Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी • त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा • बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा • पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा • सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग • झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल • परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान • पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी • पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर • Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

पंजाब

ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने 19 जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक सहायता के चेक वितरित किए

Updated on Friday, September 18, 2026 18:38 PM IST

धूरी : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में धूरी विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाने के साथ-साथ जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक सहायता भी उपलब्ध करवाई जा रही है। इसी कड़ी में आज ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने 19 जरूरतमंद परिवारों को मुख्यमंत्री राहत कोष से कुल 6 लाख 65 हजार रुपये की आर्थिक सहायता के चेक वितरित किए। इसके अलावा आंगनवाड़ी हेल्परों को नियुक्ति पत्र भी सौंपे गए।

इस अवसर पर उन्होंने बताया कि गंभीर बीमारियों के उपचार और मकानों को हुए नुकसान से संबंधित प्राप्त आवेदनों में से 19 आवेदनों को मंजूरी मिलने के बाद संबंधित लाभार्थी परिवारों को यह सहायता राशि प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद परिवारों तक समय पर सहायता पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है।

ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने बताया कि धूरी विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा लगभग 35 करोड़ रुपये की ग्रांट जारी की जा रही है, जिससे गांवों में लंबित विकास कार्यों को जल्द पूरा करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि गांवों की पंचायतों और सरपंचों के साथ लगातार तालमेल करके विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की जा रही है, ताकि लोगों की जरूरतों और मांगों के अनुसार कार्य पारदर्शी ढंग से और समय पर पूरे किए जा सकें।

उन्होंने बताया कि पिछले दस दिनों से धूरी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा करके लोगों की समस्याओं और मांगों को सीधे तौर पर सुना जा रहा है। इससे विकास कार्यों की प्राथमिकताएं तय करने और लोगों की जरूरतों के अनुसार प्रयास करने में मदद मिल रही है।

उन्होंने आगे कहा कि आने वाले दिनों में अन्य गांवों के लिए भी विकास फंडों और ग्रांटों की अगली किस्तों के चेक जल्द जारी किए जाएंगे, ताकि विधानसभा क्षेत्र में सर्वांगीण विकास की गति को और तेज किया जा सके।

इस अवसर पर एस.डी.एम. धूरी डॉ. इस्मत विजय सिंह, मुख्यमंत्री फील्ड अधिकारी अरविंद कुमार, वक्फ बोर्ड के सदस्य डॉ. अनवर भसौड़, नगर परिषद धूरी की अध्यक्ष अमरजोत कौर, जिला परिषद सदस्य हरजिंदर सिंह कंझला, गगन जवंंधा, रूबल बाजवा सहित बड़ी संख्या में लाभार्थी और नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले युवा उपस्थित थे।
 
Have something to say? Post your comment
पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा

: पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा

सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग

: सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग

झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

: झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान

: परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान

पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी

: पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी

पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर

: पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर

Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

: Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

खरड़ में पुलिस पार्टी से हाथापाई, ASI पर किया डंडे से हमला... 2 गिरफ्तार

: खरड़ में पुलिस पार्टी से हाथापाई, ASI पर किया डंडे से हमला... 2 गिरफ्तार

जालंधर में 14 नवंबर से 22 नवंबर, 2026 तक अग्निवीर भर्ती रैली आयोजित की जाएगी

: जालंधर में 14 नवंबर से 22 नवंबर, 2026 तक अग्निवीर भर्ती रैली आयोजित की जाएगी

उपायुक्त कोमल मित्तल की किसानों से अपील—मंडियों में सूखा धान लाएं, पराली जलाने से करें परहेज

: उपायुक्त कोमल मित्तल की किसानों से अपील—मंडियों में सूखा धान लाएं, पराली जलाने से करें परहेज

X