Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• वर्ल्ड कप 2027 के लिए बुमराह की यह कैसी तैयारी? 2023 के बाद खेले हैं सिर्फ दो वनडे मैच • भारत बनाम वेस्टइंडीज: पांचवें टी20 मैच पर बारिश का साया, जानिए बेंगलुरु में कैसा रहेगा मौसम का हाल • लालकृष्ण आडवाणी अपोलो अस्पताल के आईसीयू में भर्ती, डॉ. विनीत सूरी की निगरानी में चल रहा इलाज; हालत स्थिर • फेक सर्वे के जरिए बसपा को कमजोर दिखाने की साजिश, विरोधियों के दुष्प्रचार से सावधान रहें : मायावती • 'अक्का' का टीजर रिलीज, गैंगस्टर वर्ल्ड में दिखेगी दो महिलाओं की जंग • 27वीं सालगिरह पर श्रीराम नेने ने किया माधुरी को विश, बोले- तुम आज भी मेरी फेवरेट हो • दिल्ली कैपिटल्स की आधिकारिक घोषणा, श्रीलंकाई दिग्गज चामिंडा वास को बनाया तेज गेंदबाजी कोच • एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो • ट्रंप का यू-टर्न: 'ग्राहम एक्ट' लागू पर छूट का ऐलान, रूस से तेल खरीद पर भारत-चीन को फिलहाल टैरिफ से राहत • दीपावली के पीक सीजन में विरोध-प्रदर्शनों से कारोबार प्रभावित, व्यापारी बोले-कनॉट प्लेस प्रदर्शन मुक्त हो

हिमाचल प्रदेश

सीबीएसई स्कूलों का बदलेगा रंग-रूप, शिक्षकों के लिए ड्रेस कोड भी अनिवार्य

Updated on Thursday, September 17, 2026 19:28 PM IST

शिमला। हिमाचल प्रदेश में सीबीएसई से संबद्ध, पंजीकृत और सीबीएसई के लिए स्वीकृत सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों के परिसर अब एक समान रंग-रूप में नजर आएंगे। शिक्षा विभाग ने इन स्कूलों के भवन, मुख्य प्रवेश द्वार और बाउंड्रीवाल के लिए मानकीकृत रंग योजना और डिजाइन तय कर दिया है। इसके साथ ही शिक्षकों के लिए अनिवार्य ड्रेस कोड भी लागू करने के निर्देश जारी किए गए हैं।
 
विभाग के अनुसार स्कूलों के लिए ऑलिव ग्रीन और सैंड बेज मुख्य रंग होंगे। इनके साथ क्रीम, लाइट ग्रे और चारकोल ग्रे को पूरक रंग के रूप में इस्तेमाल किया जाएगा। विभाग ने इस रंग योजना को हिमाचल के प्राकृतिक परिवेश, मौसम की अनुकूलता, रखरखाव में सुविधा, पर्यावरण संरक्षण और ‘गो ग्रीन’ थीम को ध्यान में रखकर तैयार किया है।
 
गेट और बाउंड्रीवाल का डिजाइन भी तय नए निर्माण, नवीनीकरण, बड़े मरम्मत कार्य, पेंटिंग और बाहरी फिनिशिंग में निर्धारित रंग योजना का पालन करना होगा। भवन के बाहरी हिस्से के अलावा दरवाजे, खिड़कियां, ग्रिल, रेलिंग और अन्य दिखाई देने वाले हिस्सों में भी स्वीकृत रंग योजना लागू होगी।
 
स्कूलों की बाउंड्रीवाल और मुख्य प्रवेश द्वार भी इसी मानकीकृत कैंपस डिजाइन का हिस्सा होंगे। विभाग ने स्पष्ट किया है कि स्कूल स्तर पर स्वीकृत डिजाइन या रंग में किसी तरह का बदलाव नहीं किया जा सकेगा। यदि निर्माण या मरम्मत का कार्य लोक निर्माण विभाग अथवा किसी अन्य एजेंसी के माध्यम से कराया जा रहा है तो संबंधित उपनिदेशक को यह सुनिश्चित करना होगा कि स्वीकृत डिजाइन और तकनीकी specifications को ड्राइंग, estimate और निर्माण कार्य में शामिल किया जाए।
बिना मंजूरी नहीं होगा बदलाव किसी स्कूल में स्थानीय परिस्थितियों के कारण स्वीकृत डिजाइन से अलग काम की आवश्यकता होने पर मामले को संबंधित उपनिदेशक के माध्यम से निदेशालय भेजना होगा। निदेशालय की पूर्व अनुमति के बिना किसी तरह का बदलाव नहीं किया जा सकेगा। 
 
1 अक्तूबर से शिक्षकों को ड्रेस कोड में आना होगा दूसरे आदेश में शिक्षा विभाग ने सीबीएसई से जुड़े सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के ड्रेस कोड को लेकर भी सख्ती कर दी है। विभाग ने 10 सितंबर 2026 को जारी पूर्व निर्देशों की निरंतरता में कहा है कि 1 अक्तूबर 2026 से सभी शिक्षक अनिवार्य रूप से निर्धारित ड्रेस कोड का पालन करेंगे।
 
यह व्यवस्था जिले के उन सभी सरकारी स्कूलों में लागू होगी, जो सीबीएसई से संबद्ध, पंजीकृत अथवा सीबीएसई के लिए स्वीकृत हैं। संबंधित उपनिदेशकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने जिलों के स्कूलों में ड्रेस कोड की अनुपालना सुनिश्चित करवाएं।
 
Have something to say? Post your comment
जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

: जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

: बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

: सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात

: पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात

Himachal: नए जिलों के मुद्दे पर CM सुक्खू पर जमकर बरसे जयराम ठाकुर, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

: Himachal: नए जिलों के मुद्दे पर CM सुक्खू पर जमकर बरसे जयराम ठाकुर, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

'कांग्रेस के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को रद्द करने का सपना देख रहे जयराम', CM सुक्खू ने विपक्ष पर साधा निशाना

: 'कांग्रेस के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को रद्द करने का सपना देख रहे जयराम', CM सुक्खू ने विपक्ष पर साधा निशाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवा शक्ति, शिक्षा, नवाचार और आत्मनिर्भरता से विकसित भारत का निर्माण हो रहा है : डॉ. सिकंदर कुमार

: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवा शक्ति, शिक्षा, नवाचार और आत्मनिर्भरता से विकसित भारत का निर्माण हो रहा है : डॉ. सिकंदर कुमार

मुख्यमंत्री ने रंगरिक में बालिका छात्रावास के लिए 2 करोड़ रुपये देने की घोषणा की

: मुख्यमंत्री ने रंगरिक में बालिका छात्रावास के लिए 2 करोड़ रुपये देने की घोषणा की

गारंटियों में विफलता और नए शगूफे छोड़ जनता को छलने में जुटी सुक्खू सरकार : जयराम ठाकुर

: गारंटियों में विफलता और नए शगूफे छोड़ जनता को छलने में जुटी सुक्खू सरकार : जयराम ठाकुर

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

: सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

X