Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी • त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा • बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा • पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा • सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग • झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल • परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान • पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी • पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर • Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

राष्ट्रीय

सुरक्षित भारत ही समृद्ध भारत की पहली शर्त, पीएम मोदी ने सिद्ध कर दिखाया: अमित शाह

Updated on Thursday, September 17, 2026 13:43 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सुरक्षित भारत ही समृद्ध भारत की पहली शर्त है और प्रधानमंत्री ने इसे सिद्ध कर दिखाया है। शाह ने पीएम मोदी को अथक परिश्रम, त्याग और दूरदर्शिता का प्रतीक बताते हुए उनके नेतृत्व की सराहना की। अमित शाह ने कहा कि कर्म को साधना और राष्ट्रसेवा को जीवन का ध्येय बनाकर चलने वाले प्रधानमंत्री मोदी का जीवन तप, त्याग और अटूट संकल्प की गाथा है। सेवा और समर्पण से भरी उनकी यात्रा करोड़ों देशवासियों के लिए प्रेरणा स्रोत बनी हुई है।

आतंकवाद और आंतरिक सुरक्षा पर कड़ा रुख

गृह मंत्री ने रेखांकित किया कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने पहली बार आतंकवाद के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति को जमीन पर उतरते देखा। धारा 370 का अंत, सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक और ऑपरेशन सिंदूर जैसे निर्णायक कदमों ने दुनिया को यह संदेश दिया कि अब भारत केवल निंदा नहीं करता, बल्कि ठोस जवाब देता है। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद समाप्त हो चुका है, पूर्वोत्तर के दशकों पुराने विवाद शांति समझौतों से सुलझे हैं और देश की सीमाएं सुरक्षित हैं।

विकास और इंफ्रास्ट्रक्चर के नए प्रतीक

शाह ने बताया कि जिन क्षेत्रों में कभी विकास की चर्चा तक नहीं होती थी, वहां आज विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर खड़ा हो गया है। कश्मीर में दुनिया का सबसे ऊंचा चिनाब रेलवे ब्रिज, पूर्वोत्तर में सड़कों और पुलों का जाल, वंदे भारत ट्रेनें तथा सेमीकंडक्टर यूनिट नए भारत के प्रतीक हैं।

अर्थव्यवस्था और वैश्विक सम्मान

उन्होंने कहा कि जिस भारत को कभी ‘फ्रैजाइल फाइव’ कहा जाता था, वह आज प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विश्व की सबसे तेजी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है। भारतीय पासपोर्ट अब सम्मान की दृष्टि से देखा जाता है। 36 देशों द्वारा प्रधानमंत्री को दिए गए सर्वोच्च सम्मान वास्तव में सभी भारतीयों का सम्मान हैं।

अंतिम व्यक्ति तक पहुंची योजनाएं

अमित शाह ने जोर देकर कहा कि मोदी जी के नेतृत्व की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि उनके शासन के केंद्र में हमेशा समाज का अंतिम व्यक्ति रहा है। जब कोई मां अपने पक्के घर की चौखट पर खड़े होकर आशीर्वाद देती है या कोई बहन आयुष्मान कार्ड से परिवार को बचाए जाने की बात बताती है, तब इन योजनाओं का असली अर्थ समझ आता है। तीन तलाक से मुक्ति और नारी शक्ति वंदन अधिनियम ने महिलाओं को नया आत्मविश्वास दिया है। स्टार्टअप इंडिया, स्किल इंडिया और नई शिक्षा नीति से युवाओं के लिए अवसरों के द्वार खुले हैं। करोड़ों लोगों के जीवन में आए इस बदलाव को उन्होंने प्रधानमंत्री की सबसे बड़ी पूंजी बताया।

राष्ट्रसेवा का अनुकरणीय सफर

गृह मंत्री ने कहा कि एक सामान्य स्वयंसेवक से मुख्यमंत्री और फिर देश के प्रधानमंत्री तक की मोदी जी की यात्रा इस बात का प्रमाण है कि जब जीवन का लक्ष्य राष्ट्रसेवा हो, तो कठिन से कठिन संकल्प भी सिद्ध किए जा सकते हैं। उन्होंने सत्ता को साध्य नहीं, बल्कि गरीब कल्याण और राष्ट्र निर्माण का साधन मानकर काम किया है। शाह ने कहा कि मेरे जैसे कार्यकर्ता सौभाग्यशाली हैं, जिन्हें उनकी हर भूमिका में उनके साथ काम करने का अवसर मिला।

 

Have something to say? Post your comment
केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने अपोलो अस्पताल पहुंचकर लालकृष्ण आडवाणी का हाल जाना

: केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने अपोलो अस्पताल पहुंचकर लालकृष्ण आडवाणी का हाल जाना

प्रधानमंत्री मोदी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं

: प्रधानमंत्री मोदी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं

गुजरात के भरूच की फार्मा कंपनी में रिएक्टर ब्लास्ट होने से 5 कर्मचारियों की मौ*त, 6 घायल

: गुजरात के भरूच की फार्मा कंपनी में रिएक्टर ब्लास्ट होने से 5 कर्मचारियों की मौ*त, 6 घायल

लालकृष्ण आडवाणी अपोलो अस्पताल के आईसीयू में भर्ती, डॉ. विनीत सूरी की निगरानी में चल रहा इलाज; हालत स्थिर

: लालकृष्ण आडवाणी अपोलो अस्पताल के आईसीयू में भर्ती, डॉ. विनीत सूरी की निगरानी में चल रहा इलाज; हालत स्थिर

विकसित भारत 2047 का लक्ष्य पाने में शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, बुनियादी ढांचा और उद्यमिता चार प्रमुख स्तंभ: नीति आयोग उपाध्यक्ष

: विकसित भारत 2047 का लक्ष्य पाने में शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, बुनियादी ढांचा और उद्यमिता चार प्रमुख स्तंभ: नीति आयोग उपाध्यक्ष

CJI पर टिप्पणी को लेकर संजय राउत और निखिल वागले को सुप्रीम कोर्ट का अवमानना नोटिस

: CJI पर टिप्पणी को लेकर संजय राउत और निखिल वागले को सुप्रीम कोर्ट का अवमानना नोटिस

बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर सख्त नियमों की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब

: बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर सख्त नियमों की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब

पंजाब ड्रग्स, गैंगस्टरवाद और संगठित अपराध से जूझ रहा है: गृह मंत्री अमित शाह

: पंजाब ड्रग्स, गैंगस्टरवाद और संगठित अपराध से जूझ रहा है: गृह मंत्री अमित शाह

‘सपा के बिना रायबरेली भी जीत पाओगे?’ राजनाथ सिंह का राहुल गांधी पर कटाक्ष

: ‘सपा के बिना रायबरेली भी जीत पाओगे?’ राजनाथ सिंह का राहुल गांधी पर कटाक्ष

‘सर्वत्र सर्वोत्तम सुरक्षा’ के ध्येय के साथ राष्ट्र की रक्षा में जुटे NSG के जवान, स्थापना दिवस पर नेताओं ने दी शुभकामनाएं

: ‘सर्वत्र सर्वोत्तम सुरक्षा’ के ध्येय के साथ राष्ट्र की रक्षा में जुटे NSG के जवान, स्थापना दिवस पर नेताओं ने दी शुभकामनाएं

X