Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• रूसी तेल खरीद में राहत का रूस ने क‍िया स्‍वागत, अमेरिकी फैसले को बताया ऐतिहासिक कदम • G20 बैठक में शाम‍िल होना चाहता है रूस, पुतिन का स्वागत करूंगा : राष्ट्रपति ट्रंप • केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने अपोलो अस्पताल पहुंचकर लालकृष्ण आडवाणी का हाल जाना • लंदन में प्रवासी भारतीयों ने पीएम मोदी के समर्थन में निकाली रैली, ‘भारत माता की जय’, ‘मोदी- मोदी’ और ‘जय श्री राम’ नारे लगाए • राष्ट्रपति ट्रंप ने रूसी तेल और गैस की खरीद पर प्रतिबंधों से जुड़े कानून के अमल पर रोक लगाई • प्रधानमंत्री मोदी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं • रूल ऑफ माफिया से मुक्त हुआ यूपी, अब रूल ऑफ लॉ का राज: मुख्यमंत्री योगी • गुजरात के भरूच की फार्मा कंपनी में रिएक्टर ब्लास्ट होने से 5 कर्मचारियों की मौ*त, 6 घायल • भारत से नेपाल चाहता है 'बड़ी मदद', पीएम बालेन शाह के प्रस्तावित दौरे से पहले मिले संकेत • सरकार ने चीनी से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर लगाई रोक, कमजोर मानसून से उत्पादन प्रभावित

हरियाणा

संत बाबा ईशर सिंह जी ने नाम-सिमरन, गुरबाणी और सेवा के माध्यम से मानवता को दिखाई सही राह : नायब सिंह सैनी

Updated on Thursday, September 17, 2026 20:50 PM IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि संत-महापुरुषों का जीवन समाज को सही दिशा देने वाला होता है। संत बाबा ईशर सिंह जी ने अपना पूरा जीवन नाम-सिमरन, गुरबाणी, कीर्तन, सेवा और मानव कल्याण के लिए समर्पित किया। उनकी साधना और सेवा की परंपरा आज भी लाखों श्रद्धालुओं को प्रेरणा दे रही है। मुख्यमंत्री आज कुरुक्षेत्र के पिहोवा में जुरासी स्थित संत बाबा ईशर सिंह दरबार में संत बाबा ईशर सिंह जी राड़ा साहिब वालों के 51वें बरसी समागम में पहुंचे और उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी को 21 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि किसी महापुरुष की बरसी केवल उनके जीवन को स्मरण करने का अवसर नहीं होती, बल्कि उनकी शिक्षाओं को अपने जीवन में उतारने और उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लेने का भी अवसर होती है। संत भले ही शरीर रूप में हमारे बीच न हों, लेकिन उनकी वाणी, विचार और सेवा की परंपरा समाज को हमेशा मार्गदर्शन देती रहती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का दिन विशेष महत्व रखता है। आज देशभर में भगवान विश्वकर्मा जयंती मनाई जा रही है। भगवान विश्वकर्मा सृजन, निर्माण, कौशल और श्रम के प्रतीक हैं। इसके साथ ही, आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस भी है। इस अवसर पर देश और प्रदेश में सेवा, जनभागीदारी और जनकल्याण से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।


संत बाबा ईशर सिंह जी के जीवन का स्मरण करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि उनका जन्म 5 अगस्त 1905 को पंजाब के पटियाला जिले के गांव आलोवाल में माता रतन कौर जी और सरदार राम सिंह नंबरदार जी के घर हुआ था। बचपन में उनका नाम गुलाब सिंह था। युवावस्था में उन्हें संत अत्तर सिंह जी रेरू साहिब वालों का सान्निध्य और मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। उनकी प्रेरणा से उन्होंने अमृत छका और गुलाब सिंह से ईशर सिंह बने। इसके बाद उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन सिमरन, सेवा और गुरमत के प्रचार-प्रसार में समर्पित कर दिया।
नायब सिंह सैनी ने कहा कि संत बाबा ईशर सिंह जी की शिक्षाओं में सेवा और मानव कल्याण का विशेष महत्व रहा है। सेवा और समाज के प्रति समर्पण की भावना को आगे बढ़ाना ही ऐसे महान संतों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।


मुख्यमंत्री ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि संत बाबा मनी सिंह जी की अगुवाई में 51वां बरसी समागम पूर्ण श्रद्धा और धार्मिक भावना के साथ आयोजित किया गया है। समागम के दौरान श्री अखंड पाठ साहिब एवं सहज पाठ साहिब के भोग, धार्मिक दीवान, संत समागम, कवि दरबार, अरदास और अमृत संचार जैसे विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम संपन्न हो रहे हैं। ये आयोजन संगत को गुरु-घर से जोड़ने और संतों की शिक्षाओं को जन-जन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।


इस अवसर पर मुख्य जत्थेदार बाबा मनी सिंह, पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा, वरिष्ठ भाजपा नेता जयभगवान, जिला परिषद चेयरपर्सन कंवलजीत कौर मौर, बाबा सुरजीत सिंह, बाबा दिलबाग सिंह, सरपंच निशान सिंह, मीडिया कोऑर्डिनेटर तुषार सैनी, उपायुक्त विश्राम मीणा सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। समागम में बड़ी संख्या में साध-संगत ने भी भाग लिया।

Have something to say? Post your comment
जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

: जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज

: कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज

पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार

: पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार

हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए

: हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए

हरियाणा सरकार के 2 साल पूरे: 17 अक्टूबर को सीएम नायब सैनी करेंगे बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस, कर सकते हैं कई घोषणाएं

: हरियाणा सरकार के 2 साल पूरे: 17 अक्टूबर को सीएम नायब सैनी करेंगे बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस, कर सकते हैं कई घोषणाएं

गुरुग्राम में ‘स्वच्छ वायु अभियान’ के तहत कार्रवाई, 104 किलोमीटर सड़कों पर मिलीं धूल और गंदगी से जुड़ी 258 खामियां

: गुरुग्राम में ‘स्वच्छ वायु अभियान’ के तहत कार्रवाई, 104 किलोमीटर सड़कों पर मिलीं धूल और गंदगी से जुड़ी 258 खामियां

अंबाला छावनी में जनसुनवाई में बिजली विभाग की लापरवाही पर अनिल विज सख्त, एक्सईएन हरीश गोयल के तबादले के आदेश

: अंबाला छावनी में जनसुनवाई में बिजली विभाग की लापरवाही पर अनिल विज सख्त, एक्सईएन हरीश गोयल के तबादले के आदेश

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वीडिश कंपनियों के प्रतिनिधियों से राउंड टेबल वार्ता की, निवेश का न्यौता दिया

: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वीडिश कंपनियों के प्रतिनिधियों से राउंड टेबल वार्ता की, निवेश का न्यौता दिया

ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों का जाल मजबूत कर रही सरकार : रणबीर गंगवा

: ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों का जाल मजबूत कर रही सरकार : रणबीर गंगवा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना किसान को पारदर्शी तरीके से हाथ में मिले उसकी पॉलिसी : श्याम सिंह राणा

: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना किसान को पारदर्शी तरीके से हाथ में मिले उसकी पॉलिसी : श्याम सिंह राणा

X