Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• वर्ल्ड कप 2027 के लिए बुमराह की यह कैसी तैयारी? 2023 के बाद खेले हैं सिर्फ दो वनडे मैच • भारत बनाम वेस्टइंडीज: पांचवें टी20 मैच पर बारिश का साया, जानिए बेंगलुरु में कैसा रहेगा मौसम का हाल • लालकृष्ण आडवाणी अपोलो अस्पताल के आईसीयू में भर्ती, डॉ. विनीत सूरी की निगरानी में चल रहा इलाज; हालत स्थिर • फेक सर्वे के जरिए बसपा को कमजोर दिखाने की साजिश, विरोधियों के दुष्प्रचार से सावधान रहें : मायावती • 'अक्का' का टीजर रिलीज, गैंगस्टर वर्ल्ड में दिखेगी दो महिलाओं की जंग • 27वीं सालगिरह पर श्रीराम नेने ने किया माधुरी को विश, बोले- तुम आज भी मेरी फेवरेट हो • दिल्ली कैपिटल्स की आधिकारिक घोषणा, श्रीलंकाई दिग्गज चामिंडा वास को बनाया तेज गेंदबाजी कोच • एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो • ट्रंप का यू-टर्न: 'ग्राहम एक्ट' लागू पर छूट का ऐलान, रूस से तेल खरीद पर भारत-चीन को फिलहाल टैरिफ से राहत • दीपावली के पीक सीजन में विरोध-प्रदर्शनों से कारोबार प्रभावित, व्यापारी बोले-कनॉट प्लेस प्रदर्शन मुक्त हो

हिमाचल प्रदेश

कार्टून, रंगोली और भाषण प्रतियोगिताओं से सजा युवा महोत्सव का दूसरा दिन

Updated on Thursday, September 17, 2026 19:15 PM IST

शिमला।  राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय (कोटशेरा), चौड़ा मैदान, शिमला में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) के तीन दिवसीय अंतर-महाविद्यालय युवा महोत्सव (ग्रुप-1: रचनात्मकता) के दूसरे दिन विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। 16 से 18 सितंबर तक आयोजित हो रहे इस युवा महोत्सव में विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा और अभिव्यक्ति कौशल का प्रदर्शन किया।
 
 
महोत्सव के दूसरे दिन कॉलेज मेकिंग (कोलाज मेकिंग), कार्टून मेकिंग और रंगोली प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इसके साथ ही भाषण (एलोक्यूशन) और वाद-विवाद प्रतियोगिताएं भी जारी रहीं। विभिन्न महाविद्यालयों से पहुंचे विद्यार्थियों ने प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया।
 
 
कार्टून मेकिंग प्रतियोगिता में 29 कॉलेजों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जबकि रंगोली प्रतियोगिता में 31 कॉलेजों की भागीदारी रही। पोस्टर मेकिंग में 48 कॉलेजों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी कल्पनाशीलता, कलात्मक कौशल और विचारों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने का अवसर मिला।
 
 
कार्यक्रम में राजकीय महाविद्यालय ठियोग के प्राचार्य डॉ. भूपिंदर ठाकुर, जी.बी. पंत मेमोरियल राजकीय महाविद्यालय रामपुर बुशहर के प्राचार्य डॉ. पंकज बसोटीआ तथा राजकीय महाविद्यालय डाड़लाघाट की प्राचार्या डॉ. रुचि रमेश ने विशेष अतिथियों के रूप में शिरकत की।
 
 
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. गोपाल चौहान ने बताया कि तीन दिवसीय युवा महोत्सव का समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह 18 सितंबर को कॉलेज परिसर में आयोजित किया जाएगा। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. महावीर सिंह समापन समारोह के मुख्य अतिथि होंगे।
 
 
कार्यक्रम के आयोजन सचिव डॉ. राजीव शर्मा ने बताया कि युवा महोत्सव के तहत क्विज प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले भी 18 सितंबर को आयोजित किए जाएंगे। समापन समारोह के अवसर पर फोटोग्राफी, पोस्टर मेकिंग, ऑन-द-स्पॉट पेंटिंग और रंगोली डिजाइनों की विशेष प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।
 
 
उन्होंने कहा कि युवा महोत्सव विद्यार्थियों को विभिन्न कला एवं रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ विभिन्न महाविद्यालयों के विद्यार्थियों के साथ संवाद और अनुभव साझा करने का मंच भी प्रदान कर रहा है। प्रतियोगिताओं में महाविद्यालयों की उत्साहपूर्ण भागीदारी से आयोजन में विद्यार्थियों की रचनात्मकता और प्रतिभा को देखने का अवसर मिल रहा है।
 
 
Have something to say? Post your comment
जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

: जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

: बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

: सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात

: पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात

Himachal: नए जिलों के मुद्दे पर CM सुक्खू पर जमकर बरसे जयराम ठाकुर, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

: Himachal: नए जिलों के मुद्दे पर CM सुक्खू पर जमकर बरसे जयराम ठाकुर, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

'कांग्रेस के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को रद्द करने का सपना देख रहे जयराम', CM सुक्खू ने विपक्ष पर साधा निशाना

: 'कांग्रेस के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को रद्द करने का सपना देख रहे जयराम', CM सुक्खू ने विपक्ष पर साधा निशाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवा शक्ति, शिक्षा, नवाचार और आत्मनिर्भरता से विकसित भारत का निर्माण हो रहा है : डॉ. सिकंदर कुमार

: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवा शक्ति, शिक्षा, नवाचार और आत्मनिर्भरता से विकसित भारत का निर्माण हो रहा है : डॉ. सिकंदर कुमार

मुख्यमंत्री ने रंगरिक में बालिका छात्रावास के लिए 2 करोड़ रुपये देने की घोषणा की

: मुख्यमंत्री ने रंगरिक में बालिका छात्रावास के लिए 2 करोड़ रुपये देने की घोषणा की

गारंटियों में विफलता और नए शगूफे छोड़ जनता को छलने में जुटी सुक्खू सरकार : जयराम ठाकुर

: गारंटियों में विफलता और नए शगूफे छोड़ जनता को छलने में जुटी सुक्खू सरकार : जयराम ठाकुर

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

: सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

X