Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• ​Chamba : देश में अराजकता का माहौल बना रही कांग्रेस, सरकार को अस्थिर करने की नाकाम कोशिश : जयराम • Shimla: दीवाली से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें फिर तेज, CM सुक्खू अचानक दिल्ली रवाना • जालंधर में 14 नवंबर से 22 नवंबर, 2026 तक अग्निवीर भर्ती रैली आयोजित की जाएगी • उपायुक्त कोमल मित्तल की किसानों से अपील—मंडियों में सूखा धान लाएं, पराली जलाने से करें परहेज • पंजाब की स्वच्छ वायु पहलें राष्ट्रीय सर्वोत्तम प्रथाओं की सूची में शामिल • रूसी तेल खरीद में राहत का रूस ने क‍िया स्‍वागत, अमेरिकी फैसले को बताया ऐतिहासिक कदम • G20 बैठक में शाम‍िल होना चाहता है रूस, पुतिन का स्वागत करूंगा : राष्ट्रपति ट्रंप • केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने अपोलो अस्पताल पहुंचकर लालकृष्ण आडवाणी का हाल जाना • लंदन में प्रवासी भारतीयों ने पीएम मोदी के समर्थन में निकाली रैली, ‘भारत माता की जय’, ‘मोदी- मोदी’ और ‘जय श्री राम’ नारे लगाए • राष्ट्रपति ट्रंप ने रूसी तेल और गैस की खरीद पर प्रतिबंधों से जुड़े कानून के अमल पर रोक लगाई

हरियाणा

गुरुग्राम: हिट एंड रन मामले में एसआईटी गठित, एसीपी की निगरानी में होगी जांच

Updated on Thursday, September 17, 2026 20:39 PM IST

गुरुग्राम : गुरुग्राम के चर्चित गोल्फ कोर्स रोड हिट एंड रन मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए गुरुग्राम पुलिस ने एक विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन किया है। यह एसआईटी एसीपी की निगरानी में पूरे मामले की जांच करेगी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, एसआईटी में एसीपी के अलावा एक थाना प्रभारी, एक क्राइम ब्रांच प्रभारी और 2 एएसआई को शामिल किया गया है। टीम को जल्द से जल्द जांच पूरी कर साक्ष्य जुटाने और आरोपियों के खिलाफ मजबूत चार्जशीट तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। गुरुग्राम की एक अदालत ने बुधवार को गोल्फ कोर्स रोड पर महिला बाइकर को टक्कर मारने के आरोपी ड्राइवर कल्याण बैंसला और उसके कजिन को दो दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया है।


आरोपी कल्याण बैंसला और उसके कजिन लवनीश को ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास (जेएमएफसी) निधि बेनीवाल के सामने पेश किया गया, जिन्होंने उन्हें पुलिस कस्टडी में भेज दिया। दोनों आरोपियों को 18 सितंबर को फिर से अदालत में पेश किया जाएगा।
यह कार्रवाई गुरुग्राम पुलिस द्वारा राजस्थान के दौसा से बैंसला और हरियाणा के पलवल से लवनीश को गिरफ्तार किए जाने के एक दिन बाद हुई है। आरोप है कि घटना के समय लवनीश भी बैंसला के साथ कार में मौजूद था। कार में कुल चार लोग सवार थे।


गुरुग्राम पुलिस ने पहले इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 109 (हत्या की कोशिश) को एफआईआर में जोड़ा है। यह धारा तब जोड़ी गई जब पीड़िता सिया और उसके परिवार ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस से संपर्क किया।
दरअसल, यह मामला तब दर्ज किया गया था, जब पुलिस ने गोल्फ कोर्स रोड पर एक तेज रफ्तार कार द्वारा महिला बाइकर को टक्कर मारने का वीडियो देखकर खुद ही संज्ञान लिया था। वीडियो वायरल होने के बाद पूरे देश में आक्रोश फैल गया था।


विस्तृत जांच और सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण के बाद पुलिस ने हत्या की कोशिश का आरोप जोड़ा, जिसमें 10 साल तक की सजा का प्रावधान है। पुलिस ने कहा कि कानून-व्यवस्था की धज्जियां उड़ाने वालों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
वहीं, पीड़िता सिया ने भी बुधवार को कार में सवार चारों लोगों के लिए कड़ी सजा की मांग की। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा को लेकर समाज में सही संदेश देना जरूरी है।
सिया ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "मुझे अदालत से बहुत उम्मीदें हैं और मैं इस मामले में न्याय चाहती हूं। मैंने कल अदालत में कहा था कि कार में सवार चारों लोगों को गिरफ्तार किया जाना चाहिए और उन सभी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्हें कड़ी सजा मिलनी चाहिए, ताकि कोई भी ऐसी हरकत करने के बारे में सोचने से पहले दो बार सोचे।"

Have something to say? Post your comment
जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

: जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज

: कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज

पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार

: पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार

हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए

: हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए

हरियाणा सरकार के 2 साल पूरे: 17 अक्टूबर को सीएम नायब सैनी करेंगे बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस, कर सकते हैं कई घोषणाएं

: हरियाणा सरकार के 2 साल पूरे: 17 अक्टूबर को सीएम नायब सैनी करेंगे बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस, कर सकते हैं कई घोषणाएं

गुरुग्राम में ‘स्वच्छ वायु अभियान’ के तहत कार्रवाई, 104 किलोमीटर सड़कों पर मिलीं धूल और गंदगी से जुड़ी 258 खामियां

: गुरुग्राम में ‘स्वच्छ वायु अभियान’ के तहत कार्रवाई, 104 किलोमीटर सड़कों पर मिलीं धूल और गंदगी से जुड़ी 258 खामियां

अंबाला छावनी में जनसुनवाई में बिजली विभाग की लापरवाही पर अनिल विज सख्त, एक्सईएन हरीश गोयल के तबादले के आदेश

: अंबाला छावनी में जनसुनवाई में बिजली विभाग की लापरवाही पर अनिल विज सख्त, एक्सईएन हरीश गोयल के तबादले के आदेश

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वीडिश कंपनियों के प्रतिनिधियों से राउंड टेबल वार्ता की, निवेश का न्यौता दिया

: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वीडिश कंपनियों के प्रतिनिधियों से राउंड टेबल वार्ता की, निवेश का न्यौता दिया

ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों का जाल मजबूत कर रही सरकार : रणबीर गंगवा

: ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों का जाल मजबूत कर रही सरकार : रणबीर गंगवा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना किसान को पारदर्शी तरीके से हाथ में मिले उसकी पॉलिसी : श्याम सिंह राणा

: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना किसान को पारदर्शी तरीके से हाथ में मिले उसकी पॉलिसी : श्याम सिंह राणा

X