Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी • त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा • बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा • पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा • सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग • झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल • परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान • पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी • पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर • Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

राष्ट्रीय

भारत का वैश्विक प्रभाव बढ़ने के साथ हिंदी की आवश्यकता भी बढ़ेगी: डॉ. मनसुख मांडविया

Updated on Wednesday, September 16, 2026 15:51 PM IST

केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया की अध्यक्षता में मंगलवार को युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की हिंदी सलाहकार समिति की बैठक भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI), नई दिल्ली में आयोजित की गई। बैठक में सचिव (खेल) हरि रंजन राव, राज्यसभा सदस्य स्वाति मालिवाल, समिति के अन्य सदस्य तथा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

हिंदी को व्यापक पहचान दिलाने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी
बैठक को संबोधित करते हुए डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा कि किसी भी राष्ट्र की शक्ति उसकी भाषा में भी दिखाई देती है। भारत की वैश्विक शक्ति और प्रभाव लगातार बढ़ रहा है, ऐसे में हिंदी को देश और दुनिया में व्यापक पहचान दिलाने के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि हिंदी भाषा को आगे बढ़ाने के लिए केवल सरकार के प्रयास पर्याप्त नहीं हैं, बल्कि समाज में हिंदी के प्रति आत्मविश्वास और प्रतिबद्धता भी जरूरी है।

सभी भारतीय भाषाओं का अपना महत्व
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत की सभी क्षेत्रीय भाषाओं का अपना महत्व है और उनका संरक्षण तथा संवर्धन आवश्यक है। अंग्रेजी का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपना महत्व है, लेकिन देश में सामान्य व्यवहार और सरकारी कामकाज में हिंदी के प्रयोग को भी बढ़ावा दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हिंदी देश के विभिन्न हिस्सों को आपस में जोड़ने वाली भाषा के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

नई शिक्षा नीति में भारतीय भाषाओं पर जोर
डॉ. मांडविया ने कहा कि नई शिक्षा नीति में भी भारतीय भाषाओं के महत्व पर विशेष जोर दिया गया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय भाषाओं के साथ हिंदी और अंग्रेजी का ज्ञान विद्यार्थियों को व्यापक अवसर प्रदान करता है। भारतीय भाषाओं के संरक्षण और उनके प्रयोग को बढ़ाने के लिए नई पीढ़ी को भाषाओं से जोड़ना आवश्यक है।

भारत से बढ़ते वैश्विक जुड़ाव के साथ बढ़ेगी हिंदी की जरूरत
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि किसी भाषा की स्वीकार्यता केवल उसके बोलने वालों की संख्या से तय नहीं होती, बल्कि उसके प्रति लोगों की प्रतिबद्धता और आवश्यकता भी महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे भारत के साथ दुनिया का व्यापार और जुड़ाव बढ़ रहा है, वैसे-वैसे हिंदी सीखने की आवश्यकता भी महसूस की जा रही है। जब दुनिया को भारत के साथ जुड़ने और संवाद करने की आवश्यकता अधिक महसूस होगी, तब हिंदी सीखने की आवश्यकता भी स्वाभाविक रूप से बढ़ेगी।

महात्मा गांधी और संविधान निर्माताओं का भी रहा जोर
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हिंदी को बढ़ावा देने की बात महात्मा गांधी, लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक तथा संविधान निर्माताओं ने भी की थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी भारतीय भाषाओं को बढ़ावा देने पर लगातार जोर देते रहे हैं।

सरकारी कामकाज में हिंदी के व्यावहारिक उपयोग का आह्वान
उन्होंने समिति के सदस्यों और मंत्रालय के अधिकारियों से हिंदी के अधिक से अधिक व्यावहारिक उपयोग का आह्वान करते हुए कहा कि हिंदी को केवल बैठकों और चर्चाओं तक सीमित न रखा जाए, बल्कि सरकारी कामकाज और दैनिक व्यवहार में भी इसके प्रयोग को बढ़ाया जाए।

