Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी • त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा • बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा • पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा • सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग • झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल • परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान • पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी • पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर • Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

पंजाब

विधायक कुलवंत सिंह ने 2.31 करोड़ रुपये की लागत से तैयार यू.जी.एस.आर. इंडस्ट्रियल एरिया के लोगों को किया समर्पित

Updated on Friday, September 18, 2026 18:17 PM IST

साहिबजादा अजीत सिंह नगर : एस.ए.एस. नगर (मोहाली) के विधायक स. कुलवंत सिंह ने आज इंडस्ट्रियल एरिया फेज-8, मोहाली में 2 करोड़ 31 लाख 16 हजार रुपये की लागत से तैयार अंडरग्राउंड सर्विस रिजर्वायर (यू.जी.एस.आर.) का उद्घाटन करते हुए इसे क्षेत्र में पेयजल की समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। इस परियोजना का नींव पत्थर भी स. कुलवंत सिंह द्वारा 28 फरवरी, 2024 को रखा गया था।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए विधायक ने बताया कि 5.40 लाख गैलन क्षमता वाले इस यू.जी.एस.आर. के चालू होने से इंडस्ट्रियल एरिया फेज-8 और 8-बी में नहरी पानी की सप्लाई उपलब्ध होगी। उन्होंने बताया कि इस यू.जी.एस.आर. को गांव शीरपुर स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से प्रतिदिन 1.121 एम.जी.डी. नहरी पानी की सप्लाई प्राप्त होगी।

स. कुलवंत सिंह ने कहा कि नहरी पानी की सप्लाई शुरू होने से ट्यूबवेलों पर निर्भरता कम होगी और भूजल की बचत में मदद मिलेगी। उन्होंने लोगों को पानी के संरक्षण और इसके उचित उपयोग के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि पानी प्रकृति की अनमोल देन है, इसलिए इसका अनावश्यक रूप से दुरुपयोग नहीं किया जाना चाहिए।

विधायक ने कहा कि इस परियोजना को लगभग एक वर्ष के समय में पूरा करके लोगों को समर्पित किया गया है। उन्होंने परियोजना को समय पर पूरा करने के लिए मोहाली नगर निगम के मेयर स. सरबजीत सिंह समाना, सीनियर डिप्टी मेयर स. राजिंदर प्रसाद शर्मा, डिप्टी मेयर स. हरपाल सिंह चन्ना, नगर निगम कमिश्नर स. संदीप सिंह गाढ़ा तथा अधिकारियों की पूरी टीम का धन्यवाद करते हुए उन्हें बधाई दी।

उन्होंने कहा कि मोहाली में पेयजल की उपलब्धता को और मजबूत करने के लिए कजौली से 20 एम.जी.डी. पानी की उपलब्धता भी होने जा रही है, जिससे शहर में पेयजल की उपलब्धता में और वृद्धि होगी।

इस अवसर पर मेयर स. सरबजीत सिंह समाना, सीनियर डिप्टी मेयर आर.पी. शर्मा, डिप्टी मेयर हरपाल सिंह चन्ना, नगर निगम कमिश्नर संदीप सिंह गाढ़ा, चीफ इंजीनियर नरेश कुमार बत्ता, पार्षद हरपाल सिंह बराड़, तरलोचन सिंह मटौर, जसपाल सिंह मटौर, गुरप्रीत सिंह बरियाली, गुरजिंदर सिंह बल्लोमाजरा, जसवीर सिंह एडवोकेट, एम.आई.ए. के प्रधान अशोक गुप्ता, पूर्व प्रधान बलजीत सिंह, हरिंदरपाल सिंह बिल्ला तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment
पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा

: पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा

सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग

: सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग

झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

: झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान

: परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान

पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी

: पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी

पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर

: पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर

Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

: Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

खरड़ में पुलिस पार्टी से हाथापाई, ASI पर किया डंडे से हमला... 2 गिरफ्तार

: खरड़ में पुलिस पार्टी से हाथापाई, ASI पर किया डंडे से हमला... 2 गिरफ्तार

जालंधर में 14 नवंबर से 22 नवंबर, 2026 तक अग्निवीर भर्ती रैली आयोजित की जाएगी

: जालंधर में 14 नवंबर से 22 नवंबर, 2026 तक अग्निवीर भर्ती रैली आयोजित की जाएगी

उपायुक्त कोमल मित्तल की किसानों से अपील—मंडियों में सूखा धान लाएं, पराली जलाने से करें परहेज

: उपायुक्त कोमल मित्तल की किसानों से अपील—मंडियों में सूखा धान लाएं, पराली जलाने से करें परहेज

X