Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• रूसी तेल खरीद में राहत का रूस ने क‍िया स्‍वागत, अमेरिकी फैसले को बताया ऐतिहासिक कदम • G20 बैठक में शाम‍िल होना चाहता है रूस, पुतिन का स्वागत करूंगा : राष्ट्रपति ट्रंप • केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने अपोलो अस्पताल पहुंचकर लालकृष्ण आडवाणी का हाल जाना • लंदन में प्रवासी भारतीयों ने पीएम मोदी के समर्थन में निकाली रैली, ‘भारत माता की जय’, ‘मोदी- मोदी’ और ‘जय श्री राम’ नारे लगाए • राष्ट्रपति ट्रंप ने रूसी तेल और गैस की खरीद पर प्रतिबंधों से जुड़े कानून के अमल पर रोक लगाई • प्रधानमंत्री मोदी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं • रूल ऑफ माफिया से मुक्त हुआ यूपी, अब रूल ऑफ लॉ का राज: मुख्यमंत्री योगी • गुजरात के भरूच की फार्मा कंपनी में रिएक्टर ब्लास्ट होने से 5 कर्मचारियों की मौ*त, 6 घायल • भारत से नेपाल चाहता है 'बड़ी मदद', पीएम बालेन शाह के प्रस्तावित दौरे से पहले मिले संकेत • सरकार ने चीनी से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर लगाई रोक, कमजोर मानसून से उत्पादन प्रभावित

हरियाणा

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने महेंद्रगढ़ को दी करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात

Updated on Thursday, September 17, 2026 20:56 PM IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने महेन्द्रगढ़ के लिए विकास परियोजनाओं की सौगात देते हुए करोड़ो रुपये की सौगात दी। मुख्यमंत्री ने दुलोठ अहीर से सोहली राजस्थान बार्डर तक सड़क निर्माण के लिए 52 लाख 50 हजार की राशि देने की घोषणा की। इसी प्रकार सोहला और मांडोला में नहरी पानी के वाटर बॉडी परियोजना के लिए 15 करोड़ तथा देवावास, भगडाना, माजरा कलां व डैरोली जाट में नहरी पानी के वाटर बॉडी परियोजना के लिए 15 करोड, डुलाना से रेवाड़ी सड़क निर्माण के लिए 5 करोड़ रुपये की राशि देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने वीरवार को महेंद्रगढ़ में भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। नायब सिंह सैनी ने कहा कि जींद में जांगिड़ धर्मशाला व कुरुक्षेत्र में विश्वकर्मा कौशल भवन व छात्रावास के लिए एचएसवीपी के माध्यम से आवेदन करने पर नियमानुसार प्लॉट दिया जाएगा। इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने अपने एच्छिक कोष से महेन्द्रगढ़ में जांगिड़ ब्राह्मण धर्मशाला में छात्रावास के लिए 31 लाख रुपये तथा कुरुक्षेत्र में जांगिड़ धर्मशाला के लिए 31 लाख रुपए देने की घोषणा की।


समारोह स्थल से ही मुख्यमंत्री ने महेन्द्रगढ विधानसभा की 135 करोड़ 42 लाख रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने 13 करोड़ 70 लाख 9 हजार की लागत से महेन्द्रगढ़ से अटेली सड़क के नवीनीकरण कार्य, 12 करोड़ 77 लाख 69 हजार की लागत से खातोदड़ा से नांगल माला सड़क के नवीनीकरण कार्य का उद्घाटन, बाघोत गांव में 5 करोड़ 62 लाख की लागत से नवर्निमित 33 केवी सब स्टेशन, नांवा में 69 लाख 70 हजार की लागत से नवर्निमित व्यायामशाला, डुलाना गांव में 40 लाख 29 हजार की लागत से नवर्निमित पशु अस्पताल व खुडाना गांव में 14 करोड़ 26 लाख 87 हजार की लागत से तैयार जलघर का उद्घाटन किया।


इसी प्रकार, महेन्द्रगढ़ विधानसभा के गांव सुरजनवास में 64 लाख 50 हजार रुपये की लागत से बनने वाली आयुष डिस्पेंसरी का शिलान्यास किया। इसके अलावा, डालनवास गांव में 8 करोड़ 43 लाख 30 हजार की लागत बनने वाले 33 केवी सब स्टेशन, लावन गांव में 6 करोड़ 36 लाख 50 हजार की लागत से बनने वाले जलघर, महेन्द्रगढ शहर के ब्रह्मदेव चौक, माहीचान मोहल्ला व राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल के पास जल भराव वाले स्थानों पर ड्रेनेज सिस्टम के लिए 12 करोड़ 80 लाख 40 हजार की परियोजना, महेन्द्रगढ शहर में सिवरेज सिस्टम के लिए 20 करोड़ 51 लाख 70 हजार की परियोजना, महेन्द्रगढ़ नगर पालिका के 4 करोड़ 36 लाख 87 हजार की लागत से बनने वाले नए भवन तथा महेन्द्रगढ़ किले के 8 करोड़ 83 लाख 98 हजार की लागत से होने वाले जीर्णोद्धार परियोजना का शिलान्यास किया। साथ ही, 26 करोड़ 37लाख की लागत से बनने वाले प्रदेश के 11 स्कूलों के नए भवनों के निर्माण और प्रदेश के 3396 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक एवं राजकीय उच्च विद्यालयों को 1-1 लाख रुपये प्रति विद्यालय की दर से 33 करोड़ 96 लाख रुपये की खेल अनुदान राशि भी जारी की।

Have something to say? Post your comment
जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

: जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज

: कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज

पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार

: पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार

हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए

: हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए

हरियाणा सरकार के 2 साल पूरे: 17 अक्टूबर को सीएम नायब सैनी करेंगे बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस, कर सकते हैं कई घोषणाएं

: हरियाणा सरकार के 2 साल पूरे: 17 अक्टूबर को सीएम नायब सैनी करेंगे बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस, कर सकते हैं कई घोषणाएं

गुरुग्राम में ‘स्वच्छ वायु अभियान’ के तहत कार्रवाई, 104 किलोमीटर सड़कों पर मिलीं धूल और गंदगी से जुड़ी 258 खामियां

: गुरुग्राम में ‘स्वच्छ वायु अभियान’ के तहत कार्रवाई, 104 किलोमीटर सड़कों पर मिलीं धूल और गंदगी से जुड़ी 258 खामियां

अंबाला छावनी में जनसुनवाई में बिजली विभाग की लापरवाही पर अनिल विज सख्त, एक्सईएन हरीश गोयल के तबादले के आदेश

: अंबाला छावनी में जनसुनवाई में बिजली विभाग की लापरवाही पर अनिल विज सख्त, एक्सईएन हरीश गोयल के तबादले के आदेश

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वीडिश कंपनियों के प्रतिनिधियों से राउंड टेबल वार्ता की, निवेश का न्यौता दिया

: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वीडिश कंपनियों के प्रतिनिधियों से राउंड टेबल वार्ता की, निवेश का न्यौता दिया

ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों का जाल मजबूत कर रही सरकार : रणबीर गंगवा

: ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों का जाल मजबूत कर रही सरकार : रणबीर गंगवा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना किसान को पारदर्शी तरीके से हाथ में मिले उसकी पॉलिसी : श्याम सिंह राणा

: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना किसान को पारदर्शी तरीके से हाथ में मिले उसकी पॉलिसी : श्याम सिंह राणा

X