Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• रूसी तेल खरीद में राहत का रूस ने क‍िया स्‍वागत, अमेरिकी फैसले को बताया ऐतिहासिक कदम • G20 बैठक में शाम‍िल होना चाहता है रूस, पुतिन का स्वागत करूंगा : राष्ट्रपति ट्रंप • केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने अपोलो अस्पताल पहुंचकर लालकृष्ण आडवाणी का हाल जाना • लंदन में प्रवासी भारतीयों ने पीएम मोदी के समर्थन में निकाली रैली, ‘भारत माता की जय’, ‘मोदी- मोदी’ और ‘जय श्री राम’ नारे लगाए • राष्ट्रपति ट्रंप ने रूसी तेल और गैस की खरीद पर प्रतिबंधों से जुड़े कानून के अमल पर रोक लगाई • प्रधानमंत्री मोदी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं • रूल ऑफ माफिया से मुक्त हुआ यूपी, अब रूल ऑफ लॉ का राज: मुख्यमंत्री योगी • गुजरात के भरूच की फार्मा कंपनी में रिएक्टर ब्लास्ट होने से 5 कर्मचारियों की मौ*त, 6 घायल • भारत से नेपाल चाहता है 'बड़ी मदद', पीएम बालेन शाह के प्रस्तावित दौरे से पहले मिले संकेत • सरकार ने चीनी से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर लगाई रोक, कमजोर मानसून से उत्पादन प्रभावित

हरियाणा

संगठनात्मक प्रदर्शन को और प्रभावी बनाएं, हर जिले की कार्य योजना हो स्पष्ट और परिणाम आधारित : संजय दत्त

Updated on Thursday, September 17, 2026 20:53 PM IST

गुरुग्राम : हरियाणा में पार्टी मामलों के प्रभारी संजय दत्त की गरिमामय उपस्थिति तथा हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में ट्यूलिप क्लब हाउस, सेक्टर-70, बादशाहपुर (गुरुग्राम) में सभी जिला कांग्रेस कमेटियों की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं सह प्रभारी जितेंद्र बघेल विशेष तौर पर उपस्थित रहे और इसका आयोजन गुरुग्राम ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष वर्धन यादव द्वारा किया गया। बैठक में प्रदेश के सभी जिलों में चल रहे संगठनात्मक कार्यों, मंडल मैपिंग, ब्लॉक कांग्रेस सम्मेलनों, SIR से संबंधित कार्यों, बूथ स्तर पर मतदाता सहायता केंद्रों तथा स्थानीय जन समस्याओं को लेकर जिला कांग्रेस कमेटियों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। इसके साथ ही आगामी तीन महीनों के लिए संगठनात्मक प्राथमिकताओं, कार्य योजना, आने वाले समय की चुनोतियो और भविष्य की तैयारियों पर भी विस्तार से चर्चा हुई। बैठक को संबोधित करते हुए हरियाणा में पार्टी मामलों के प्रभारी संजय दत्त ने कहा कि जिला कांग्रेस अध्यक्षों की मासिक समीक्षा बैठक संगठन को लगातार मजबूत करने की दिशा में अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि AICC महासचिव (संगठन) के. सी. वेणुगोपाल जी द्वारा संगठन सृजन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप प्रत्येक जिले की प्रदर्शन-आधारित संगठनात्मक रिपोर्ट मांगी गई है।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक जिला कांग्रेस कमेटी को अपने संगठनात्मक कार्यों और गतिविधियों का स्पष्ट आकलन करते हुए यह सुनिश्चित करना होगा कि पार्टी का संगठन केवल कागजों तक सीमित न रहे, बल्कि बूथ और मंडल स्तर तक सक्रिय रूप से दिखाई दे।
संजय दत्त ने कहा कि संगठनात्मक प्रदर्शन के निर्धारित मानकों पर अपेक्षित परिणाम नहीं देने वाले जिलों तथा ब्लॉकों पर संगठन सृजन अभियान के दूसरे चरण में विचार किया जा सकता है। इसमें मौजूदा संगठनात्मक नेतृत्व के प्रदर्शन की समीक्षा भी शामिल हो सकती है। उन्होंने सभी जिला कांग्रेस अध्यक्षों से संगठनात्मक कार्यों को प्राथमिकता देते हुए निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक जिले से निम्नलिखित बिंदुओं पर स्पष्ट और विस्तृत जानकारी अपेक्षित है—
• जिले में किए गए संगठनात्मक कार्यों एवं गतिविधियों तथा संगठन के प्रदर्शन का विस्तृत विवरण।
• PCC द्वारा मांगी गई सभी आवश्यक जानकारी और फीडबैक, विशेष रूप से मंडल मैपिंग, आयोजित एवं प्रस्तावित ब्लॉक कांग्रेस सम्मेलनों, SIR की स्थिति और बूथ मतदाता सहायता केंद्रों से संबंधित जानकारी।
• जिले के स्थानीय महत्वपूर्ण मुद्दों एवं जन समस्याओं की सूची तथा उन्हें उठाने और उनके समाधान के लिए DCC की कार्य योजना।
• आगामी तीन महीनों के लिए स्पष्ट, व्यावहारिक और समयबद्ध कार्ययोजना, जिसमें संगठनात्मक प्राथमिकताओं, मापनीय लक्ष्यों और उन्हें पूरा करने की निर्धारित समय-सीमा का स्पष्ट उल्लेख हो।

