Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• ​Chamba : देश में अराजकता का माहौल बना रही कांग्रेस, सरकार को अस्थिर करने की नाकाम कोशिश : जयराम • Shimla: दीवाली से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें फिर तेज, CM सुक्खू अचानक दिल्ली रवाना • जालंधर में 14 नवंबर से 22 नवंबर, 2026 तक अग्निवीर भर्ती रैली आयोजित की जाएगी • उपायुक्त कोमल मित्तल की किसानों से अपील—मंडियों में सूखा धान लाएं, पराली जलाने से करें परहेज • पंजाब की स्वच्छ वायु पहलें राष्ट्रीय सर्वोत्तम प्रथाओं की सूची में शामिल • रूसी तेल खरीद में राहत का रूस ने क‍िया स्‍वागत, अमेरिकी फैसले को बताया ऐतिहासिक कदम • G20 बैठक में शाम‍िल होना चाहता है रूस, पुतिन का स्वागत करूंगा : राष्ट्रपति ट्रंप • केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने अपोलो अस्पताल पहुंचकर लालकृष्ण आडवाणी का हाल जाना • लंदन में प्रवासी भारतीयों ने पीएम मोदी के समर्थन में निकाली रैली, ‘भारत माता की जय’, ‘मोदी- मोदी’ और ‘जय श्री राम’ नारे लगाए • राष्ट्रपति ट्रंप ने रूसी तेल और गैस की खरीद पर प्रतिबंधों से जुड़े कानून के अमल पर रोक लगाई

हरियाणा

केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने दिव्यांगजनों के बीच मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन, बांटी 500 ई-स्कूटी

Updated on Thursday, September 17, 2026 20:48 PM IST

फरीदाबाद : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर गुरुवार को हरियाणा के फरीदाबाद में विभिन्न सेवा कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। फरीदाबाद के सांसद और केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने गरीब और दिव्यांगजनों के बीच पहुंचकर प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन मनाया। केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कार्यक्रम के दौरान दिव्यांगजनों को करीब 500 ई-स्कूटी निःशुल्क वितरित कीं। इस पहल का उद्देश्य दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने और उनकी आवाजाही को आसान बनाना बताया गया। वहीं, थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों के लिए ब्लड डोनेशन कैंप का भी आयोजन किया गया। रक्तदान करने वाले लोगों को सम्मानित करते हुए पुरस्कार भी वितरित किए गए। कार्यक्रम के दौरान सेवा, सहायता और जरूरतमंदों तक मदद पहुंचाने का संदेश दिया गया।


कृष्णपाल गुर्जर ने समाचार एजेंसी से कहा कि आज प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन है। उनके जन्मदिन को 'सेवा संकल्प' अभियान के रूप में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक मनाने का निर्णय लिया गया है। आज उसकी शुरुआत हुई है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश के 140 करोड़ भारतीयों के सपनों को अपना संकल्प बनाया, जनसेवा को अपना धर्म बनाया और जन कल्याण के लिए अपने आप को समर्पित किया। ऐसे प्रधान सेवक के जन्मदिन के अवसर पर हमने फरीदाबाद में रक्तदान का कार्यक्रम आयोजित किया है। साथ ही, हमने इस कार्यक्रम में दिव्यांगजनों के जीवन को सरल बनाने के लिए थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों को बुलाया है। इसके अलावा, 500 दिव्यांगजनों को ई-स्कूटी दी गई हैं।


उन्होंने कहा कि अपनी योजनाओं के माध्यम से पीएम मोदी ने हमेशा समाज के हर वर्ग को ध्यान में रखकर काम किया है। 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला गया है। प्रधानमंत्री के कार्यकाल में गरीब, दिव्यांग और असहाय लोगों के उत्थान के लिए अनेक योजनाएं और प्रयास किए गए हैं।
इससे पहले, केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "राष्ट्रसेवा को अपना जीवन समर्पित करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आपका अथक परिश्रम, दूरदर्शी नेतृत्व और मां भारती के प्रति अटूट समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।"

Have something to say? Post your comment
जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

: जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज

: कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज

पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार

: पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार

हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए

: हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए

हरियाणा सरकार के 2 साल पूरे: 17 अक्टूबर को सीएम नायब सैनी करेंगे बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस, कर सकते हैं कई घोषणाएं

: हरियाणा सरकार के 2 साल पूरे: 17 अक्टूबर को सीएम नायब सैनी करेंगे बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस, कर सकते हैं कई घोषणाएं

गुरुग्राम में ‘स्वच्छ वायु अभियान’ के तहत कार्रवाई, 104 किलोमीटर सड़कों पर मिलीं धूल और गंदगी से जुड़ी 258 खामियां

: गुरुग्राम में ‘स्वच्छ वायु अभियान’ के तहत कार्रवाई, 104 किलोमीटर सड़कों पर मिलीं धूल और गंदगी से जुड़ी 258 खामियां

अंबाला छावनी में जनसुनवाई में बिजली विभाग की लापरवाही पर अनिल विज सख्त, एक्सईएन हरीश गोयल के तबादले के आदेश

: अंबाला छावनी में जनसुनवाई में बिजली विभाग की लापरवाही पर अनिल विज सख्त, एक्सईएन हरीश गोयल के तबादले के आदेश

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वीडिश कंपनियों के प्रतिनिधियों से राउंड टेबल वार्ता की, निवेश का न्यौता दिया

: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वीडिश कंपनियों के प्रतिनिधियों से राउंड टेबल वार्ता की, निवेश का न्यौता दिया

ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों का जाल मजबूत कर रही सरकार : रणबीर गंगवा

: ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों का जाल मजबूत कर रही सरकार : रणबीर गंगवा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना किसान को पारदर्शी तरीके से हाथ में मिले उसकी पॉलिसी : श्याम सिंह राणा

: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना किसान को पारदर्शी तरीके से हाथ में मिले उसकी पॉलिसी : श्याम सिंह राणा

X