Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी • त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा • बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा • पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा • सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग • झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल • परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान • पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी • पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर • Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

राष्ट्रीय

नीति आयोग ने खनिज खोज बढ़ाने के लिए वित्तीय सहायता और निजी निवेश पर दिया जोर

Updated on Thursday, September 17, 2026 13:49 PM IST

नीति आयोग ने बुधवार को कहा कि सरकार को खनिज संसाधनों की नई खोज में तेजी लाने के लिए भू-वैज्ञानिक आंकड़ों तक पहुंच आसान बनाने, खोज से जुड़ी छोटी कंपनियों के लिए जोखिम पूंजी और वित्तीय सहायता तथा निजी क्षेत्र की भागीदारी बढ़ाने के उपाय करने चाहिए।

नीति आयोग ने व्यापार पर अपनी तिमाही रिपोर्ट (ट्रेड वॉच क्वार्टरली) में सुझाव दिया कि सरकार को अनुपालन रिपोर्ट की वैधता अवधि बढ़ानी चाहिए, बार-बार होने वाली मंजूरी की प्रक्रियाओं को कम करना चाहिए, वन और वन भूमि के उपयोग के बाद बदले में दूसरी जगह वन लगाने से जुड़ी प्रक्रियाओं को सरल बनाना चाहिए तथा पहले से मौजूद परियोजनाओं के विस्तार के लिए स्पष्ट नियम बनाने चाहिए। इससे परियोजनाओं में होने वाली देरी को कम करने में मदद मिलेगी।

आयोग ने पुराने औद्योगिक क्षेत्रों के विस्तार से जुड़ी परियोजनाओं के लिए भी स्पष्ट नियम बनाने का सुझाव दिया है।

रिपोर्ट में नवीकरणीय ऊर्जा की खुली पहुंच से जुड़े नियमों में एकरूपता लाने, औद्योगिक उपभोक्ताओं के लिए बैंकिंग सीमा बढ़ाने और बिजली पारेषण शुल्क को तर्कसंगत बनाने की सिफारिश की गई है। साथ ही, खनिजों के गारे के परिवहन के लिए पाइपलाइन परियोजनाओं को तेजी से मंजूरी देने और परियोजना स्थल से बाहर की लॉजिस्टिक सुविधाओं पर माल एवं सेवा कर के प्रावधान से जुड़े मसलों को दूर करने की बात कही गई है।

नीति आयोग ने विमानन क्षेत्र के लिए जरूरी उच्च गुणवत्ता वाले मिश्र धातु इस्पात, विशेष मिश्र धातु, एल्युमीनियम और टाइटेनियम मिश्र धातुओं का घरेलू उत्पादन बढ़ाने की जरूरत बताई। इसके साथ चरणबद्ध तरीके से घरेलू सामग्री के उपयोग की अनिवार्यता लागू करने और विमान उद्योग की आपूर्ति श्रृंखला में भारतीय कंपनियों की भागीदारी बढ़ाने का सुझाव दिया गया है।

नीति आयोग ने यूरोपीय संघ की कार्बन सीमा समायोजन व्यवस्था के तहत सत्यापन की क्षमता बढ़ाने और निर्यातकों को यूरोपीय संघ की कार्बन संबंधी रिपोर्टिंग जरूरतों को पूरा करने में मदद देने की भी सिफारिश की है।

वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही की रिपोर्ट के अनुसार, वैश्विक स्तर पर धातु की मांग 1.63 लाख करोड़ डॉलर रही। इसमें भारत का निर्यात 34.8 अरब डॉलर रहा, जो वैश्विक मांग का 2.1 प्रतिशत है। लौह एवं इस्पात (उनसे बनी वस्तुओं समेत) वैश्विक धातु मांग का 50.9 प्रतिशत यानी 826.8 अरब डॉलर रही। भारत इस मांग का केवल 2.5 प्रतिशत हिस्सा पूरा करता है।

भारत प्राथमिक एल्युमीनियम और इस्पात उत्पादन में दुनिया में दूसरे, लौह अयस्क, क्रोमाइट और जस्ता उत्पादन में तीसरे तथा मैंगनीज अयस्क उत्पादन में पांचवें स्थान पर है।

रिपोर्ट के अनुसार, भारत प्रमुख थोक खनिजों के मामले में काफी हद तक आत्मनिर्भर है। लौह अयस्क में आत्मनिर्भरता 100 प्रतिशत, जस्ता में 94 प्रतिशत, क्रोमाइट में 92 प्रतिशत और बॉक्साइट में 90 प्रतिशत है। वहीं मैंगनीज अयस्क में यह 37 प्रतिशत, तांबे में 35 प्रतिशत और मैग्नेसाइट में 17 प्रतिशत है।

 

Have something to say? Post your comment
केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने अपोलो अस्पताल पहुंचकर लालकृष्ण आडवाणी का हाल जाना

: केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने अपोलो अस्पताल पहुंचकर लालकृष्ण आडवाणी का हाल जाना

प्रधानमंत्री मोदी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं

: प्रधानमंत्री मोदी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं

गुजरात के भरूच की फार्मा कंपनी में रिएक्टर ब्लास्ट होने से 5 कर्मचारियों की मौ*त, 6 घायल

: गुजरात के भरूच की फार्मा कंपनी में रिएक्टर ब्लास्ट होने से 5 कर्मचारियों की मौ*त, 6 घायल

लालकृष्ण आडवाणी अपोलो अस्पताल के आईसीयू में भर्ती, डॉ. विनीत सूरी की निगरानी में चल रहा इलाज; हालत स्थिर

: लालकृष्ण आडवाणी अपोलो अस्पताल के आईसीयू में भर्ती, डॉ. विनीत सूरी की निगरानी में चल रहा इलाज; हालत स्थिर

विकसित भारत 2047 का लक्ष्य पाने में शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, बुनियादी ढांचा और उद्यमिता चार प्रमुख स्तंभ: नीति आयोग उपाध्यक्ष

: विकसित भारत 2047 का लक्ष्य पाने में शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, बुनियादी ढांचा और उद्यमिता चार प्रमुख स्तंभ: नीति आयोग उपाध्यक्ष

CJI पर टिप्पणी को लेकर संजय राउत और निखिल वागले को सुप्रीम कोर्ट का अवमानना नोटिस

: CJI पर टिप्पणी को लेकर संजय राउत और निखिल वागले को सुप्रीम कोर्ट का अवमानना नोटिस

बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर सख्त नियमों की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब

: बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर सख्त नियमों की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब

पंजाब ड्रग्स, गैंगस्टरवाद और संगठित अपराध से जूझ रहा है: गृह मंत्री अमित शाह

: पंजाब ड्रग्स, गैंगस्टरवाद और संगठित अपराध से जूझ रहा है: गृह मंत्री अमित शाह

‘सपा के बिना रायबरेली भी जीत पाओगे?’ राजनाथ सिंह का राहुल गांधी पर कटाक्ष

: ‘सपा के बिना रायबरेली भी जीत पाओगे?’ राजनाथ सिंह का राहुल गांधी पर कटाक्ष

‘सर्वत्र सर्वोत्तम सुरक्षा’ के ध्येय के साथ राष्ट्र की रक्षा में जुटे NSG के जवान, स्थापना दिवस पर नेताओं ने दी शुभकामनाएं

: ‘सर्वत्र सर्वोत्तम सुरक्षा’ के ध्येय के साथ राष्ट्र की रक्षा में जुटे NSG के जवान, स्थापना दिवस पर नेताओं ने दी शुभकामनाएं

X