Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• ​Chamba : देश में अराजकता का माहौल बना रही कांग्रेस, सरकार को अस्थिर करने की नाकाम कोशिश : जयराम • Shimla: दीवाली से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें फिर तेज, CM सुक्खू अचानक दिल्ली रवाना • जालंधर में 14 नवंबर से 22 नवंबर, 2026 तक अग्निवीर भर्ती रैली आयोजित की जाएगी • उपायुक्त कोमल मित्तल की किसानों से अपील—मंडियों में सूखा धान लाएं, पराली जलाने से करें परहेज • पंजाब की स्वच्छ वायु पहलें राष्ट्रीय सर्वोत्तम प्रथाओं की सूची में शामिल • रूसी तेल खरीद में राहत का रूस ने क‍िया स्‍वागत, अमेरिकी फैसले को बताया ऐतिहासिक कदम • G20 बैठक में शाम‍िल होना चाहता है रूस, पुतिन का स्वागत करूंगा : राष्ट्रपति ट्रंप • केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने अपोलो अस्पताल पहुंचकर लालकृष्ण आडवाणी का हाल जाना • लंदन में प्रवासी भारतीयों ने पीएम मोदी के समर्थन में निकाली रैली, ‘भारत माता की जय’, ‘मोदी- मोदी’ और ‘जय श्री राम’ नारे लगाए • राष्ट्रपति ट्रंप ने रूसी तेल और गैस की खरीद पर प्रतिबंधों से जुड़े कानून के अमल पर रोक लगाई

हरियाणा

मोदी सरकार ने हथकरघा और बुनकरों को नई पहचान दिलाने का काम किया है: खेमराज सुंदरियाल

Updated on Thursday, September 17, 2026 20:43 PM IST

पानीपत : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर हरियाणा के हथकरघा क्षेत्र में पिछले करीब 60 वर्षों से काम कर रहे पद्मश्री सम्मान प्राप्त खेमराज सुंदरियाल ने उनको शुभकामनाएं दी हैं। खेमराज ने कहा कि लंबे समय तक देश के अनेक कारीगरों और बुनकरों के हुनर को व्यापक पहचान नहीं मिल पाई। उन्होंने कहा कि वर्ष 1975 के दौर में हथकरघा उद्योग पिछड़ रहा था। इसके बाद भारत सरकार ने यहां सेंटर स्थापित किया और उन्होंने बुनकरों व उद्योग से जुड़े लोगों को प्रशिक्षण देकर हथकरघा क्षेत्र को आगे बढ़ाने का प्रयास किया। अपने कार्य और योगदान के लिए भारत सरकार द्वारा पद्मश्री के लिए नामित किए जाने पर खेमराज सुंदरियाल ने इसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया। उनका कहना है कि मोदी सरकार ने हथकरघा और बुनकरों को नई पहचान दिलाने का काम किया है। जिन कारीगरों को पहले सीमित स्तर पर ही जाना जाता था, उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलने लगी है।


खेमराज सुंदरियाल के बेटे अजय ने कहा कि उनके पिता पिछले 60 वर्षों से हथकरघा क्षेत्र में काम कर रहे थे, लेकिन उनके हुनर की पहचान बड़े स्तर पर नहीं हो पाई थी। जब केंद्र सरकार की ओर से स्वयं फोन कर पद्मश्री के लिए उनके पिता के चयन की जानकारी दी गई तो परिवार के लिए यह खुशी और गर्व का क्षण था।


उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत सरकार का आभार जताते हुए प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इन कहानियों में एक तरफ स्वनिधि योजना के जरिए छोटे कारोबारियों के आत्मनिर्भर बनने की तस्वीर दिखाई देती है, तो दूसरी तरफ दशकों तक हुनर को साधने वाले कारीगरों को राष्ट्रीय सम्मान मिलने से यह संदेश भी सामने आता है कि मेहनत, हुनर और स्वरोजगार को पहचान मिलने से आम परिवारों की जिंदगी में बड़ा बदलाव आ सकता है।

Have something to say? Post your comment
जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

: जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज

: कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज

पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार

: पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार

हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए

: हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए

हरियाणा सरकार के 2 साल पूरे: 17 अक्टूबर को सीएम नायब सैनी करेंगे बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस, कर सकते हैं कई घोषणाएं

: हरियाणा सरकार के 2 साल पूरे: 17 अक्टूबर को सीएम नायब सैनी करेंगे बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस, कर सकते हैं कई घोषणाएं

गुरुग्राम में ‘स्वच्छ वायु अभियान’ के तहत कार्रवाई, 104 किलोमीटर सड़कों पर मिलीं धूल और गंदगी से जुड़ी 258 खामियां

: गुरुग्राम में ‘स्वच्छ वायु अभियान’ के तहत कार्रवाई, 104 किलोमीटर सड़कों पर मिलीं धूल और गंदगी से जुड़ी 258 खामियां

अंबाला छावनी में जनसुनवाई में बिजली विभाग की लापरवाही पर अनिल विज सख्त, एक्सईएन हरीश गोयल के तबादले के आदेश

: अंबाला छावनी में जनसुनवाई में बिजली विभाग की लापरवाही पर अनिल विज सख्त, एक्सईएन हरीश गोयल के तबादले के आदेश

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वीडिश कंपनियों के प्रतिनिधियों से राउंड टेबल वार्ता की, निवेश का न्यौता दिया

: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वीडिश कंपनियों के प्रतिनिधियों से राउंड टेबल वार्ता की, निवेश का न्यौता दिया

ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों का जाल मजबूत कर रही सरकार : रणबीर गंगवा

: ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों का जाल मजबूत कर रही सरकार : रणबीर गंगवा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना किसान को पारदर्शी तरीके से हाथ में मिले उसकी पॉलिसी : श्याम सिंह राणा

: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना किसान को पारदर्शी तरीके से हाथ में मिले उसकी पॉलिसी : श्याम सिंह राणा

X