Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी • त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा • बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा • पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा • सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग • झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल • परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान • पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी • पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर • Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

राष्ट्रीय

Semicon India 2.0 का लक्ष्य कम से कम 200 चिप-डिज़ाइन स्टार्टअप और कंपनियां शामिल करना: अश्विनी वैष्णव

Updated on Thursday, September 17, 2026 13:56 PM IST

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गुरुवार को कहा कि Semicon India 2.0 का लक्ष्य भारत की सेमीकंडक्टर जरूरतों के अनुरूप चिप डिज़ाइन करने वाले कम से कम 200 स्टार्टअप और कंपनियों को शामिल करना है। उन्होंने SEMICON India 2026 के दौरान यह जानकारी दी। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि Semicon India 1.0 में 105 स्टार्टअप शामिल हुए थे, जिनमें से करीब 20 को लगभग 800 करोड़ रुपये की वेंचर कैपिटल फंडिंग मिली थी। उन्होंने Semicon India 2.0 के छह प्रमुख स्तंभों की विस्तार से जानकारी दी।

चिप डिज़ाइन और मशीन-मटीरियल पर फोकस

केंद्रीय मंत्री ने कहा, “SEMICON 2.0 में हम कम से कम 200 ऐसे स्टार्टअप और कंपनियों को टारगेट करेंगे जो भारत में सेमीकंडक्टर की जरूरतों के हिसाब से चिप डिज़ाइन करते हैं।” दूसरा स्तंभ मशीनों और मटीरियल पर केंद्रित होगा। उन्होंने बताया कि इस आयोजन के दौरान घोषित 5 अरब डॉलर के निवेश से देश में रोजगार सृजन को बड़ी गति मिलेगी।

डिस्प्ले, मेमोरी और एडवांस्ड पैकेजिंग

तीसरा स्तंभ डिस्प्ले, मेमोरी, सिलिकॉन, कंपाउंड और लॉजिक पर केंद्रित रहेगा। चौथा स्तंभ एडवांस्ड पैकेजिंग यूनिट्स पर आधारित होगा। अश्विनी वैष्णव ने कहा, “ओडिशा में पहले से ही एक 3D पैकेजिंग यूनिट बन रही है।”

आरएंडडी और टैलेंट डेवलपमेंट

पांचवां स्तंभ अनुसंधान एवं विकास (आरएंडडी) पर केंद्रित होगा, जिसमें उद्योग और अकादमी के सहयोग से उद्योग की अत्याधुनिक जरूरतों से जुड़े प्रोजेक्ट्स पर काम किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री ने स्पष्ट किया, “यह पूरी तरह से इंडस्ट्री और एकेडेमिया द्वारा संचालित होगा, जो आपस में तालमेल और सामंजस्य के साथ काम करेंगे। यह अलग-थलग तरह का आरएंडडी नहीं होगा। हम जिस आरएंडडी पर ध्यान देंगे, वह बहुत ज्यादा प्रैक्टिकल या अप्लाइड होगा।”

छठे स्तंभ के बारे में अश्विनी वैष्णव ने कहा कि ध्यान टैलेंट डेवलपमेंट पर होगा। उन्होंने बताया कि Semicon India 1.0 में 10 वर्षों में 85,000 डिज़ाइन इंजीनियरों को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य रखा गया था, जबकि चार वर्षों में ही 70,000 डिज़ाइन इंजीनियरों को प्रशिक्षित किया जा चुका है। उन्होंने कहा, “Semicon 2.0 में हम टेक्नीशियन टैलेंट, क्लीन रूम टैलेंट और फैक्ट्री फ्लोर टैलेंट को विकसित करने का बड़ा काम हाथ में लेंगे और हमारा लक्ष्य एक लाख टैलेंट को विकसित करना होगा।” यह टैलेंट भारत में बनने वाली फैक्ट्रियों में सीधे रोजगार पाएगा और वैश्विक प्रतिभा पूल भी तैयार करेगा।

