Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• वर्ल्ड कप 2027 के लिए बुमराह की यह कैसी तैयारी? 2023 के बाद खेले हैं सिर्फ दो वनडे मैच • भारत बनाम वेस्टइंडीज: पांचवें टी20 मैच पर बारिश का साया, जानिए बेंगलुरु में कैसा रहेगा मौसम का हाल • लालकृष्ण आडवाणी अपोलो अस्पताल के आईसीयू में भर्ती, डॉ. विनीत सूरी की निगरानी में चल रहा इलाज; हालत स्थिर • फेक सर्वे के जरिए बसपा को कमजोर दिखाने की साजिश, विरोधियों के दुष्प्रचार से सावधान रहें : मायावती • 'अक्का' का टीजर रिलीज, गैंगस्टर वर्ल्ड में दिखेगी दो महिलाओं की जंग • 27वीं सालगिरह पर श्रीराम नेने ने किया माधुरी को विश, बोले- तुम आज भी मेरी फेवरेट हो • दिल्ली कैपिटल्स की आधिकारिक घोषणा, श्रीलंकाई दिग्गज चामिंडा वास को बनाया तेज गेंदबाजी कोच • एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो • ट्रंप का यू-टर्न: 'ग्राहम एक्ट' लागू पर छूट का ऐलान, रूस से तेल खरीद पर भारत-चीन को फिलहाल टैरिफ से राहत • दीपावली के पीक सीजन में विरोध-प्रदर्शनों से कारोबार प्रभावित, व्यापारी बोले-कनॉट प्लेस प्रदर्शन मुक्त हो

हिमाचल प्रदेश

ठियोग में ग्रामीण युवाओं को उद्यमिता और स्वरोजगार के अवसरों की जानकारी

Updated on Thursday, September 17, 2026 19:35 PM IST

ठियोग: प्री-ग्रामीण इन्क्यूबेशन केंद्र, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) ठियोग में RAMP योजना के तहत बुधवार को द्वितीय जिला स्तरीय सेंसिटाइजेशन कार्यशाला का आयोजन किया गया। हिमाचल प्रदेश उद्यमिता विकास केंद्र (HPCED) और उद्योग विभाग के सहयोग से आयोजित कार्यशाला में द प्लैनेट एजुकेशन सोसाइटी, पांवटा साहिब ने भी सहयोग किया।

कार्यशाला का उद्देश्य ग्रामीण युवाओं, विद्यार्थियों, स्वयं सहायता समूहों (SHGs) तथा स्थानीय युवाओं को उद्यमिता, स्वरोजगार, स्टार्टअप और सूक्ष्म एवं लघु व्यवसायों के अवसरों के प्रति जागरूक करना रहा।

प्रतिभागियों को बताया गया कि स्वरोजगार न केवल रोजगार प्राप्त करने का माध्यम है, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर पैदा करने का प्रभावी जरिया भी है। युवाओं को स्थानीय संसाधनों और अपने कौशल का उपयोग कर छोटे व्यवसाय शुरू करने तथा उन्हें आगे बढ़ाने की संभावनाओं की जानकारी दी गई।

इस दौरान प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP), प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया। प्रतिभागियों को योजनाओं के तहत उपलब्ध ऋण, सब्सिडी, प्रशिक्षण, कौशल विकास और अन्य सहायता के प्रावधानों से अवगत करवाया गया। उन्हें बताया गया कि इन योजनाओं का लाभ लेकर युवा अपने व्यवसायिक विचारों को उद्यम में बदल सकते हैं।

कार्यशाला में करीब 110 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इनमें आईटीआई ठियोग के विद्यार्थी, स्वयं सहायता समूहों के सदस्य, स्थानीय युवा और संस्थान का स्टाफ शामिल रहा। विशेषज्ञों ने व्यवसाय शुरू करने की प्रक्रिया, स्थानीय संसाधनों पर आधारित व्यवसायिक संभावनाओं, बिजनेस आइडिया विकसित करने और उद्यमिता की मानसिकता विकसित करने को लेकर मार्गदर्शन दिया।

प्रतिभागियों को सरकारी योजनाओं से जुड़ने की प्रक्रिया की जानकारी देने के साथ प्री-ग्रामीण इन्क्यूबेशन केंद्र के माध्यम से आगे भी प्रशिक्षण, मार्गदर्शन और हैंडहोल्डिंग सपोर्ट उपलब्ध करवाने की जानकारी दी गई।

कार्यशाला में सीनियर इंस्ट्रक्टर अनीता कुमारी, डीआईसी ठियोग के एक्सटेंशन ऑफिसर सुरेंद्र शर्मा, नोडल अधिकारी एवं इंस्ट्रक्टर राम लाल, इंस्ट्रक्टर मीन चंद, द प्लैनेट एजुकेशन सोसाइटी के सहायक प्रबंधक हर्ष कुमार और सचिव मामराज शर्मा सहित संबंधित स्टाफ एवं प्रतिभागी मौजूद रहे।

समापन अवसर पर युवाओं से स्थानीय संसाधनों और कौशल को व्यावसायिक अवसरों में बदलकर आत्मनिर्भरता की दिशा में कदम बढ़ाने का आह्वान किया गया। आयोजकों ने कहा कि ऐसी कार्यशालाएं युवाओं को ‘विचार से उद्यम और उद्यम से रोजगार सृजन’ की दिशा में आगे बढ़ाने का माध्यम हैं। RAMP के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में उद्यमिता की संस्कृति को मजबूत करने और स्थानीय युवाओं को संस्थागत सहयोग से जोड़ने के लिए ऐसी गतिविधियां लगातार आयोजित की जा रही हैं।

 
 
Have something to say? Post your comment
जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

: जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

: बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

: सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात

: पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात

Himachal: नए जिलों के मुद्दे पर CM सुक्खू पर जमकर बरसे जयराम ठाकुर, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

: Himachal: नए जिलों के मुद्दे पर CM सुक्खू पर जमकर बरसे जयराम ठाकुर, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

'कांग्रेस के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को रद्द करने का सपना देख रहे जयराम', CM सुक्खू ने विपक्ष पर साधा निशाना

: 'कांग्रेस के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को रद्द करने का सपना देख रहे जयराम', CM सुक्खू ने विपक्ष पर साधा निशाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवा शक्ति, शिक्षा, नवाचार और आत्मनिर्भरता से विकसित भारत का निर्माण हो रहा है : डॉ. सिकंदर कुमार

: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवा शक्ति, शिक्षा, नवाचार और आत्मनिर्भरता से विकसित भारत का निर्माण हो रहा है : डॉ. सिकंदर कुमार

मुख्यमंत्री ने रंगरिक में बालिका छात्रावास के लिए 2 करोड़ रुपये देने की घोषणा की

: मुख्यमंत्री ने रंगरिक में बालिका छात्रावास के लिए 2 करोड़ रुपये देने की घोषणा की

गारंटियों में विफलता और नए शगूफे छोड़ जनता को छलने में जुटी सुक्खू सरकार : जयराम ठाकुर

: गारंटियों में विफलता और नए शगूफे छोड़ जनता को छलने में जुटी सुक्खू सरकार : जयराम ठाकुर

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

: सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

X