदमपुर (हिसार) एवं नरवाना (जींद), तथा 21 सितंबर को टोहाना एवं रतिया (फतेहाबाद) में ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों के सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे।


उन्होंने बताया कि महम में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधानसभा नेता प्रतिपक्ष चौ. भूपेंद्र सिंह हुड्डा और असंध, टोहाना व रतिया ब्लॉक कांग्रेस सम्मेलनों में अखिल भारतीय काँग्रेस कमेटी की महासचिव एवं सांसद कुमारी सैलजा तथा नरवाना में अखिल भारतीय काँग्रेस कमेटी के महासचिव एवं सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। इसी प्रकार गुरुग्राम में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री राज बब्बर तथा रेवाड़ी व आदमपुर में कांग्रेस कार्यसमिति के स्थायी सदस्य एवं सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा शिरकत करेंगे।


रेवाड़ी में होने वाले सम्मेलन को पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव एवं एआईसीसी सचिव चिरंजीव राव भी संबोधित करेंगे।
उन्होंने बताया कि महम, आदमपुर व टोहाना में होने वाले ब्लॉक कांग्रेस सम्मेलनों में क्रमशः: पूर्व मंत्री आनंद सिंह दांगी एवं विधायक बलराम दांगी, विधायक चंद्र प्रकाश तथा विधायक परमवीर सिंह भी मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे।


संजय दत्त ने कहा कि प्रदेश में आयोजित किए जा रहे ब्लॉक कांग्रेस सम्मेलनों को बेहद सकारात्मक और उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिल रही है। पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है और कार्यकर्ता संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी ऊर्जा के साथ जुटे हुए हैं। उन्होंने कहा कि इन सम्मेलनों के माध्यम से कांग्रेस का मजबूत संदेश प्रदेश के हर गांव, वार्ड और बूथ तक पहुंच रहा है।
उन्होंने कहा कि इससे पहले भी वे तथा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह संयुक्त रूप से प्रदेश के विभिन्न ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों के सम्मेलनों में शिरकत कर चुके हैं। इन कार्यक्रमों में स्थानीय कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और नेताओं के साथ सीधा संवाद कर संगठन की जमीनी स्थिति, स्थानीय समस्याओं तथा आगामी राजनीतिक रणनीति पर चर्चा की जा रही है।


हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने बताया कि पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता भी अपने-अपने स्तर पर विभिन्न ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों के सम्मेलनों में सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव एवं सांसद कुमारी सैलजा, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला, कांग्रेस कार्यसमिति के स्थायी सदस्य एवं सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा तथा पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता अलग-अलग क्षेत्रों में आयोजित इन सम्मेलनों में पहुंचकर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि ब्लॉक कांग्रेस सम्मेलनों के माध्यम से पार्टी में ग्रासरूट स्तर तक संगठनात्मक मजबूती का वातावरण तैयार हो रहा है।
इन कार्यक्रमों का कार्यकर्ताओं और आम जनता के बीच सकारात्मक संदेश जा रहा है तथा आने वाले समय में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने में इनकी महत्वपूर्ण भूमिका होगी।


राव नरेंद्र सिंह ने बताया कि 17 सितंबर को गुरुग्राम में उनकी अध्यक्षता में प्रदेश के सभी जिला कांग्रेस कमेटियों की समीक्षा बैठक भी आयोजित की जाएगी जिसमें एआईसीसी प्रभारी संजय दत्त भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। बैठक में जिलावार संगठनात्मक प्रगति की समीक्षा की जाएगी तथा मंडल मैपिंग, ब्लॉक कांग्रेस सम्मेलनों के सुचारू आयोजन, SIR प्रक्रिया, बूथ मतदाता सहायता केंद्रों तथा स्थानीय जनहित के मुद्दों पर विस्तृत रिपोर्ट ली जाएगी।


उन्होंने कहा कि समीक्षा बैठक में अब तक किए गए संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा के साथ-साथ आगामी कार्यक्रमों और रणनीति को लेकर भी महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे। कांग्रेस नेतृत्व का लक्ष्य संगठन को प्रदेश के प्रत्येक बूथ तक मजबूत करना और कार्यकर्ताओं को अधिक प्रभावी भूमिका के लिए तैयार करना है।

Have something to say? Post your comment
सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी

: सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी

त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा

: त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा

बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा

: बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा

विपक्ष को 'लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र हटाओ' अभियान से मुंहतोड़ जवाब देगी BJP, नायब सरकार के 2 साल पूरे होने पर बोलीं डॉ. अर्चना गुप्ता

: विपक्ष को 'लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र हटाओ' अभियान से मुंहतोड़ जवाब देगी BJP, नायब सरकार के 2 साल पूरे होने पर बोलीं डॉ. अर्चना गुप्ता

हरियाणा सरकार का बड़ा कदम: साल 2014 की नीतियों के तहत नियमित हुए कर्मचारियों का डेटा तलब, जानिए क्या है वजह

: हरियाणा सरकार का बड़ा कदम: साल 2014 की नीतियों के तहत नियमित हुए कर्मचारियों का डेटा तलब, जानिए क्या है वजह

हरियाणा में सिंगापुर-स्वीडन से 9,500 करोड़ के निवेश पर सहमति, CM बोले- 5 जिलों में बनेंगे ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर, खुलेंगे हजारों रोजगार के रास्ते

: हरियाणा में सिंगापुर-स्वीडन से 9,500 करोड़ के निवेश पर सहमति, CM बोले- 5 जिलों में बनेंगे ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर, खुलेंगे हजारों रोजगार के रास्ते

जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

: जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज

: कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज

पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार

: पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार

हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए

: हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए

X