Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी • बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर • सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर • जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी • पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात • कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज • पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार • हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए • पंजाब: अवैध माइनिंग पर सियासत तेज, पूर्व सीएम चन्नी ने मान सरकार को बताया माइनिंग माफिया • सीएम भगवंत मान के फ्रांस दौरे को हाई कोर्ट की अनुमति, केंद्र की राजनीतिक मंजूरी न मिलने पर मिली राहत

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश: मुजफ्फरनगर में मुठभेड़ के बाद चार चोर गिरफ्तार, हाथरस पुलिस ने फायरिंग केस में शामिल चार आरोपी दबोचे

Updated on Wednesday, September 16, 2026 15:39 PM IST

मुजफ्फरनगर/हाथरस : उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर में बुधवार की सुबह थाना तितावी पुलिस और तार चोरी करने वाले गिरोह के बीच मुठभेड़ हो गई। इसमें पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस और तार चोरी करने वाले गिरोह के बीच उस समय मुठभेड़ हुई, जब तार चोरी की घटना को अंजाम देने के लिए जा रहे थे। थाना तितावी पुलिस की टीम मुखबिर की सूचना पर मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने सामने से आते बदमाशों को देखकर रुकने का इशारा किया तो आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी और भागने लगे। वहीं पुलिस की ओर से की गई जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। इसके अलावा, पुलिस ने मौके से 3 अन्य अपराधियों को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस से मुठभेड़ में घायल बदमाश की पहचान शाहनवाज के रूप में हुई। पुलिस ने शाहनवाज को उपचार के लिए हॉस्पिटल भिजवाया।


अन्य आरोपियों की पहचान जुनैद उर्फ शाहरुख, ताहिर और आसिफ के रूप में हुई है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे, कारतूस, दो बाइक और दो चाकू बरामद किए हैं। इसके अलावा, पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 10 कुंतल से अधिक चोरी का तार बरामद किया है। चोरी किए गए तार को दिल्ली ले जाने के लिए इस्तेमाल की जा रही मैजिक गाड़ी भी पुलिस ने बरामद की है।
बताया गया कि शाहनवाज, जुनैद उर्फ शाहरुख और ताहिर भैंसाहेड़ी थाना छपार के रहने वाले हैं, जबकि आसिफ दिल्ली का निवासी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ कर तार चोरी की अन्य वारदातों और गिरोह से जुड़े लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।


उधर, उत्तर प्रदेश के जनपद हाथरस में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। इस घटना में भी एक अपराधी के पैर में गोली लगी, जबकि अन्य तीन को मौके से पकड़ा गया।
मामला हाथरस जंक्शन क्षेत्र के नगला इमलिया का है, जहां 14 और 15 सितंबर की दरमियानी रात अरविंद अपने साथियों के साथ एक घर पर पहुंचा था और गाली-गलौज के बाद हवाई फायरिंग कर फरार हो गया था। वारदात के बाद एसओजी और थाना पुलिस की टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी थीं। इसी दौरान मंगलवार देर रात को पुलिस को आरोपियों के इलाके से निकलने की सूचना मिली। पुलिस की घेराबंदी के दौरान आरोपियों ने फायरिंग कर दी।


पुलिस की जवाबी कार्रवाई में मुख्य आरोपी अरविंद के पैर में गोली लग गई। वहीं, उमेश मीना, दिनेश उर्फ दिन्ना और संजय को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों के कब्जे से चार तमंचे, कारतूस और दो मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं।

Have something to say? Post your comment
सशक्त नारी ही समर्थ उत्तर प्रदेश और विकसित भारत की आधारशिला : मुख्यमंत्री योगी

: सशक्त नारी ही समर्थ उत्तर प्रदेश और विकसित भारत की आधारशिला : मुख्यमंत्री योगी

मेधावी विद्यार्थियों की उपलब्धियों का उत्सव मनाने को तैयार काशी हिंदू विश्वविद्यालय, प्रतिभाओं का होगा सम्मान

: मेधावी विद्यार्थियों की उपलब्धियों का उत्सव मनाने को तैयार काशी हिंदू विश्वविद्यालय, प्रतिभाओं का होगा सम्मान

ग्रामीण अर्थव्यवस्था की ताकत और नए भारत की भाग्यविधाता बन रही यूपी की नारी : सीएम योगी

: ग्रामीण अर्थव्यवस्था की ताकत और नए भारत की भाग्यविधाता बन रही यूपी की नारी : सीएम योगी

नवरात्र पर योगी का संदेश: मातृशक्ति की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन से ही साकार होगा विकसित यूपी का सपना

: नवरात्र पर योगी का संदेश: मातृशक्ति की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन से ही साकार होगा विकसित यूपी का सपना

नवरात्रि के पहले दिन सीएम योगी ने की देवी पाटन मंदिर में आराधना, लोक मंगल की कामना

: नवरात्रि के पहले दिन सीएम योगी ने की देवी पाटन मंदिर में आराधना, लोक मंगल की कामना

नारी का सम्मान और स्वावलंबन ही रामराज्य का आधार : मुख्यमंत्री योगी

: नारी का सम्मान और स्वावलंबन ही रामराज्य का आधार : मुख्यमंत्री योगी

बुलंदशहर में भूरा गैंग का एनकाउंटर : सरगना समेत पांच पशु चोर गिरफ्तार, दो बदमाश घायल

: बुलंदशहर में भूरा गैंग का एनकाउंटर : सरगना समेत पांच पशु चोर गिरफ्तार, दो बदमाश घायल

'मैं तैयार, आप भी अयोध्या से लड़िए चुनाव', सीएम योगी को अखिलेश यादव का चैलेंज स्वीकार

: 'मैं तैयार, आप भी अयोध्या से लड़िए चुनाव', सीएम योगी को अखिलेश यादव का चैलेंज स्वीकार

भदोही को फिर मिलेगी संत रविदास के नाम से पहचान, यूपी कैबिनेट ने दी मंजूरी

: भदोही को फिर मिलेगी संत रविदास के नाम से पहचान, यूपी कैबिनेट ने दी मंजूरी

जेवर एयरपोर्ट का नाम होगा ‘नरेंद्र मोदी जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट’, योगी कैबिनेट की मंजूरी

: जेवर एयरपोर्ट का नाम होगा ‘नरेंद्र मोदी जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट’, योगी कैबिनेट की मंजूरी

X