Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी • त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा • बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा • पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा • सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग • झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल • परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान • पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी • पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर • Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

राष्ट्रीय

चंदौली से क्योंझर तक ‘लखपति दीदी’ बनीं महिला सशक्तिकरण की मिसाल, पीएम मोदी का जताया आभार

Updated on Thursday, September 17, 2026 13:51 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को लेकर देशभर में उत्साह का माहौल है। भारतीय जनता पार्टी इस विशेष अवसर को ‘सेवा संकल्प’ के रूप में मनाने की तैयारी में है। इसी क्रम में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) से जुड़ी ग्रामीण महिलाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विभिन्न योजनाओं की सराहना की है। महिलाओं ने विशेष रूप से ‘लखपति दीदी’ पहल को ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि इससे उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है।

उत्तर प्रदेश के चंदौली में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने आत्मनिर्भरता की नई कहानी लिखी है। कभी रोजगार की तलाश में रहने वाली महिलाएं आज खुद कारोबार कर रही हैं और दूसरी महिलाओं को भी रोजगार दे रही हैं। यहां ओडीओपी योजना के तहत शुरू हुआ जरी-जरदोजी का काम अब करीब 11 मुस्लिम परिवारों के लिए आर्थिक सहारा बन चुका है।

स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं का कहना है कि पहले उन्हें घर चलाने में काफी मुश्किलें आती थीं, लेकिन सरकारी योजनाओं से जुड़ने के बाद अब वे आत्मनिर्भर बन गई हैं। समूह की लाभार्थी रेखा कुमारी ने आईएएनएस से बात करते हुए बताया कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) से जुड़ने के बाद उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल गई है।

समूह की अध्यक्ष अफशाना और सदस्यों आशिया और परवीन ने बताया कि अब वे खुद कमा रही हैं और अपने परिवार को आर्थिक सहयोग दे रही हैं। पीएम मोदी के जन्मदिन के अवसर पर इन सभी महिलाओं ने प्रधानमंत्री को बधाई दी और कहा कि उनकी योजनाओं ने ग्रामीण महिलाओं को नई पहचान दी है।

वहीं ओडिशा के क्योंझर जिले के गोविंदपुर गांव की ज्योत्सना रानी महंता भी ‘लखपति दीदी’ योजना की सफलता की मिसाल हैं। ज्योत्सना ने बताया, “मैं क्योंझर के गोविंदपुर गांव की एक लखपति दीदी हूं। मुझे लखपति दीदी योजना के तहत एक लाख रुपए का लोन मिला। पहले मुझे घर चलाने में बहुत मुश्किल होती थी। लेकिन अब मैंने सिलाई मशीन खरीद ली है, उस पर काम करती हूं और अच्छी कमाई करती हूं, जिससे मेरा घर आसानी से चल रहा है।”

उन्होंने कहा, “इसके लिए मैं प्रधानमंत्री का दिल से धन्यवाद करती हूं और ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि उन्हें लंबी उम्र दें ताकि वे लंबे समय तक देश की सेवा करते रहें।” राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत देश भर में करोड़ों महिलाएं स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर लखपति दीदी बनने की ओर अग्रसर हैं। सरकार का लक्ष्य 3 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाना है, जो ग्रामीण भारत में महिला सशक्तिकरण की सबसे बड़ी कहानी बन रही है।(

Have something to say? Post your comment
केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने अपोलो अस्पताल पहुंचकर लालकृष्ण आडवाणी का हाल जाना

: केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने अपोलो अस्पताल पहुंचकर लालकृष्ण आडवाणी का हाल जाना

प्रधानमंत्री मोदी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं

: प्रधानमंत्री मोदी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं

गुजरात के भरूच की फार्मा कंपनी में रिएक्टर ब्लास्ट होने से 5 कर्मचारियों की मौ*त, 6 घायल

: गुजरात के भरूच की फार्मा कंपनी में रिएक्टर ब्लास्ट होने से 5 कर्मचारियों की मौ*त, 6 घायल

लालकृष्ण आडवाणी अपोलो अस्पताल के आईसीयू में भर्ती, डॉ. विनीत सूरी की निगरानी में चल रहा इलाज; हालत स्थिर

: लालकृष्ण आडवाणी अपोलो अस्पताल के आईसीयू में भर्ती, डॉ. विनीत सूरी की निगरानी में चल रहा इलाज; हालत स्थिर

विकसित भारत 2047 का लक्ष्य पाने में शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, बुनियादी ढांचा और उद्यमिता चार प्रमुख स्तंभ: नीति आयोग उपाध्यक्ष

: विकसित भारत 2047 का लक्ष्य पाने में शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, बुनियादी ढांचा और उद्यमिता चार प्रमुख स्तंभ: नीति आयोग उपाध्यक्ष

CJI पर टिप्पणी को लेकर संजय राउत और निखिल वागले को सुप्रीम कोर्ट का अवमानना नोटिस

: CJI पर टिप्पणी को लेकर संजय राउत और निखिल वागले को सुप्रीम कोर्ट का अवमानना नोटिस

बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर सख्त नियमों की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब

: बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर सख्त नियमों की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब

पंजाब ड्रग्स, गैंगस्टरवाद और संगठित अपराध से जूझ रहा है: गृह मंत्री अमित शाह

: पंजाब ड्रग्स, गैंगस्टरवाद और संगठित अपराध से जूझ रहा है: गृह मंत्री अमित शाह

‘सपा के बिना रायबरेली भी जीत पाओगे?’ राजनाथ सिंह का राहुल गांधी पर कटाक्ष

: ‘सपा के बिना रायबरेली भी जीत पाओगे?’ राजनाथ सिंह का राहुल गांधी पर कटाक्ष

‘सर्वत्र सर्वोत्तम सुरक्षा’ के ध्येय के साथ राष्ट्र की रक्षा में जुटे NSG के जवान, स्थापना दिवस पर नेताओं ने दी शुभकामनाएं

: ‘सर्वत्र सर्वोत्तम सुरक्षा’ के ध्येय के साथ राष्ट्र की रक्षा में जुटे NSG के जवान, स्थापना दिवस पर नेताओं ने दी शुभकामनाएं

X