Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• ​Chamba : देश में अराजकता का माहौल बना रही कांग्रेस, सरकार को अस्थिर करने की नाकाम कोशिश : जयराम • Shimla: दीवाली से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें फिर तेज, CM सुक्खू अचानक दिल्ली रवाना • जालंधर में 14 नवंबर से 22 नवंबर, 2026 तक अग्निवीर भर्ती रैली आयोजित की जाएगी • उपायुक्त कोमल मित्तल की किसानों से अपील—मंडियों में सूखा धान लाएं, पराली जलाने से करें परहेज • पंजाब की स्वच्छ वायु पहलें राष्ट्रीय सर्वोत्तम प्रथाओं की सूची में शामिल • रूसी तेल खरीद में राहत का रूस ने क‍िया स्‍वागत, अमेरिकी फैसले को बताया ऐतिहासिक कदम • G20 बैठक में शाम‍िल होना चाहता है रूस, पुतिन का स्वागत करूंगा : राष्ट्रपति ट्रंप • केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने अपोलो अस्पताल पहुंचकर लालकृष्ण आडवाणी का हाल जाना • लंदन में प्रवासी भारतीयों ने पीएम मोदी के समर्थन में निकाली रैली, ‘भारत माता की जय’, ‘मोदी- मोदी’ और ‘जय श्री राम’ नारे लगाए • राष्ट्रपति ट्रंप ने रूसी तेल और गैस की खरीद पर प्रतिबंधों से जुड़े कानून के अमल पर रोक लगाई

हरियाणा

नायब सिंह सैनी ने सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों की समीक्षा की, 17 सितंबर से होगा आगाज

Updated on Wednesday, September 16, 2026 20:59 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन की सेवा-यात्रा तथा विकसित भारत के संकल्प को जनभागीदारी से आगे बढ़ाने के उद्देश्य से हरियाणा में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले सेवा संकल्प अभियान का आगाज आज प्रदेशभर में ‘आर्शीवाद का दीया’ कार्यक्रम से होगा, जिसमें नागरिक उत्साहपूर्वक भाग लेकर सेवा, समर्पण और सामाजिक सरोकारों के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करेंगे। ‘आर्शीवाद का दीया’ कार्यक्रम के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों को सेवा कार्यों से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। इस अवसर पर चिन्हित स्थानों, प्रमुख परियोजनाओं पर तथा लाभार्थी अपने परिवारों के साथ दीप प्रज्वलित करेंगे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बुधवार को चंडीगढ़ में ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में उन्होंने अभियान के तहत प्रस्तावित विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा, मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर , मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी, सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे, तथा सभी जिलों के उपायुक्त वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक से जुड़े। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी जिलों में कार्यक्रमों की तिथियां और कार्ययोजना को समय रहते अंतिम रूप दिया जाए। जिला स्तर पर नोडल अधिकारी निर्धारित किए जाएं तथा प्रत्येक कार्यक्रम की नियमित मॉनिटरिंग की जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिला स्तर से कार्यक्रमों की प्रगति की नियमित रिपोर्ट ली जाए।


उन्होंने कहा कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत ब्लॉक स्तर पर, नगर निगम, नगर परिषद, नगर पालिका और महाग्रामों में भी सेवा शिविर लगाए जाएं। इन सेवा शिविरों में विभिन्न विभागों द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के लाभार्थियों की विवरण संबंधी शिकायतों का निपटान, नए लाभार्थी जोड़ने जैसे कार्य मौके पर ही किए जाएं। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए कि इन सेवाओं का लाभ मौके पर ही दिया जाए, किसी भी नागरिक को शिविर में आने के बाद कार्यालय के चक्कर न काटने पड़े।


मुख्यमंत्री ने स्कूल शिक्षा और उच्चतर शिक्षा विभागों को निर्देश देते हुए कहा कि स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में सेवा, राष्ट्र निर्माण और रचनात्मकता से जुड़ी गतिविधियां आयोजित की जाएं। विद्यार्थियों के लिए चित्रकला, रंगोली तथा अन्य रचनात्मक प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएं। जिला और स्कूल स्तर पर बेहतर गतिविधियों एवं नवाचारों की पहचान कर उन्हें व्यापक स्तर पर प्रदर्शित किया जाए। अभियान के तहत विद्यार्थियों और युवाओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्यक्रमों की माइक्रो प्लानिंग करें। कार्यक्रमों की तिथियां इस प्रकार निर्धारित की जाएं ताकि प्रत्येक कार्यक्रम में अधिकतम जनभागीदारी सुनिश्चित हो सके।