उन्होंने कहा कि जिला कांग्रेस अध्यक्ष केवल रिपोर्ट प्रस्तुत करने तक सीमित न रहें, बल्कि संगठन को मजबूत करने के लिए सक्रिय नेतृत्व और नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करें।बैठक में हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि इस समीक्षा बैठक का उद्देश्य केवल संगठन के प्रदर्शन की समीक्षा करना नहीं है, बल्कि संगठनात्मक कमियों की पहचान करना, जिन क्षेत्रों में अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है उन्हें चिन्हित करना और विशेष रूप से जमीनी स्तर तक कांग्रेस संगठन को अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाना है।
उन्होंने कहा कि प्रभारी संजय दत्त और वे स्वयं सभी जिला कांग्रेस कमेटियों के साथ स्पष्ट, रचनात्मक और परिणामोन्मुखी समीक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि अब आवश्यकता केवल रिपोर्ट प्रस्तुत करने की नहीं, बल्कि परिणाम देने की है।

राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि प्रत्येक DCC को अपनी वर्तमान स्थिति, संगठनात्मक कमियों और प्राथमिकताओं का स्पष्ट आकलन करते हुए अगले तीन महीनों के लिए ठोस और मापनीय लक्ष्य निर्धारित करने होंगे। इन लक्ष्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर जमीन पर लागू करना और उनकी नियमित समीक्षा करना भी सुनिश्चित करना होगा।
उन्होंने कहा कि हर जिले में संगठन को अधिक सक्रिय, जवाबदेह और जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने के लिए ठोस कार्ययोजना के साथ आगे बढ़ना होगा। जिला कांग्रेस अध्यक्षों की सक्रिय भागीदारी, स्पष्ट जवाबदेही और ठोस कार्य-प्रतिबद्धता ही संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने में निर्णायक भूमिका निभाएगी।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस का संगठन तभी प्रभावी होगा, जब जिला, ब्लॉक, मंडल और बूथ स्तर पर कार्यकर्ता लगातार जनता के बीच सक्रिय रहें, स्थानीय मुद्दों को मजबूती से उठाएं और आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर संघर्ष करें।

Have something to say? Post your comment
जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

: जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज

: कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज

पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार

: पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार

हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए

: हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए

हरियाणा सरकार के 2 साल पूरे: 17 अक्टूबर को सीएम नायब सैनी करेंगे बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस, कर सकते हैं कई घोषणाएं

: हरियाणा सरकार के 2 साल पूरे: 17 अक्टूबर को सीएम नायब सैनी करेंगे बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस, कर सकते हैं कई घोषणाएं

गुरुग्राम में ‘स्वच्छ वायु अभियान’ के तहत कार्रवाई, 104 किलोमीटर सड़कों पर मिलीं धूल और गंदगी से जुड़ी 258 खामियां

: गुरुग्राम में ‘स्वच्छ वायु अभियान’ के तहत कार्रवाई, 104 किलोमीटर सड़कों पर मिलीं धूल और गंदगी से जुड़ी 258 खामियां

अंबाला छावनी में जनसुनवाई में बिजली विभाग की लापरवाही पर अनिल विज सख्त, एक्सईएन हरीश गोयल के तबादले के आदेश

: अंबाला छावनी में जनसुनवाई में बिजली विभाग की लापरवाही पर अनिल विज सख्त, एक्सईएन हरीश गोयल के तबादले के आदेश

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वीडिश कंपनियों के प्रतिनिधियों से राउंड टेबल वार्ता की, निवेश का न्यौता दिया

: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वीडिश कंपनियों के प्रतिनिधियों से राउंड टेबल वार्ता की, निवेश का न्यौता दिया

ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों का जाल मजबूत कर रही सरकार : रणबीर गंगवा

: ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों का जाल मजबूत कर रही सरकार : रणबीर गंगवा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना किसान को पारदर्शी तरीके से हाथ में मिले उसकी पॉलिसी : श्याम सिंह राणा

: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना किसान को पारदर्शी तरीके से हाथ में मिले उसकी पॉलिसी : श्याम सिंह राणा

X