Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी • त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा • बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा • पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा • सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग • झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल • परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान • पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी • पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर • Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

राष्ट्रीय

योगी से मोहन यादव तक, मुख्यमंत्रियों ने पीएम मोदी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

Updated on Thursday, September 17, 2026 13:40 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर देशभर से उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी जा रही हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी, ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव समेत कई नेताओं ने पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी।

योगी ने बताया ‘नए भारत का शिल्पी’

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर पोस्ट कर प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने मोदी को ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ के स्वप्नद्रष्टा, ‘नए भारत के शिल्पी’ और मार्गदर्शक बताया। योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री का ‘नेशन फर्स्ट’ का संकल्प, कर्मनिष्ठा और लोक-कल्याण के प्रति समर्पित जीवन ‘विकसित भारत’ के ध्येय को साकार करने का प्रेरणास्रोत है। उन्होंने पीएम मोदी के उत्तम स्वास्थ्य और सुदीर्घ व यशस्वी जीवन की कामना की।

धामी ने भारत का गौरव बढ़ाने वाला बताया

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री मोदी को युवा, किसान और गरीबों के कल्याण के लिए समर्पित बताते हुए जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के मार्गदर्शन में भारत ने आत्मविश्वास, नवाचार और विकास की नई ऊंचाइयों को छुआ है तथा करोड़ों देशवासियों के जीवन में नई आशा और अवसर आए हैं। धामी ने बाबा केदार से प्रधानमंत्री के दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना की।

सुवेंदु अधिकारी ने दूरदर्शी नेतृत्व की सराहना की

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्र-निर्माण के प्रति उनके समर्पण, नेतृत्व और संकल्प का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में भारत प्रगति, गौरव और आत्मनिर्भरता की नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है। अधिकारी ने पीएम मोदी के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना की।

माझी ने ‘विकसित भारत’ का दूरदर्शी बताया

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने प्रधानमंत्री मोदी के 76वें जन्मदिन पर ओडिशा की जनता की ओर से शुभकामनाएं दीं। उन्होंने पीएम मोदी को ‘विकसित भारत’ का दूरदर्शी और राष्ट्र के स्वाभिमान तथा जन-सेवा का प्रतीक बताया। माझी ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व ने देश में जागृति का नया अध्याय लिखा है।

ओडिशा में ‘सेवा संकल्प पर्व’

माझी ने कहा कि ओडिशा और यहां के लोगों के प्रति प्रधानमंत्री के स्नेह तथा राज्य में बुनियादी ढांचे के विकास में उनके सहयोग के लिए राज्य के लोग आभारी हैं। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री के जन-कल्याण के आदर्शों से प्रेरित होकर ओडिशा में ‘सेवा संकल्प पर्व’ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर गरीबों के कल्याण और समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों के जीवन में खुशहाली लाने के लिए संकल्प दोहराया गया।

माझी ने जगन्नाथ से की पीएम मोदी के दीर्घायु की कामना

मोहन चरण माझी ने महाप्रभु श्री जगन्नाथ से प्रधानमंत्री मोदी के दीर्घायु, स्वस्थ और रोग-मुक्त जीवन की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की समर्पित सेवा यात्रा भारत को नई दिशा देती रहे और उनके नेतृत्व में ‘विकसित भारत’ का सपना साकार हो।

रेखा गुप्ता ने दिल्ली के विकास का किया उल्लेख

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दिल्ली को उनका स्नेह और मार्गदर्शन लगातार मिलता रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में राजधानी नई गति, सामर्थ्य और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रही है तथा शहर में नई सुविधाओं और अवसरों का विस्तार हो रहा है।

विकसित दिल्ली को विकसित भारत से जोड़ा

रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली अपने बढ़ते सामर्थ्य के साथ ‘विकसित भारत’ के संकल्प में योगदान दे रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री के राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण को प्रेरणादायक बताते हुए बाबा काशी विश्वनाथ से उनके ऊपर आशीर्वाद बनाए रखने की कामना की।

मोहन यादव ने बताया जन-आकांक्षाओं के संकल्प को साकार करने वाला नेतृत्व

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि जनसेवा की अविराम साधना से उन्होंने राष्ट्र के नवनिर्माण को नई दिशा दी है। यादव ने कहा कि ज्ञान को राष्ट्रशक्ति का आधार बनाकर प्रधानमंत्री ने भारत के आत्मविश्वास को नई ऊंचाई दी है और ‘विकसित भारत’ का उनका सपना करोड़ों देशवासियों का प्रण बन चुका है। उन्होंने बाबा सोमनाथ से प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की मंगलकामना की।

 

Have something to say? Post your comment
केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने अपोलो अस्पताल पहुंचकर लालकृष्ण आडवाणी का हाल जाना

: केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने अपोलो अस्पताल पहुंचकर लालकृष्ण आडवाणी का हाल जाना

प्रधानमंत्री मोदी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं

: प्रधानमंत्री मोदी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं

गुजरात के भरूच की फार्मा कंपनी में रिएक्टर ब्लास्ट होने से 5 कर्मचारियों की मौ*त, 6 घायल

: गुजरात के भरूच की फार्मा कंपनी में रिएक्टर ब्लास्ट होने से 5 कर्मचारियों की मौ*त, 6 घायल

लालकृष्ण आडवाणी अपोलो अस्पताल के आईसीयू में भर्ती, डॉ. विनीत सूरी की निगरानी में चल रहा इलाज; हालत स्थिर

: लालकृष्ण आडवाणी अपोलो अस्पताल के आईसीयू में भर्ती, डॉ. विनीत सूरी की निगरानी में चल रहा इलाज; हालत स्थिर

विकसित भारत 2047 का लक्ष्य पाने में शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, बुनियादी ढांचा और उद्यमिता चार प्रमुख स्तंभ: नीति आयोग उपाध्यक्ष

: विकसित भारत 2047 का लक्ष्य पाने में शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, बुनियादी ढांचा और उद्यमिता चार प्रमुख स्तंभ: नीति आयोग उपाध्यक्ष

CJI पर टिप्पणी को लेकर संजय राउत और निखिल वागले को सुप्रीम कोर्ट का अवमानना नोटिस

: CJI पर टिप्पणी को लेकर संजय राउत और निखिल वागले को सुप्रीम कोर्ट का अवमानना नोटिस

बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर सख्त नियमों की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब

: बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर सख्त नियमों की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब

पंजाब ड्रग्स, गैंगस्टरवाद और संगठित अपराध से जूझ रहा है: गृह मंत्री अमित शाह

: पंजाब ड्रग्स, गैंगस्टरवाद और संगठित अपराध से जूझ रहा है: गृह मंत्री अमित शाह

‘सपा के बिना रायबरेली भी जीत पाओगे?’ राजनाथ सिंह का राहुल गांधी पर कटाक्ष

: ‘सपा के बिना रायबरेली भी जीत पाओगे?’ राजनाथ सिंह का राहुल गांधी पर कटाक्ष

‘सर्वत्र सर्वोत्तम सुरक्षा’ के ध्येय के साथ राष्ट्र की रक्षा में जुटे NSG के जवान, स्थापना दिवस पर नेताओं ने दी शुभकामनाएं

: ‘सर्वत्र सर्वोत्तम सुरक्षा’ के ध्येय के साथ राष्ट्र की रक्षा में जुटे NSG के जवान, स्थापना दिवस पर नेताओं ने दी शुभकामनाएं

X