Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• रूसी तेल खरीद में राहत का रूस ने क‍िया स्‍वागत, अमेरिकी फैसले को बताया ऐतिहासिक कदम • G20 बैठक में शाम‍िल होना चाहता है रूस, पुतिन का स्वागत करूंगा : राष्ट्रपति ट्रंप • केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने अपोलो अस्पताल पहुंचकर लालकृष्ण आडवाणी का हाल जाना • लंदन में प्रवासी भारतीयों ने पीएम मोदी के समर्थन में निकाली रैली, ‘भारत माता की जय’, ‘मोदी- मोदी’ और ‘जय श्री राम’ नारे लगाए • राष्ट्रपति ट्रंप ने रूसी तेल और गैस की खरीद पर प्रतिबंधों से जुड़े कानून के अमल पर रोक लगाई • प्रधानमंत्री मोदी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं • रूल ऑफ माफिया से मुक्त हुआ यूपी, अब रूल ऑफ लॉ का राज: मुख्यमंत्री योगी • गुजरात के भरूच की फार्मा कंपनी में रिएक्टर ब्लास्ट होने से 5 कर्मचारियों की मौ*त, 6 घायल • भारत से नेपाल चाहता है 'बड़ी मदद', पीएम बालेन शाह के प्रस्तावित दौरे से पहले मिले संकेत • सरकार ने चीनी से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर लगाई रोक, कमजोर मानसून से उत्पादन प्रभावित

हरियाणा

यूपीआई पर फीस आम आदमी के लिए महंगाई की नई चोट : भूपेंद्र हुड्डा

Updated on Thursday, September 17, 2026 20:55 PM IST

चंडीगढ़ : पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा है कि यूपीआई भुगतान पर लगने वाली फीस आदमी पर महंगाई की नई चोट है। बीजेपी सरकार जनता को गुमराह करने के लिए कह रही है कि इससे ग्राहक पर बोझ नहीं आएगा। जबकि सच्चाई ये है कि जब-जब मर्चेंट फीस लगती है तो उसका बोझ हमेशा ग्राहक पर ही पड़ता है। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने उदाहरण दिया कि पेट्रोल-डीजल पर लगने वाले टैक्स और तमाम फीस का भुगतान कभी तेल कंपनियां नहीं करती, उनका भुगतान आखिरकार ग्राहकों को ही करना पड़ता है। इसलिए आम जनता को तेल पर 40-50 प्रतिशत टैक्स देना पड़ता है। इसी तरह पंप वाले कार्ड से भुगतान पर खुद शुल्क नहीं देते, उसे ‘फ्यूल सरचार्ज’ के नाम से ग्राहक से वसूल लेते हैं। ज्वेलर्स बैंकों को दिए जाने वाले डेढ़-दो प्रतिशत एमडीआर की भरपाई के लिए बिल में ‘कार्ड सरचार्ज’ जोड़ देते हैं। आईआरसीटीसी, सिनेमा हॉल और ट्रेवल ऐप पेमेंट गेटवे का चार्ज ‘कन्वीनिएंस फीस’ कहकर यात्री से ले लेते हैं। कई दुकानदार छोटे बिल पर कार्ड लेने से मना कर देते हैं ताकि प्रोसेसिंग खर्च बच जाए और ग्राहक को ज्यादा खरीदारी करने पर मजबूर होना पड़ता है। रेस्तरां और बड़े स्टोर एमडीआर सीधे बिल में जोड़ना गैर-कानूनी होने के बावजूद 5 प्रतिशत ‘सर्विस चार्ज’ लगाकर वही पैसा ग्राहक से निकाल लेते हैं।


यही हाल यूपीआई फीस का भी होगा। व्यापारी और बड़े मर्चेंट यह 0.4 प्रतिशत या अधिकतम 300 रुपये बिल में जोड़ देंगे। स्कूल-कॉलेज फीस, राशन, दवा, कपड़ा और रोजमर्रा की खरीद महंगी हो जाएगी। छोटे व्यापारियों को एक लाख रुपये तक की छूट का दावा कागजी है। क्योंकि उनके पास जो सामान पीछे से आएगा, उसके रेट में पहले से ही यूपीआई भुगतान की फीस जुड़ चुकी होगी। यानी वो सामान ग्राहकों को भी महंगा मिलेगा।


भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि डिजिटल इंडिया का नारा देने वाली सरकार अब उसी व्यवस्था पर टैक्स लगा रही है, जिसे आम आदमी ने इसलिए अपनाया था कि वह मुफ्त है। लेकिन अब उस व्यवस्था पर फीस थोपना जनता के साथ सीधा धोखा है। कांग्रेस मांग करती है कि यह फीस तुरंत वापस ली जाए। सरकार को आम आदमी पर महंगाई की मार मारने के नए-नए तरीके इजाद करने की बजाए, उसे राहत देने के रास्ते तलाशने चाहिए।

Have something to say? Post your comment
जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

: जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज

: कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज

पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार

: पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार

हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए

: हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए

हरियाणा सरकार के 2 साल पूरे: 17 अक्टूबर को सीएम नायब सैनी करेंगे बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस, कर सकते हैं कई घोषणाएं

: हरियाणा सरकार के 2 साल पूरे: 17 अक्टूबर को सीएम नायब सैनी करेंगे बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस, कर सकते हैं कई घोषणाएं

गुरुग्राम में ‘स्वच्छ वायु अभियान’ के तहत कार्रवाई, 104 किलोमीटर सड़कों पर मिलीं धूल और गंदगी से जुड़ी 258 खामियां

: गुरुग्राम में ‘स्वच्छ वायु अभियान’ के तहत कार्रवाई, 104 किलोमीटर सड़कों पर मिलीं धूल और गंदगी से जुड़ी 258 खामियां

अंबाला छावनी में जनसुनवाई में बिजली विभाग की लापरवाही पर अनिल विज सख्त, एक्सईएन हरीश गोयल के तबादले के आदेश

: अंबाला छावनी में जनसुनवाई में बिजली विभाग की लापरवाही पर अनिल विज सख्त, एक्सईएन हरीश गोयल के तबादले के आदेश

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वीडिश कंपनियों के प्रतिनिधियों से राउंड टेबल वार्ता की, निवेश का न्यौता दिया

: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वीडिश कंपनियों के प्रतिनिधियों से राउंड टेबल वार्ता की, निवेश का न्यौता दिया

ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों का जाल मजबूत कर रही सरकार : रणबीर गंगवा

: ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों का जाल मजबूत कर रही सरकार : रणबीर गंगवा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना किसान को पारदर्शी तरीके से हाथ में मिले उसकी पॉलिसी : श्याम सिंह राणा

: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना किसान को पारदर्शी तरीके से हाथ में मिले उसकी पॉलिसी : श्याम सिंह राणा

X