राजभाषा हिंदी के प्रयोग में हुई प्रगति पर चर्चा
बैठक के दौरान समिति के सदस्यों ने अपने-अपने विभागों में राजभाषा हिंदी के प्रयोग को बढ़ावा देने की दिशा में की गई प्रगति और उपलब्धियों से समिति को अवगत कराया। मंत्रालय द्वारा सरकारी पत्राचार में हिंदी के प्रयोग को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे निरंतर प्रयासों तथा इस दिशा में हुई प्रगति पर भी चर्चा की गई।

सरल हिंदी में आम जनता तक पहुंचे सरकारी योजनाओं की जानकारी
बैठक में समिति के सदस्यों और विशेषज्ञों से राजभाषा हिंदी के प्रयोग को और अधिक प्रभावी बनाने तथा सरकारी योजनाओं, सुविधाओं और सेवाओं से संबंधित जानकारी आम जनता तक सरल एवं सहज हिंदी में पहुंचाने के लिए रचनात्मक सुझाव भी आमंत्रित किए गए।

सुझावों पर गंभीरता से विचार का आश्वासन
डॉ. मांडविया ने समिति के सदस्यों द्वारा दिए गए सुझावों की सराहना की और कहा कि हिंदी के प्रयोग को बढ़ावा देने के लिए प्राप्त सुझावों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा।

Have something to say? Post your comment
केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने अपोलो अस्पताल पहुंचकर लालकृष्ण आडवाणी का हाल जाना

: केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने अपोलो अस्पताल पहुंचकर लालकृष्ण आडवाणी का हाल जाना

प्रधानमंत्री मोदी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं

: प्रधानमंत्री मोदी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं

गुजरात के भरूच की फार्मा कंपनी में रिएक्टर ब्लास्ट होने से 5 कर्मचारियों की मौ*त, 6 घायल

: गुजरात के भरूच की फार्मा कंपनी में रिएक्टर ब्लास्ट होने से 5 कर्मचारियों की मौ*त, 6 घायल

लालकृष्ण आडवाणी अपोलो अस्पताल के आईसीयू में भर्ती, डॉ. विनीत सूरी की निगरानी में चल रहा इलाज; हालत स्थिर

: लालकृष्ण आडवाणी अपोलो अस्पताल के आईसीयू में भर्ती, डॉ. विनीत सूरी की निगरानी में चल रहा इलाज; हालत स्थिर

विकसित भारत 2047 का लक्ष्य पाने में शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, बुनियादी ढांचा और उद्यमिता चार प्रमुख स्तंभ: नीति आयोग उपाध्यक्ष

: विकसित भारत 2047 का लक्ष्य पाने में शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, बुनियादी ढांचा और उद्यमिता चार प्रमुख स्तंभ: नीति आयोग उपाध्यक्ष

CJI पर टिप्पणी को लेकर संजय राउत और निखिल वागले को सुप्रीम कोर्ट का अवमानना नोटिस

: CJI पर टिप्पणी को लेकर संजय राउत और निखिल वागले को सुप्रीम कोर्ट का अवमानना नोटिस

बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर सख्त नियमों की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब

: बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर सख्त नियमों की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब

पंजाब ड्रग्स, गैंगस्टरवाद और संगठित अपराध से जूझ रहा है: गृह मंत्री अमित शाह

: पंजाब ड्रग्स, गैंगस्टरवाद और संगठित अपराध से जूझ रहा है: गृह मंत्री अमित शाह

‘सपा के बिना रायबरेली भी जीत पाओगे?’ राजनाथ सिंह का राहुल गांधी पर कटाक्ष

: ‘सपा के बिना रायबरेली भी जीत पाओगे?’ राजनाथ सिंह का राहुल गांधी पर कटाक्ष

‘सर्वत्र सर्वोत्तम सुरक्षा’ के ध्येय के साथ राष्ट्र की रक्षा में जुटे NSG के जवान, स्थापना दिवस पर नेताओं ने दी शुभकामनाएं

: ‘सर्वत्र सर्वोत्तम सुरक्षा’ के ध्येय के साथ राष्ट्र की रक्षा में जुटे NSG के जवान, स्थापना दिवस पर नेताओं ने दी शुभकामनाएं

X