Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी • त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा • बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा • पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा • सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग • झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल • परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान • पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी • पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर • Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

पंजाब

अमृतसर से 27 किलोग्राम हेरोइन और एक अत्याधुनिक पिस्तौल बरामद; चार काबू

Updated on Wednesday, September 16, 2026 20:04 PM IST

चंडीगढ़/अमृतसर : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के अनुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए चलाई जा रही मुहिम के दौरान नशीले पदार्थों और अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए काउंटर इंटेलिजेंस (सी.आई.) अमृतसर ने सीमा पार से तस्करी के मॉड्यूल को नाकाम करते हुए 27 किलोग्राम हेरोइन, एक अत्याधुनिक विदेशी .30 बोर पीएक्स 5 पिस्तौल और तीन कारतूसों सहित चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी आज यहां पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने दी।

गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान विशाल सिंह उर्फ शालू, मनप्रीत सिंह उर्फ सन्नी और स्मार्टप्रीत सिंह, तीनों निवासी भल्ला कॉलोनी, छेहरटा, अमृतसर तथा करण सिंह निवासी गांव भुस्से, तरनतारन के रूप में हुई है। नशीले पदार्थों और हथियारों की बरामदगी के अलावा पुलिस टीमों ने उनका एक काले रंग का स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (पीबी 02-सीडब्ल्यू-6647) और ग्रे रंग का होंडा एक्टिवा (पीबी 02-ईएक्स-4503) भी जब्त किया है, जिनका इस्तेमाल तस्करी की गतिविधियों के लिए किया जा रहा था।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि आरोपी दुबई स्थित संचालक और सीमा पार से तस्करों के साथ तालमेल करके काम कर रहे थे। उन्होंने बताया कि नशीले पदार्थों और अवैध हथियारों की खेप प्राप्त करने के बाद गिरफ्तार आरोपियों ने अपने हैंडलरों के निर्देशों पर इसे आगे सप्लाई करना था।

डीजीपी ने बताया कि जांच से यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी पुलिस से बचने के उद्देश्य से अपने हैंडलरों से संपर्क के लिए एन्क्रिप्टेड संचार प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर रहे थे।

कार्रवाई का विवरण साझा करते हुए उन्होंने बताया कि सी.आई. अमृतसर की टीमों को पुख्ता जानकारी मिली थी कि संदिग्ध विशाल, मनप्रीत, स्मार्टप्रीत और करण ने भारत-पाक सीमा क्षेत्र अटारी से ड्रोन के माध्यम से गिराई गई हेरोइन और हथियारों की बड़ी खेप प्राप्त की है और इस खेप को अड्डा खासा, अमृतसर के पास किसी अन्य पक्ष को सौंपना है।

उन्होंने बताया कि तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीमों ने छापेमारी कर उन्हें बस शेल्टर, खासा के पास काबू कर लिया। उन्होंने आगे बताया कि तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 27 किलोग्राम हेरोइन, एक अत्याधुनिक विदेशी .30 बोर पीएक्स 5 पिस्तौल और 3 कारतूस बरामद हुए।

डीजीपी ने बताया कि तस्करी नेटवर्क में शामिल सभी व्यक्तियों की पहचान करने और इस मामले में आगे-पीछे के संबंधों का पूरी तरह पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।

इस संबंध में थाना स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल, अमृतसर में एन.डी.पी.एस. एक्ट की धाराओं 21, 25, 29 और आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत दिनांक 15-09-2026 को एफ.आई.आर. नंबर 58 दर्ज की गई है।

Have something to say? Post your comment
पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा

: पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा

सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग

: सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग

झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

: झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान

: परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान

पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी

: पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी

पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर

: पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर

Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

: Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

खरड़ में पुलिस पार्टी से हाथापाई, ASI पर किया डंडे से हमला... 2 गिरफ्तार

: खरड़ में पुलिस पार्टी से हाथापाई, ASI पर किया डंडे से हमला... 2 गिरफ्तार

जालंधर में 14 नवंबर से 22 नवंबर, 2026 तक अग्निवीर भर्ती रैली आयोजित की जाएगी

: जालंधर में 14 नवंबर से 22 नवंबर, 2026 तक अग्निवीर भर्ती रैली आयोजित की जाएगी

उपायुक्त कोमल मित्तल की किसानों से अपील—मंडियों में सूखा धान लाएं, पराली जलाने से करें परहेज

: उपायुक्त कोमल मित्तल की किसानों से अपील—मंडियों में सूखा धान लाएं, पराली जलाने से करें परहेज

X