SEMICON India 2026 का व्यापक आयोजन

गौरतलब हो, 17 से 19 सितंबर तक चलने वाला SEMICON India 2026 उद्योग भागीदारी, नीति दिशा और अंतरराष्ट्रीय साझेदारियों पर केंद्रित है। यह सम्मेलन इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन (आईएसएम), एमईआईटीवाई और वैश्विक उद्योग संगठन एसईएमआई द्वारा ‘सिलिकॉन टू सिस्टम्स: बिल्डिंग द इकोसिस्टम’ थीम के तहत आयोजित किया जा रहा है। आयोजन में 15,000 वर्ग मीटर क्षेत्र में 300 अंतरराष्ट्रीय फर्मों सहित 600 से अधिक प्रदर्शक और 150 से अधिक वक्ता शामिल होंगे।

प्रदर्शनी में छह देशों तथा 12 राज्य सरकारों के पवेलियन के साथ स्टार्टअप, छात्र हैकाथॉन और कार्यबल विकास के विशेष खंड भी होंगे। सेमीकॉन इंडिया कार्यक्रम के तहत केंद्र सरकार ने 12 सेमीकंडक्टर परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इनमें से सेमीकॉन 1.0 के अंतर्गत स्वीकृत तीन इकाइयों ने वाणिज्यिक उत्पादन शुरू कर दिया है। केंद्रीय कैबिनेट ने अगले चरण सेमीकॉन 2.0 को भी मंजूरी दे दी है

Have something to say? Post your comment
केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने अपोलो अस्पताल पहुंचकर लालकृष्ण आडवाणी का हाल जाना

: केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने अपोलो अस्पताल पहुंचकर लालकृष्ण आडवाणी का हाल जाना

प्रधानमंत्री मोदी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं

: प्रधानमंत्री मोदी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं

गुजरात के भरूच की फार्मा कंपनी में रिएक्टर ब्लास्ट होने से 5 कर्मचारियों की मौ*त, 6 घायल

: गुजरात के भरूच की फार्मा कंपनी में रिएक्टर ब्लास्ट होने से 5 कर्मचारियों की मौ*त, 6 घायल

लालकृष्ण आडवाणी अपोलो अस्पताल के आईसीयू में भर्ती, डॉ. विनीत सूरी की निगरानी में चल रहा इलाज; हालत स्थिर

: लालकृष्ण आडवाणी अपोलो अस्पताल के आईसीयू में भर्ती, डॉ. विनीत सूरी की निगरानी में चल रहा इलाज; हालत स्थिर

विकसित भारत 2047 का लक्ष्य पाने में शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, बुनियादी ढांचा और उद्यमिता चार प्रमुख स्तंभ: नीति आयोग उपाध्यक्ष

: विकसित भारत 2047 का लक्ष्य पाने में शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, बुनियादी ढांचा और उद्यमिता चार प्रमुख स्तंभ: नीति आयोग उपाध्यक्ष

CJI पर टिप्पणी को लेकर संजय राउत और निखिल वागले को सुप्रीम कोर्ट का अवमानना नोटिस

: CJI पर टिप्पणी को लेकर संजय राउत और निखिल वागले को सुप्रीम कोर्ट का अवमानना नोटिस

बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर सख्त नियमों की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब

: बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर सख्त नियमों की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब

पंजाब ड्रग्स, गैंगस्टरवाद और संगठित अपराध से जूझ रहा है: गृह मंत्री अमित शाह

: पंजाब ड्रग्स, गैंगस्टरवाद और संगठित अपराध से जूझ रहा है: गृह मंत्री अमित शाह

‘सपा के बिना रायबरेली भी जीत पाओगे?’ राजनाथ सिंह का राहुल गांधी पर कटाक्ष

: ‘सपा के बिना रायबरेली भी जीत पाओगे?’ राजनाथ सिंह का राहुल गांधी पर कटाक्ष

‘सर्वत्र सर्वोत्तम सुरक्षा’ के ध्येय के साथ राष्ट्र की रक्षा में जुटे NSG के जवान, स्थापना दिवस पर नेताओं ने दी शुभकामनाएं

: ‘सर्वत्र सर्वोत्तम सुरक्षा’ के ध्येय के साथ राष्ट्र की रक्षा में जुटे NSG के जवान, स्थापना दिवस पर नेताओं ने दी शुभकामनाएं

X