Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• ​Chamba : देश में अराजकता का माहौल बना रही कांग्रेस, सरकार को अस्थिर करने की नाकाम कोशिश : जयराम • Shimla: दीवाली से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें फिर तेज, CM सुक्खू अचानक दिल्ली रवाना • जालंधर में 14 नवंबर से 22 नवंबर, 2026 तक अग्निवीर भर्ती रैली आयोजित की जाएगी • उपायुक्त कोमल मित्तल की किसानों से अपील—मंडियों में सूखा धान लाएं, पराली जलाने से करें परहेज • पंजाब की स्वच्छ वायु पहलें राष्ट्रीय सर्वोत्तम प्रथाओं की सूची में शामिल • रूसी तेल खरीद में राहत का रूस ने क‍िया स्‍वागत, अमेरिकी फैसले को बताया ऐतिहासिक कदम • G20 बैठक में शाम‍िल होना चाहता है रूस, पुतिन का स्वागत करूंगा : राष्ट्रपति ट्रंप • केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने अपोलो अस्पताल पहुंचकर लालकृष्ण आडवाणी का हाल जाना • लंदन में प्रवासी भारतीयों ने पीएम मोदी के समर्थन में निकाली रैली, ‘भारत माता की जय’, ‘मोदी- मोदी’ और ‘जय श्री राम’ नारे लगाए • राष्ट्रपति ट्रंप ने रूसी तेल और गैस की खरीद पर प्रतिबंधों से जुड़े कानून के अमल पर रोक लगाई

हरियाणा

भाईचारे और समानता को बढ़ावा दे रही मुख्यमंत्री सामाजिक अंतर्जातीय समरसता योजना : महीपाल ढांडा

Updated on Wednesday, September 16, 2026 21:00 PM IST

हरियाणा के शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने बुधवार को जिला सचिवालय में राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री सामाजिक अंतर्जातीय समरसता योजना के तहत पानीपत ग्रामीण विधान सभा क्षेत्र के 25 जोड़ों को कुल 62.50 लाख रुपए की राशि की एफडी वितरित की और कुछ राशि संयुक्त खाते में जमा की। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने कहा कि समाज में जात-पात की दीवारों को कमजोर करने और आपसी भाईचारे को मजबूत बनाने में ऐसी योजनाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। मंत्री महीपाल ढांडा ने कहा कि अंतरजातीय विवाह केवल दो व्यक्तियों का वैवाहिक संबंध नहीं, बल्कि सामाजिक एकता, समानता और समरसता का संदेश भी है। मुख्यमंत्री सामाजिक अंतर्जातीय समरसता योजना के माध्यम से सरकार ऐसे दंपतियों को प्रोत्साहित कर रही है। उन्होंने कहा कि समाज में समानता और भाईचारे की भावना को मजबूत करना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को जातीय भेदभाव से ऊपर उठकर एक-दूसरे का सम्मान करना चाहिए। जब समाज में आपसी सम्मान, समानता और भाईचारे की भावना मजबूत होगी।


सरकार का प्रयास है कि योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पारदर्शी तरीके से पहुंचे और सामाजिक बदलाव को प्रोत्साहन मिले। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने का भी आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सामाजिक समरसता केवल सरकारी योजनाओं से नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति की सकारात्मक सोच और सहभागिता से मजबूत होती है। इस अवसर पर 25 जोड़ों को एफडी वितरित की गई। उन्होंने कहा कि 4.50 लाख के आसपास टैबलेट विद्यार्थियों के लिए तैयार करवाए हैं इससे उनकी शिक्षा में और मजबूती आएगी।


उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने बताया कि मुख्यमंत्री सामाजिक अंतर्जातीय समरसता योजना का उद्देश्य अंतरजातीय विवाह करने वाले पात्र दंपतियों को प्रोत्साहन देना तथा समाज में जातीय भेदभाव को कम कर सामाजिक समरसता की भावना को बढ़ावा देना है। योजना के तहत पात्र दंपतियों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाती है, ताकि वे अपने वैवाहिक जीवन की नई शुरुआत को मजबूती के साथ आगे बढ़ा सकें।


उपायुक्त ने कहा कि योजना सामाजिक समानता और भाईचारे की भावना को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। कार्यक्रम में एसडीएम इसराना नवदीप नैन, समाज कल्याण अधिकारी जयपान हुड्डा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment
जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

: जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज

: कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज

पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार

: पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार

हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए

: हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए

हरियाणा सरकार के 2 साल पूरे: 17 अक्टूबर को सीएम नायब सैनी करेंगे बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस, कर सकते हैं कई घोषणाएं

: हरियाणा सरकार के 2 साल पूरे: 17 अक्टूबर को सीएम नायब सैनी करेंगे बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस, कर सकते हैं कई घोषणाएं

गुरुग्राम में ‘स्वच्छ वायु अभियान’ के तहत कार्रवाई, 104 किलोमीटर सड़कों पर मिलीं धूल और गंदगी से जुड़ी 258 खामियां

: गुरुग्राम में ‘स्वच्छ वायु अभियान’ के तहत कार्रवाई, 104 किलोमीटर सड़कों पर मिलीं धूल और गंदगी से जुड़ी 258 खामियां

अंबाला छावनी में जनसुनवाई में बिजली विभाग की लापरवाही पर अनिल विज सख्त, एक्सईएन हरीश गोयल के तबादले के आदेश

: अंबाला छावनी में जनसुनवाई में बिजली विभाग की लापरवाही पर अनिल विज सख्त, एक्सईएन हरीश गोयल के तबादले के आदेश

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वीडिश कंपनियों के प्रतिनिधियों से राउंड टेबल वार्ता की, निवेश का न्यौता दिया

: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वीडिश कंपनियों के प्रतिनिधियों से राउंड टेबल वार्ता की, निवेश का न्यौता दिया

ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों का जाल मजबूत कर रही सरकार : रणबीर गंगवा

: ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों का जाल मजबूत कर रही सरकार : रणबीर गंगवा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना किसान को पारदर्शी तरीके से हाथ में मिले उसकी पॉलिसी : श्याम सिंह राणा

: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना किसान को पारदर्शी तरीके से हाथ में मिले उसकी पॉलिसी : श्याम सिंह राणा

X