Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी • त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा • बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा • पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा • सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग • झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल • परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान • पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी • पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर • Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

राष्ट्रीय

प्रधानमंत्री मोदी 76 वर्ष के हुए; भारत की अर्थव्यवस्था को दी रफ्तार, अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाईं बैंकिंग सेवाएं

Updated on Thursday, September 17, 2026 13:50 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुरुवार को 76 वर्ष के हो गए हैं, पीएम के तौर पर उनके 12 वर्षों के नेतृत्व में देश ने आर्थिक स्तर पर कई उपलब्धियां हासिल की हैं। इसमें जनधन खातों के जरिए बैंकिंग सेवाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना, स्टार्टअप्स को आगे बढ़ाना देना, रिकॉर्ड विदेशी मुद्रा भंडार और तेज जीडीपी ग्रोथ शामिल हैं।

योजना के तहत 59.21 करोड़ बैंकिंग खाते खोले जा चुके हैं

पीएम मोदी के पहले कार्यकाल में शुरू की गई जनधन योजना से बड़ी संख्या में कमजोर वर्ग को बैंकिग सेवाओं से जोड़ने में मदद मिली है। इस योजना के तहत 2 सितंबर, 2026 तक 59.21 करोड़ बैंकिंग खाते खोले जा चुके हैं। इसमें कुल 3.17 लाख करोड़ रुपए की राशि जमा है। इसमें 32.98 करोड़ खातों का स्वामित्व महिलाओं के पास है। साथ ही, 46.03 करोड़ खाते ग्रामीण और अर्ध-ग्रामीण इलाकों में हैं।

स्टार्टअप इकोसिस्टम खड़ा करने में भी पीएम मोदी का योगदान अहम

देश में बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम खड़े करने में भी पीएम मोदी का योगदान अहम है। डीपीआईआईटी द्वारा मान्यता प्राप्त स्टार्टअप की संख्या अगस्त, 2026 में बढ़कर 2.47 लाख से अधिक हो गई है, जो कि 2016 में मात्र 502 थी।

भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था

इस दौरान अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर भी देश का प्रदर्शन शानदार रहा है। वित्त वर्ष 27 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून अवधि) में भारत की रियल जीडीपी 7.8 प्रतिशत की दर से बढ़ी है, जो इसे दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था बनाती है। इसे मैन्युफैक्चरिंग और सर्विसेज दोनों से सपोर्ट मिल रहा है। भारत की जीडीपी का आकार करीब 4.15 ट्रिलियन डॉलर है।

विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 4 सितंबर, 2026 को समाप्त हुए हफ्ते में 785.7 अरब डॉलर था, जो कि अब तक का सबसे उच्चतम स्तर है। अब विदेशी मुद्रा भंडार में भारत, चीन, जापान और स्विट्जरलैंड के बाद दुनिया में चौथे स्थान पर है। इसमें लगातार 10 हफ्तों से बढ़ोतरी हो रही है और इस दौरान इनमें लगभग 120 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है।

Have something to say? Post your comment
केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने अपोलो अस्पताल पहुंचकर लालकृष्ण आडवाणी का हाल जाना

: केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने अपोलो अस्पताल पहुंचकर लालकृष्ण आडवाणी का हाल जाना

प्रधानमंत्री मोदी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं

: प्रधानमंत्री मोदी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं

गुजरात के भरूच की फार्मा कंपनी में रिएक्टर ब्लास्ट होने से 5 कर्मचारियों की मौ*त, 6 घायल

: गुजरात के भरूच की फार्मा कंपनी में रिएक्टर ब्लास्ट होने से 5 कर्मचारियों की मौ*त, 6 घायल

लालकृष्ण आडवाणी अपोलो अस्पताल के आईसीयू में भर्ती, डॉ. विनीत सूरी की निगरानी में चल रहा इलाज; हालत स्थिर

: लालकृष्ण आडवाणी अपोलो अस्पताल के आईसीयू में भर्ती, डॉ. विनीत सूरी की निगरानी में चल रहा इलाज; हालत स्थिर

विकसित भारत 2047 का लक्ष्य पाने में शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, बुनियादी ढांचा और उद्यमिता चार प्रमुख स्तंभ: नीति आयोग उपाध्यक्ष

: विकसित भारत 2047 का लक्ष्य पाने में शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, बुनियादी ढांचा और उद्यमिता चार प्रमुख स्तंभ: नीति आयोग उपाध्यक्ष

CJI पर टिप्पणी को लेकर संजय राउत और निखिल वागले को सुप्रीम कोर्ट का अवमानना नोटिस

: CJI पर टिप्पणी को लेकर संजय राउत और निखिल वागले को सुप्रीम कोर्ट का अवमानना नोटिस

बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर सख्त नियमों की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब

: बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर सख्त नियमों की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब

पंजाब ड्रग्स, गैंगस्टरवाद और संगठित अपराध से जूझ रहा है: गृह मंत्री अमित शाह

: पंजाब ड्रग्स, गैंगस्टरवाद और संगठित अपराध से जूझ रहा है: गृह मंत्री अमित शाह

‘सपा के बिना रायबरेली भी जीत पाओगे?’ राजनाथ सिंह का राहुल गांधी पर कटाक्ष

: ‘सपा के बिना रायबरेली भी जीत पाओगे?’ राजनाथ सिंह का राहुल गांधी पर कटाक्ष

‘सर्वत्र सर्वोत्तम सुरक्षा’ के ध्येय के साथ राष्ट्र की रक्षा में जुटे NSG के जवान, स्थापना दिवस पर नेताओं ने दी शुभकामनाएं

: ‘सर्वत्र सर्वोत्तम सुरक्षा’ के ध्येय के साथ राष्ट्र की रक्षा में जुटे NSG के जवान, स्थापना दिवस पर नेताओं ने दी शुभकामनाएं

X