Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी • त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा • बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा • पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा • सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग • झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल • परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान • पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी • पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर • Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

राष्ट्रीय

कर संबंधी टिप्पणियों को नीति निर्माताओं और आम जनता तक पहुंचाना जरूरी: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

Updated on Wednesday, September 16, 2026 16:07 PM IST

नई दिल्ली : केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को भारतीय कर अनुसंधान एवं सलाहकार संस्थान (आईटीआरएएफ) से आग्रह किया कि वह अंतरराष्ट्रीय कराधान के क्षेत्र में अब तक दिए जा रहे अपने शांत और सीमित योगदान से आगे बढ़े और अपनी विशेषज्ञता को नीति निर्माण प्रक्रियाओं और सार्वजनिक विमर्श में अधिक प्रमुखता से प्रस्तुत करे। कर्नाटक के बेंगलुरु में आईटीआरएएफ के 8वें अंतरराष्ट्रीय कर सम्मेलन को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय कराधान पर संगठन की उच्च गुणवत्ता वाली टिप्पणियां केवल नीति निर्माताओं तक ही नहीं, बल्कि आम जनता तक भी पहुंचनी चाहिए। वित्त मंत्री ने कहा, “आईटीआरएएफ से मेरा पहला अनुरोध बहुत सरल है। आपने अब तक चुपचाप योगदान दिया है और अब मैं आपसे आग्रह करती हूं कि आप अपने योगदान को अधिक स्पष्ट और दिखाई देने वाला बनाएं।”


वित्त मंत्री ने कहा कि आईटीआरएएफ द्वारा तैयार की गई टिप्पणियां उच्च गुणवत्ता की हैं और पहले से ही इस क्षेत्र के पेशेवरों तक पहुंचती हैं, लेकिन अब संगठन के कार्य आम जनता के बीच भी अधिक उपस्थिति होने चाहिए।
उन्होंने कहा, “आपने अब तक चुपचाप योगदान दिया है और अब मैं आपसे आग्रह करती हूं कि आप खुलकर योगदान दें, क्योंकि मैं समझती हूं कि आपकी टिप्पणियां उच्च गुणवत्ता की हैं और वे पेशेवरों तक पहुंचती हैं, लेकिन उन्हें नीति निर्माण प्रक्रियाओं और आम जनता तक भी पहुंचना चाहिए।”


आईटीआरएएफ की संरचना और विशेषज्ञता का उल्लेख करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि संगठन में भारत की कुछ सबसे बड़ी प्रौद्योगिकी कंपनियों के पूर्व मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) और कर प्रमुख, वरिष्ठ अधिवक्ता, प्रमुख पेशेवर फर्मों के साझेदार तथा कर विशेषज्ञों की पीढ़ियों को शिक्षित करने वाले शिक्षाविद शामिल हैं।
उन्होंने कहा, “ये इस क्षेत्र के दिग्गज हैं,” और उल्लेख किया कि उन्होंने पिछले एक दशक से अंतरराष्ट्रीय कराधान पर “शांत और निरंतर” तरीके से योगदान दिया है।


सीतारमण ने आईटीआरएएफ के प्रकाशित कार्यों का भी उल्लेख करते हुए कहा कि फाउंडेशन अब तक सात खंड प्रकाशित कर चुका है, जिनकी प्रस्तावनाएं अंतरराष्ट्रीय कराधान के क्षेत्र के विश्व स्तर पर सम्मानित विशेषज्ञों द्वारा लिखी गई हैं।
केंद्रीय मंत्री ने संगठन की अंतरराष्ट्रीय भागीदारी की भी चर्चा करते हुए कहा कि आईटीआरएएफ के सम्मेलन द हेग स्थित संस्थानों, लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स और लंदन के चार्टर्ड इंस्टीट्यूट ऑफ टैक्सेशन के सहयोग से आयोजित किए गए हैं।

Have something to say? Post your comment
केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने अपोलो अस्पताल पहुंचकर लालकृष्ण आडवाणी का हाल जाना

: केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने अपोलो अस्पताल पहुंचकर लालकृष्ण आडवाणी का हाल जाना

प्रधानमंत्री मोदी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं

: प्रधानमंत्री मोदी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं

गुजरात के भरूच की फार्मा कंपनी में रिएक्टर ब्लास्ट होने से 5 कर्मचारियों की मौ*त, 6 घायल

: गुजरात के भरूच की फार्मा कंपनी में रिएक्टर ब्लास्ट होने से 5 कर्मचारियों की मौ*त, 6 घायल

लालकृष्ण आडवाणी अपोलो अस्पताल के आईसीयू में भर्ती, डॉ. विनीत सूरी की निगरानी में चल रहा इलाज; हालत स्थिर

: लालकृष्ण आडवाणी अपोलो अस्पताल के आईसीयू में भर्ती, डॉ. विनीत सूरी की निगरानी में चल रहा इलाज; हालत स्थिर

विकसित भारत 2047 का लक्ष्य पाने में शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, बुनियादी ढांचा और उद्यमिता चार प्रमुख स्तंभ: नीति आयोग उपाध्यक्ष

: विकसित भारत 2047 का लक्ष्य पाने में शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, बुनियादी ढांचा और उद्यमिता चार प्रमुख स्तंभ: नीति आयोग उपाध्यक्ष

CJI पर टिप्पणी को लेकर संजय राउत और निखिल वागले को सुप्रीम कोर्ट का अवमानना नोटिस

: CJI पर टिप्पणी को लेकर संजय राउत और निखिल वागले को सुप्रीम कोर्ट का अवमानना नोटिस

बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर सख्त नियमों की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब

: बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर सख्त नियमों की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब

पंजाब ड्रग्स, गैंगस्टरवाद और संगठित अपराध से जूझ रहा है: गृह मंत्री अमित शाह

: पंजाब ड्रग्स, गैंगस्टरवाद और संगठित अपराध से जूझ रहा है: गृह मंत्री अमित शाह

‘सपा के बिना रायबरेली भी जीत पाओगे?’ राजनाथ सिंह का राहुल गांधी पर कटाक्ष

: ‘सपा के बिना रायबरेली भी जीत पाओगे?’ राजनाथ सिंह का राहुल गांधी पर कटाक्ष

‘सर्वत्र सर्वोत्तम सुरक्षा’ के ध्येय के साथ राष्ट्र की रक्षा में जुटे NSG के जवान, स्थापना दिवस पर नेताओं ने दी शुभकामनाएं

: ‘सर्वत्र सर्वोत्तम सुरक्षा’ के ध्येय के साथ राष्ट्र की रक्षा में जुटे NSG के जवान, स्थापना दिवस पर नेताओं ने दी शुभकामनाएं

X