उन्होंने कहा कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ का उद्देश्य सेवा गतिविधियों में समाज की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है। इसलिए प्रशासनिक स्तर पर हर कार्यक्रम की ठोस योजना बनाई जाए और अभियान को गांव, ब्लॉक, जिला और राज्य स्तर तक प्रभावी ढंग से क्रियान्वित किया जाए।


लाडो लक्ष्मी योजना के दूसरे चरण का होगा आगाज, श्रमिकों को भी मिलेंगे विभिन्न योजनाओं के लाभ
‘सेवा संकल्प अभियान’ के शुभारंभ के साथ ही महेंद्रगढ़ मे आयोजित होने वाले विश्वकर्मा दिवस कार्यक्रम मे महिला सशक्तिकरण और श्रमिक कल्याण की दिशा में भी महत्वपूर्ण पहल की जाएगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के दूसरे चरण का शुभारंभ करेंगे, जिससे योजना का लाभ और अधिक पात्र महिलाओं तक पहुंचाने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा। इसी अवसर पर श्रमिकों के कल्याण के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं के तहत पात्र श्रमिकों को भी लाभ प्रदान किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ सुगमता और पारदर्शिता के साथ पहुंचे तथा कार्यक्रम के दौरान उन्हें योजनाओं से जोड़ने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।


हर जिले की बेहतर पहल और सफलता की कहानी का हो दस्तावेजीकरण
नायब सिंह सैनी ने कहा कि अभियान के दौरान जिलों में किए जाने वाले नवाचारों, बेहतर पहलों और सफलता की कहानियों को संकलित किया जाए। इनका सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि अच्छे कार्यों से दूसरे जिले भी प्रेरणा ले सकें। उन्होंने अभियान के लिए प्रभावी प्रचार योजना तैयार करने और डिजिटल माध्यमों का बेहतर उपयोग करने के निर्देश भी दिए।

Have something to say? Post your comment
जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

: जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज

: कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज

पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार

: पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार

हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए

: हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए

हरियाणा सरकार के 2 साल पूरे: 17 अक्टूबर को सीएम नायब सैनी करेंगे बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस, कर सकते हैं कई घोषणाएं

: हरियाणा सरकार के 2 साल पूरे: 17 अक्टूबर को सीएम नायब सैनी करेंगे बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस, कर सकते हैं कई घोषणाएं

गुरुग्राम में ‘स्वच्छ वायु अभियान’ के तहत कार्रवाई, 104 किलोमीटर सड़कों पर मिलीं धूल और गंदगी से जुड़ी 258 खामियां

: गुरुग्राम में ‘स्वच्छ वायु अभियान’ के तहत कार्रवाई, 104 किलोमीटर सड़कों पर मिलीं धूल और गंदगी से जुड़ी 258 खामियां

अंबाला छावनी में जनसुनवाई में बिजली विभाग की लापरवाही पर अनिल विज सख्त, एक्सईएन हरीश गोयल के तबादले के आदेश

: अंबाला छावनी में जनसुनवाई में बिजली विभाग की लापरवाही पर अनिल विज सख्त, एक्सईएन हरीश गोयल के तबादले के आदेश

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वीडिश कंपनियों के प्रतिनिधियों से राउंड टेबल वार्ता की, निवेश का न्यौता दिया

: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वीडिश कंपनियों के प्रतिनिधियों से राउंड टेबल वार्ता की, निवेश का न्यौता दिया

ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों का जाल मजबूत कर रही सरकार : रणबीर गंगवा

: ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों का जाल मजबूत कर रही सरकार : रणबीर गंगवा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना किसान को पारदर्शी तरीके से हाथ में मिले उसकी पॉलिसी : श्याम सिंह राणा

: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना किसान को पारदर्शी तरीके से हाथ में मिले उसकी पॉलिसी : श्याम सिंह राणा

X